Weekly Love Predictions: फरवरी के पहले सप्ताह में बना त्रिग्रही योग कई राशियों के प्रेम जीवन के लिए खास रहेगा। सूर्य, मंगल और शुक्र की मकर राशि में युति से रिश्तों में गहराई और आपसी समझ बढ़ेगी।
Saptahik Love Rashifal(02-08n February): फरवरी का पहला सप्ताह प्रेम और रिश्तों के लिहाज़ से कई राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस दौरान सूर्य, मंगल और शुक्र की मकर राशि में युति से शक्तिशाली त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर सीधे प्रेम संबंधों पर देखने को मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में यह योग रिश्तों में स्थिरता, आकर्षण और भावनात्मक गहराई बढ़ाने का संकेत दे रहा है, वहीं सप्ताह के अंत में शुक्र का राशि परिवर्तन प्रेम जीवन में नए अनुभव और ताजगी ला सकता है। Falgun Month 2026: कल से फाल्गुन माह शुरू, जानें महाशिवरात्रि से लेकर होली और ग्रहण तक की सभी जानकारी
सोमवार से गुरुवार तक सूर्य, मंगल और शुक्र के एक साथ रहने से वैलेंटाइन डे से पहले कई राशियों की लव लाइफ में मिठास बढ़ेगी। प्रेमी जोड़ों के बीच समझ और भरोसा मजबूत होगा और रिश्ते एक नए मुकाम की ओर बढ़ सकते हैं। इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों का रोमांटिक पक्ष उभरकर सामने आएगा, कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन में सुख और समृद्धि के संकेत हैं, जबकि कुंभ राशि के जातक मानसिक शांति और संतोष महसूस करेंगे। ऐसे में यह सप्ताह आपकी लव लाइफ के लिए क्या संदेश लेकर आया है, आइए जानते हैं February Rashifal 2026: फरवरी में 4 बड़े ग्रहों का गोचर, जानें किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना है अलर्ट
विज्ञापन
2 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष साप्ताहिक लव राशिफल
सप्ताह की शुरुआत आपके प्रेम जीवन के लिए संतोषजनक रहेगी। आप अपने रिश्ते को लेकर सकारात्मक महसूस करेंगे और अपनी इच्छा के अनुसार कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं। प्रेम संबंधों में आत्मविश्वास बना रहेगा। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बात को लेकर भ्रम या गलतफहमी हो सकती है। ऐसे समय में बहस करने के बजाय शांति और समझदारी से बातचीत करना आपके रिश्ते के लिए बेहतर साबित होगा।
विज्ञापन
3 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ साप्ताहिक लव राशिफल
सप्ताह की शुरुआत रोमांस और सुखद पलों से भरी रहेगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आप अपने जीवनसाथी या पार्टनर के साथ शॉपिंग या बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। हालांकि सप्ताह के दूसरे हिस्से में किसी छोटी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, जिससे मन थोड़ा अशांत रह सकता है। संयम और धैर्य से काम लेना ज़रूरी होगा।
4 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन साप्ताहिक लव राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में यदि आप लापरवाही से बचेंगे तो प्रेम जीवन में संतुलन बना रहेगा। अपने व्यवहार और शब्दों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ेगा, परिस्थितियाँ आपके पक्ष में आती जाएँगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में प्रेम जीवन में खुशियों की दस्तक होगी और रिश्ते में सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे।
विज्ञापन
5 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क साप्ताहिक लव राशिफल
इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों में आपसी लगाव और भरोसा मजबूत होता दिखाई देगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपनी लव लाइफ से जुड़ी कोई अच्छी या सकारात्मक खबर मिल सकती है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में अहंकार या ज़िद की वजह से टकराव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में अपने ईगो को पीछे रखकर रिश्ते को प्राथमिकता देना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह साप्ताहिक लव राशिफल
इस सप्ताह बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके प्रेम संबंधों में परेशानी बढ़ा सकता है। किसी की राय या दखल से रिश्ते में तनाव आ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में भी किसी बात को लेकर मन अशांत रह सकता है और चिंता या एंज़ायटी बढ़ने की संभावना है। बेहतर होगा कि आप अपने रिश्ते के मामलों को निजी रखें और खुद पर ध्यान दें।
विज्ञापन
7 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या साप्ताहिक लव राशिफल
इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में सुखद अनुभव देखने को मिलेंगे। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग आपके प्रेम संबंधों में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखेगा। रिश्ते में सुख और स्थिरता बनी रहेगी। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में परिस्थितियाँ सामान्य रहेंगी, न बहुत ज़्यादा उतार-चढ़ाव होगा और न ही कोई बड़ी परेशानी।
8 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला साप्ताहिक लव राशिफल
इस सप्ताह आप अपने प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ी उदासी या तनाव महसूस कर सकते हैं। लव लाइफ में स्ट्रेस रहने के कारण नींद भी प्रभावित हो सकती है। हालांकि जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ेगा, समय अनुकूल होता जाएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवन और रिश्तों में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे मन हल्का होगा।
9 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक साप्ताहिक लव राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में किसी ऐसे व्यक्ति के कारण चिंता बढ़ सकती है, जिसकी आर्थिक स्थिति आपसे बेहतर है। इससे मन में तुलना या असंतोष की भावना आ सकती है। ज़िद या जल्दबाज़ी में लिए गए फैसले नुकसानदेह हो सकते हैं। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में परिस्थितियाँ सुधरने लगेंगी और किसी महिला की सहायता या सहयोग से आपको भावनात्मक सुकून मिलेगा।
10 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु साप्ताहिक लव राशिफल
इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी या पार्टनर के साथ अच्छा और सुकून भरा समय बिताएंगे। सप्ताह की शुरुआत में आप खुद को काफी रिलैक्स और खुश महसूस करेंगे। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी मुद्दे को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिसे केवल बातचीत और समझदारी से ही सुलझाया जा सकेगा। संवाद बनाए रखना बहुत ज़रूरी होगा।
11 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर साप्ताहिक लव राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में आपकी छोटी-सी लापरवाही प्रेम संबंधों में परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसे में अपने व्यवहार और जिम्मेदारियों पर ध्यान देना आवश्यक होगा। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में परिस्थितियाँ धीरे-धीरे बेहतर होंगी। रिश्तों में सुधार आएगा और मन प्रसन्न रहने लगेगा।
12 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ साप्ताहिक लव राशिफल
इस सप्ताह की शुरुआत में आपके प्रेम संबंधों में धीरे-धीरे रोमांस की एंट्री होगी। आप अपने रिश्ते में सुकून और संतुलन महसूस करेंगे। जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ेगा, समय और अधिक अनुकूल होता जाएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी लव लाइफ रोमांटिक रहेगी और पार्टनर के साथ अच्छे पल बिताने का अवसर मिलेगा।
मीन साप्ताहिक लव राशिफल
यह सप्ताह आपकी लव लाइफ के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। परिस्थितियाँ आपके पक्ष में नहीं दिखेंगी और भावनात्मक असंतुलन महसूस हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं, वहीं सप्ताह के उत्तरार्ध में ऐसा लगेगा कि हालात आपके नियंत्रण से बाहर जा रहे हैं। ऐसे समय में संयम रखें और कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।