फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के मामले में यह सप्ताह इन राशि वालों को सरप्राइज दे सकता है

Sun, 11 Sep 2016 08:51 AM IST
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
इस हफ्ते स‌ितारों की चाल का आपके जीवन और प्रेम संबंध पर कैसा असर रहेगा। क्या आप अपने प्रेमी के साथ आनंद के पल ब‌िताएंगे या गलतफहमी के कारण आपके बीच मतभेद और व‌िवाद होगा। जो लोग प्रेम की तलाश में हैं क्या उनकी तलाश इस हफ्ते पूरी होगी। जान‌िए प्यार का हाल स‌ितारों के साथ।
विज्ञापन

मेष राशि: क‌िसी की बातों में आकर प्रेमी नाराज हो सकता है

2 of 13
मेष राश‌ि
मेष राशि के लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपके प्रेम संबंध उतार-चढाव लिए हो सकते हैं इसलिए प्रेमी के साथ बहस से आपको बचना चाहिए। अनावश्यक बातों को आप तूल ना दें। आपका प्रेमी किसी तीसरे की बातों में भी आ सकता है जो आपके प्रेम संबंध के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। प्रेमी के लहजे में आए बदलाव को देखकर आपकी बुद्धि भी एक बार गश खा सकती है। प्रेमी के इस व्यवहार को देखकर आपको हैरान नहीं होना चाहिए और ना ही आपको प्रेमी का ध्यानाकर्षण ही करना चाहिए। आपके ल‌िए सलाह है क‌ि प्रेमी की नारजगी को अध‌िक तरजीह नहीं दें अन्यथा बात बनने की बजाय ब‌िगड़ सकती है, समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन

प्यार के मामले में यह सप्ताह इन राश‌ि वालों को सरप्राइज दे सकता है

3 of 13
वृष राश‌ि
आप इस सप्ताह अपने पारीवारिक दबाव में खुद को फंसा हुआ सा महसूस कर सकते है। आपके परिवार वाले आपके विवाह की बात पर जोर-शोर से चर्चा कर सकते हैं जिससे आपका मन व्याकुल सा रह सकता है। आप अपने प्रेमी से भी इस समय बात करना उचित नही समझेंगे और उससे थोड़े कटे से रह सकते हैं। आपको अपने परिवार वालों से अपने प्रेमी जीवन के संदर्भ में बातचीत अवश्य ही करनी चाहिए। सप्ताह के मध्य भाग में आपकी परेशानियां कम होने की बजाय बढ़ती नजर आती हैं। आप प्रेमी और खुद पर विश्वास जमाए रखें और समय की मांग के अनुसार अभी किसी तरह का कोई निर्णय ना ही लें तो बेहतर होगा।

मिथुन राशि: खर्चे पर न‌ियंत्रण रखें तो प्यार ही प्‍यार बना रहेगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आपके लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा कहा जा सकता है क्योंकि प्रेमी सहित आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत कर सकते हैं लेकिन मस्ती के आलम में आप अपनी पॉकेट का ध्यान भी अवश्य ही रखें अन्यथा सप्ताह का मध्य भाग आर्थिक कष्ट में गुजर सकता है और इस फिजूल खर्ची का कसूरवार आप एक - दूसरे को ठहरा सकते हैं। इससे आपके मिठास भरे प्रेमी जीवन की बगिया के फूलों को मुरझाते फिर देर नहीं लगेगी। आप दोनों इस सप्ताह को अधिक से अधिक रोमांटिक तथा यादगार बना सकते हैं। 
विज्ञापन

कर्क राशि: प्रेमी की नाराजगी परेशान करेगी

5 of 13
कर्क राशि
सप्ताह के आरंभ में आप अपने कार्यक्षेत्र पर कुछ अधिक व्यस्त रह सकते हैं जिससे प्रेमी को उतना समय ना दे पाएं जितने की आप चाहत रख रहे हों। सप्ताह के मध्य भाग में आप प्रेमी की सभी शिकायतों को दूर करने के मूड से उसके साथ ढेर सारा समय बिताने की प्लानिंग करेंगे लेकिन हो सकता है ये प्लानिंग व्यवहारिक रूप ना ले पाएं। इसका कारण आपके कुछ पुराने मित्रों का आपसे मुलाकात करना हो सकता है। उनसे मिलकर आप भी काफी उत्साहित हो सकते हैं लेकिन प्रेमी की नाराजगी का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। यदि आप अपना पक्ष समझदारी से प्रेमी के समक्ष रखेंगे तब वह भी आपकी खुशियों में शामिल हो सकता है।
विज्ञापन

सिंह राशि: क‌िसी के प्रत‌ि आकर्षण महसूस करेंगे, आगे बढ़ें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए शानदार कहा जा सकता है। आप प्रेमी के साथ कहीं दूर घूमने जा सकते हैं जो आपको रोमांच‌ित करने लिए पर्याप्त होगा। यदि आप अभी तक अकेले हैं और किसी अपने की तलाश में घूम रहे हैं तब आपका इंतजार अब खत्‍म होने वाला है। आप किसी खास के प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं और उससे बातचीत का सिलसिला बढ़ाने की सोच सकते हैं, आप बातचीत आरंभ तो करें। हो सकता है आरंभ में आपको मायूसी हाथ लगे लेकिन बाद में धीरे-धीरे समय को आप अपने अनुरूप ढाल ही लेंगे। आपके व्यक्तित्व से सामने वाला प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएगा।
विज्ञापन

कन्या राशि: प्यार के मामले में स‌ितारे अनुकूल नहीं हैं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
कन्या राशि के लिए सप्ताह का आरंभ अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आप दोनों के मध्य यदि पहले से ही मनमुटाव चला हुआ है तब वह इस समयावधि में अधिक बढ़ सकता है। बेहतर है कि आप अपने प्रेमी से ज्यादा बातचीत ना करें क्योंकि जितना कम बात, उतनी ही कम बहस होगी और बात का बतंगड़ भी नहीं बनेगा। यदि आप दोनों मामूली बातों को ज्यादा तूल देगें तब उसका प्रतिकूल प्रभाव आपके प्रेमी जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। सप्ताह के मध्य भाग में आप दोनों के बीच आई दूरियों का निपटारा किसी तीसरे व्यक्ति की मध्यस्थता से हो सकता है। सुलह तो हो जाएगी लेकिन आपके मन में अभी भी कड़वाहट बची रह सकती है जो समय के साथ ही दूर होगी।

तुला राशि: गलतफहमी से प्यार का मजा खराब हो सकता है

8 of 13
तुला राश‌ि
आपके लिए सप्ताह का आरंभ ठीक ठाक ही कहा जा सकता है। आप दोनों के मध्य बहुत सी प्यार भरी बातें तो होगी लेकिन कई बातों पर आपका प्रेमी अपनी मनमानी अत्यधिक कर सकता है। आप कई बातों को टालने का प्रयास भी करेंगे लेकिन प्रेमी की जिद के सामने आपको घुटने टेकने पड़ सकते हैं। इसका प्रभाव आप पर सप्ताह के मध्य भाग में दिखाई दे सकता है। आपका गुस्सा प्रेमी की जिद्द पर अब उतर सकता है और आप दोनों के मध्य गलतफहमियों की दीवार सी खड़ी हो सकती है। आपको यदि कोई बात पसंद नहीं थी तब आपको उसी समय कहना चाहिए ना कि बाद में अकारण क्रोध करना चाहिए।

वृश्चिक राशि: सप्ताह का मध्य प्यार के मामले में रोमांचक रहेगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
यह सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के सिलसिले में अच्छा नहीं कहा जा सकता है। यदि आपके कुछ मतभेद पहले से चले आ रहे है तब वह इस सप्ताह के शुरू में ही विकट रूप ले सकते है। आपको अपनी जिद को प्रेमी पर नहीं थोपना चाहिए और ना ही उसकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ ही करना चाहिए। आप दिमाग को शांत रखकर सोच विचार करें और तब किसी नतीजे पर पहुंचे। यदि आपकी भावनाएं कोमल हैं तो दूसरे की भावनाएं भी उतनी ही कोमल हैं। सप्ताह का मध्य भाग आप दोनों के मिलन का हो सकता है। आपका प्रेमी ना चाहते हुए भी आपके दबाव में आकर प्रेम संबंध स्थापित करने को तैयार हो सकता है।

धनु राशि: सप्ताह के अंत में प्यार का भरपूर आनंद लेंगे

10 of 13
धनु राश‌ि
बेकार की बातों को अपने दिलो दिमाग से बाहर ही रखेगे तो सप्ताह का आरंभ आपको बेहतर बना सकते हैं। जिन बातों का प्रेमी जीवन से कोई संबंध ही नहीं हैं तब उन पर विचार करना फिजूल है। रोमांटिक समय को हाथ से ना जाने दें और इस अनुकूल समय का पूरा लुत्फ उठाने का प्रयास करें। सप्ताह के मध्य भाग में आप अपने वाहन की गति पर ध्यान दें। विशेषकर जब आप प्रेमी के साथ हों, ऎसा ना हो कि मस्ती के मूड में आपसे इसी तरह की कोई लापरवाही हो जाए। फास्ट-फूड अथवा बाहर के खाने से परहेज करें। ना खाने पर प्रेमी भले ही नाराज हो जाए लेकिन आप सचेत रहें। सप्ताह के अंतिम भाग में फिर से आप दोनो अपने प्रेमी जीवन का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

मकर राशि: आपके प्यार पर पर‌िवार का ऐतराज संभव है  

11 of 13
मकर राश‌ि
आपकी माताजी को आपके प्रेम संबंधों पर ऐतराज हो सकता है और इसी कारण आपका मन बेचैन रह सकता है। आप प्रेमी से मिलें और मिलकर कोई हल ढूंढने का प्रयास करें। आप अभी फिलहाल माताजी को किसी तरह की कोई सफाई पेश ना करें और उनका भरोसा खुद पर से उठने ना दें। सप्ताह का बाकी भाग आपको मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। आप प्रेमी के साथ अपने प्रेमी जीवन को जी भरकर जीना चाहेंगे और उसके लिए आप किसी रोमांचक जगह पर जा सकते हैं। उसके बाद का समय आपके लिए कुछ प्रतिकूल हो सकता है।

कुंभ राशि: प्रेम की दुनिया में खोए रहना बेहद रोमांचक सा लग सकता है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आपके लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा कहा जा सकता है और बाकी भाग भी आप हंसी-खुशी बिताएंगे। आप दोनों परस्पर एक-दूसरे के साथ काफी अधिक समय बिता सकते हैं। सारी दुनिया से दूर अपनी ही एक रोमांटिक दुनिया में खोए रह सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा समय एक-दूसरे की बांहों में बिताना चाहेंगे। आपको अपने प्रेम की दुनिया में खोए रहना बेहद रोमांचक सा लग सकता है। यदि किसी वजह से मिल ना पाए तब चैटिंग के जरिए जुड़े रहेंगे। एक बात का ख्याल आपको यह भी रखना चाहिए कि ख्वाबों की इस दुनिया से बाहर एक व्यवहारिक दुनिया भी है। यहां आपके ख्वाबों के पंख टूट भी सकते हैं इसलिए थोड़ा व्यवहारिक भी बनिए।
विज्ञापन

मीन राशि: प्रेम संबंध को लेकर सप्ताह अनुकूल रहेगा

13 of 13
मीन राश‌ि
आपके प्रेम संबंध को लेकर सप्ताह अनुकूल रहेगा। सप्ताह के आरंभिक समय में आप पारीवारिक जिम्मेदारियों को निपटाने में व्यस्त रह सकते हैं लेकिन उसके बाद का सारा समय आप प्रेमी को समर्पित कर देंगे। आप फिल्म देखने जा सकते है अथवा मित्रों के साथ पिकनिक आदि पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। प्रेमी का साथ पाकर आप खुद पर नाज करेगें और स्वयं को औरों से अधिक भाग्यशाली समझेंगे क्योंकि प्रेम करना तो सब जानते हैं लेकिन निभाना हर किसी के नसीब में नहीं होता। आप इसे निभाने के लिए सदैव ही तत्पर रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें