फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Uday 2026: शनिदेव गुरु की राशि में होंगे उदय, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय और मिलेगा जबरदस्त लाभ

Sun, 01 Feb 2026 05:56 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Uday 2026: अप्रैल माह में न्यायप्रिय शनिदेव मीन राशि में उदय हो जाएंगे। शनि के उदय होने पर कुछ राशि वालों को अच्छा फल मिल सकता है। 
विज्ञापन
1 of 4
शनि उदय 2026 - फोटो : amar ujala
Shani Uday 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह माना जाता है। शनि किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनि को ज्योतिष में कर्मफलदाता, न्यायप्रिय और दंडाधिकारी का दर्जा प्राप्त है। शनि के लंबे समय तक एक राशि में रहने के कारण शुभ-अशुभ प्रभाव काफी देर तक पड़ता है। शनि की चाल या फिर राशि में बदलाव का असर सभी राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है। शनि अभी मीन राशि में हैं और जल्द ही अप्रैल माह में अपनी चाल में बदलाव करेंगे। शनिदेव अप्रैल के महीने में उदित होने वाले हैं। शनि के मीन राशि में उदित होने के कारण कुछ राशि वालों का भाग्य चमक सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन-कौन से राशियां होंगी  भाग्यशाली। 
 
विज्ञापन

2 of 4
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
  • मिथुन राशि के लिए शनि का उदय होना बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा।
  • आपकी राशि से शनिदेव दशम भाव यानी कर्म के स्थान पर उदय होंगे।
  • ऐसे में मिथुन राशि वालों को नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। 
  • इस दौरान आय में अच्छा इजाफा होता हुआ दिखाई देगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। 
  • घर-परिवार में सदस्यों से रिश्ता बेहतर रहेगा। किसी तरह का शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। 

February Rashifal 2026: फरवरी में 4 बड़े ग्रहों का गोचर, जानें किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना है अलर्ट

विज्ञापन

3 of 4
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
  • मकर राशि के जातकों के लिए शनि का उदय होना बहुत ही शुभ फलदायी रहेगा।
  • शनि का उदय होना आपकी राशि से तीसरे भाव में उदित होंगे।
  • आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और इस दौरान जमीन या मकान खरीदने के योग बन रहे है। 
  • आपके साहसिक कदमों का लाभ आपको मिलेगा जिससे धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 

Shani Dosha Symptoms: कैसे पहचानें कुंडली में शनि है कमजोर? जानें इसके संकेत और निवारण के उपाय

विज्ञापन

4 of 4
धनु राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
  • शनि का उदय होना आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करवाएगा। 
  • शनिदेव आपके चौथे भाव में उदय होंगे जिससे आपको सभी तरह सुखों की प्राप्ति होगी। 
  • इस दौरान आपको किसी तरह का वाहन या फिर प्रॉपर्टी की खरीदारी करने का अवसर मिलेगा। 
  • करियर-कारोबार में तरक्की के योग हैं और कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि  हासिल हो सकती है। 

Weekly Rashifal (2- 8 Feb 2026): जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए फरवरी का पहला सप्ताह


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें