फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस 1 राशि वालों को आज होगा लाभ, जानें अपना राशिफल

Fri, 06 Oct 2017 07:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

ये भी पढ़ें- सभी 12 राशियों पर ग्रह रहेंगे हावी, जानिए अक्टूबर कैसा रहेगा आपके लिए
विज्ञापन

मेष राश‌िः साहस बनाए रखें

2 of 13
मेष राश‌ि
बुरा वक्त आज आपका इम्तिहान लेगा, लेकिन आप परेशान ना हों। आज चाहे जो भी मुश्किल आ जाए, आप आसानी से हर समस्या का समाधान ढूंढ़ लेंगे। आज आप किसी भी तरह की समस्या का सामना करने का तैयार हैं। ये आपका साहस है जो आपको कभी हारने नहीं देता। आज उन लोगों के लिए अच्छा दिन है, जिनकी नौकरी अभी छूट गई है। आप जानते हैं कि ये बेरोजगारी अनपेक्षित है, लेकिन ये ज्यादा दिनों तक नही रहेगी। आज आपका अपने घर की मरम्मत या इसे बड़ा करवाने या फिर नया घर खरीदने का विचार बन सकता है। खुद के रहने के लिए नहीं तो कम से कम निवेश के ख्याल से ही नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। 
विज्ञापन

वृष राश‌िः करियर सलाहकार की लें मदद

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
आज आप सामाजिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे। ये आपके लिए मजे करने का समय है। इससे आप अपने तनाव को भी पूरी तरह से भूल जाएंगे। आज विद्यार्थी अगर अपने करियर को लेकर किसी उलझन में हैं तो उन्हें किसी निपुण करियर सलाहकार से बात करनी चाहिए। ध्यान रहे कि आप सही सलाहकार का चुनाव करें, जो कि आपको अच्छी सलाह दे सके। होटल प्रबंधन व्यवसायकर्ताओं के लिए आर्थिक मौका उनका इंतजार कर रहा हैं। अपनी मेहनत और लगन से आप काफी पैसा कमा सकते हैं, बस आपको लगातार मेहनत और किस्मत की जरूरत है।

म‌िथुन राश‌िः विषम परिस्थिति से आसानी से निकल जाएंगे

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आपका जिज्ञासु दिमाग व कठिन से कठिन बात को भी समझने की कला के कारण आज आप विषम परिस्थिति को भी आसानी से अपने वश में कर सकेंगे। भविष्य में भी अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए इसी तरह से प्रयास करते रहें। जल्दी ही आपको आपके प्रयासों के लिए इनाम भी मिल सकता है। पैसे कमाने के लिए बहुत बढ़िया मौका सामने हैं और आप इसका फायदा भी उठायेंगे। अगर आप किसी व्यापार से जुड़े हैं तो कोई नया काम हाथ लगेगा। एक पसंद नहीं आया तो दूसरा काम मिल जाएगा। आपकी कड़ी मेहनत का फल अब मिलने वाला है, इसलिए अपने सारे संपर्क और मौके साथ लीजिए व अपनी क्षमता के हिसाब से आगे बढ़िये।
विज्ञापन

कर्क राशिः साथियों के कारण नई योजनाओं में आएगी परेशानियां

5 of 13
कर्क राशि
साथियों की खिलाफत के कारण आपको अपनी नई योजनाओं को लागू करने में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। समय की मांग ये है कि आपको अपना काम करवाने के लिए अपने दृष्टिकोण को बदलना चाहिए। अपने प्रयासों में सफलता पाने के लिए आपको मेहनत के साथ-साथ अपनी बुद्धि से भी काम लेना होगा तभी जाकर सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार बनेंगे। आज का दिन शेयर बाजार में निवेश करने के लिय बड़ा श्रेष्ठ व शुभ है। 
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः आपकी संप्रेषण कला से आज होगा आपको लाभ

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आप खुद को समाजसेवा की और आकर्षित होते हुए पाएंगे। आज के दिन आप जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हर तरह से प्रयास करेंगे। परेशानी में भी शांत रहने की कला आपके साथियों को प्रभावित करेगी। आपकी संप्रेषण कला से आपको लाभ हो सकता है। आज अपनी गाड़ी बेचने की सोच रहे हैं तो यह योजना अभी टाल दें। किसी भी वाहन को चलाते समय आज आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है वरना दुर्घटना हो सकती हैं। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः पूंजी निवेश के लिए आज का दिन अहम

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आप आपको अपनी पुरानी दोस्ती वापस मिल सकती है, लेकिन इसके लिए पहला कदम आपको ही बढ़ाना होगा। आज विद्यार्थी अपने आप को भविष्य के प्रति भ्रम की स्थिति में पाएंगे। इंजीनियरिंग के विद्यार्थी किसी कोचिंग क्लास का सहारा लेकर अपनी पढ़ाई करेंगे। आईटी के विद्यार्थियों को नवीन नौकरी मिल सकती है। अगर आप लंबे अरसे से किसी पूंजी निवेश के लिए सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। बाकी समय से लंबित किसी जमीनी सौदे का निपटारा शीघ्र ही होने वाला है।

तुला राश‌िः समस्याओं को नजरअंदाज न करें

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप अपनी जिंदगी को बदलना चाहेंगे। ये कुछ ठोस कदम उठाने का समय है। समस्याओं को नजरअंदाज करने से उनका हल नहीं निकलेगा, बल्कि कोशिश करने से ही आप उनको सुलझा पाएंगे। वे विद्यार्थी जो विदेश से किसी खबर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। आज यदि आप नए मकान या संपत्ति में निवेश करना चाह रहे हैं तो उसके दस्तावेजों को ठीक से पढ़ सुन लें। छोटी सी चूक भी आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है इसलिए इन्हें गौर से पढ़े-सुने। 

वृश्‍च‌िक राश‌िः सावधानी से शुरू करें कोई भी योजना

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
अपने कौशल व हिम्मत से आप अपने रास्ते में आने वाली सभी परेशानियों को हल कर लेंगे। अगर आप हाल ही में घर पर या कार्यस्थल पर दूसरों को अपने विचारों से अवगत कराने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको उनके विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपनी बात मनवाना चाहते हैं तो आपको लगातार कोशिश करते रहना होगा। अगर आप व्यवसाय में हैं तो आज कोई नई योजना शुरू करने से पहले सावधान रहें।

धनु राश‌िः ऑफिस में सावधान रहें

10 of 13
धनु राश‌ि
आज कुछ अलग करने का दिन है। आप बहुत लंबे समय से किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं। आपकी ये योजना आज वास्तविक रूप ले सकती है। आज आपको अपने कार्यालय में सावधान रहने की जरूरत है। कोई आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आज किसी की भी मदद सोच-समझ कर ही लें, क्योंकि आज धोखे की प्रबल संभावना है। आज का दिन आपकी वित्तीय योजनाओं को सही गति देने वाला है। अपनी नियमित आय के साथ ही आपको आज बोनस या अतिरिक्त आय के साधन की प्राप्ति की सूचना मिलेगी। 

मकर राश‌िः संपत्ति खरीदने की योजना का टाल दें

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
आपका प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा। अगर किसी का ध्यान आपकी ओर नहीं है तो भी निराश ना हों। भविष्य में इससे आपको लाभ ही होगा, क्योंकि आपके बॉस आपको ज्यादा केंद्रित व लगन से काम करने वाला समझेंगे। अपने साथियों व अधिकारियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद आप सफलता की ऊंचाइयों को छू लेंगे। यदि आज आप अपने लिए कुछ संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तब इस काम को कुछ समय के लिए स्थगित किया जाना चाहिए, क्योंकि आपके ग्रह आपके पक्ष में नहीं हैं और इसके चलते निकट भविष्य में नुकसान होने की आशंका है। 

कुंभ राश‌िः खुद के घर का सपना हो सकता है साकार

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप शांति पूर्वक घर पर किसी झगड़े को सुलझाने की कोशिश करेंगे। अगर आपके और परिजनों के बीच कोई बहस हो जाए, तो आप खुद को उन लोगों के बीच फंसा हुआ पाएंगे। आज कार्यस्थल पर अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। धैर्य रखने में काफी मेहनत की आवश्यकता होती है और आज आपको धैर्य की जरूरत होगी। आपमें से कुछ लोग काफी अच्छे से काम कर रहे होंगे और आप को भी अच्छा काम मिलेगा। जो लोग किराए के घर में रह रहे हैं उनके अपने घर का सपना साकार होने जा रहा है। कर्ज के आवेदन के लिए यह सही समय है। जो लोग व्यापारिक संपत्ति खरीदने या इसमें निवेश करने का मन बना रहे हैं उनकी राह में कुछ अड़चनें आ सकती है, इसलिए अच्छा होगा कि आप इस योजना को थोड़े दिन के लिए टाल दें। 
विज्ञापन

मीन राश‌िः कोई सत्ताधारी आपकी मदद को आएगा आगे

13 of 13
मीन राश‌ि
आज जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा। इस सहायता का उपयोग करने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं। आज कल आपके दिमाग में विदेश में पढ़ाई करने या वहां जा कर करियर बनाने का विचार चल रहा है। इस बात के बारे में आपको गंभीरता से सोचना चाहिए। आज खूब खर्चे वाला दिन है। आज भविष्य के लिए कुछ निवेश करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें