फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते इन राशि वालों पर चढ़ेगा प्यार का जबरदस्त खुमार

Sat, 09 Jul 2016 11:21 AM IST
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
प्‍यार
प्रेम के कारक ग्रह शुक्र इन द‌िनों चन्द्रमा की कर्क राश‌ि में हैं। 11 जुलाई को इस राश‌ि में बुध का भी प्रवेश होने वाला है। इन दोनों ग्रहों का संयोग बहुत ही सुखद रहने वाला है। ऐसे में इसका प्रभाव आपके प्रेम संबंध पर कैसा रहेगा जान लीज‌िए।
विज्ञापन

मेष राशि: गलत संबंधों को उभरने का कोई मौका ना दें  

2 of 13
मेष राश‌ि
आप अपने प्रेम संबंधों पर चुप्पी साधे रह सकते हैं क्योंकि सप्ताह का आरंभिक समय आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा नहीं होगा। इस समय आप किसी भी प्रकार के गलत संबंधों को उभरने का कोई मौका ना दें अन्यथा आपको कोई न कोई दिक्कत या लांछन सहना पड़ सकता है। आपको चाहिए कि आप कुछ मामलों में जरूरत से ज्यादा जिद न करें तो अच्छा होगा वर्ना रिश्तों में कुछ कमी आ सकती है। सप्ताह का मध्य भाग तथा अंतिम भाग प्रेम संबंधों के लिए कुछ ठीक कहा जा सकता है। इस समय स्थिति में कुछ सुधार की गुंजाइश नजर आती है। प्रेम संबंधों के लिए आने वाला यह समय कई प्रकार की स्थितियों को देने वाला हो सकता है। इस स्थिति में आप प्रेम संबंधों में विचारशील बने रहेंगे।
विज्ञापन

वृष राशि: यह सप्ताह कुछ उलझनों से भरा कहा जा सकता है 

3 of 13
वृष राश‌ि
प्रेमी जीवन को लेकर यह सप्ताह कुछ उलझनों से भरा कहा जा सकता है लेकिन जो भी दिक्कते अथवा उलझनें आएंगी उनका अंत सप्ताह के अंतिम भाग में हो सकता है और आपके प्रेमी जीवन में फिर से बहार आ सकती है। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। प्रेमी जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव अथवा झगड़े उभर सकते हैं। सप्ताह का आरंभ ही लड़ाई झगड़ो तथा वैचारिक मतभेद से होगा और आपका कोई जानकर मध्यस्थता करके सुलह कराने का प्रयास भी करेगा।मध्य भाग में कुछ बातचीत हो भी सकती है लेकिन उसे बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है।

मिथुन राशि: प्रेमी आपका साथ हर स्थिति में देगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
इस सप्ताह भी आप प्रेमी के हर काम में साथ देगें। आप विश्वसनीय प्रेमी भी है लेकिन आपका खुद का मूड ही कई बार उखड़ सा जाता है। आपका मूड कैसा भी क्यूं ना हो, आपका प्रेमी आपका साथ हर स्थिति में देगा। आप एक समझदार व्यक्ति है तो आपका प्रेमी भी आपसे कम नहीं है। आप दोनों विपरीत स्थितियों में भी परस्पर एक-दूसरे का साथ छोड़ने वाले नहीं होगें। आप प्रेमी के साथ इस हफ़्ते की प्लानिंग कर सकते हैं कि कब और कहां-कहां पर मिला जा सकता है, फ‌िर निर्धारित समय और स्थान पर आपका मिलन संभव हो पाएगा लेकिन शायद एकाध बार तय किया प्रोग्राम किन्हीं कारणों से रद्द भी करना पड़ सकता है पर इस कारण आपको परेशान नहीं होना चाहिए क्योंकि ये सब जीवन का हिस्सा है और इसमें किसी का कोई कुसूर नहीं है।
विज्ञापन

कर्क राशि: प्रेमी और खुद की सेहत का ध्यान रखना होगा

5 of 13
कर्क राशि
आपको अपने और अपने प्रेमी दोनों के ही स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी पार्टी आदि में या क्लब में जाते है तब आपको ड्रिंक्स आदि देखकर ही लेने चाहिए। अंधाधुंध पीने से स्वास्थ्य संबधी विकार हो सकते हैं। यदि आप ड्रिंक नहीं भी करते हैं तब ठंडा-गर्म भी देख कर ही लें अन्यथा गला खराब हो सकता है या फ‌िर बुखार मे भी ये सप्ताह निकल सकता है। यदि बीमार ना भी पड़े तब घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिन्तित रह सकते हैं और डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। 
विज्ञापन

सिंह राशि: प्रेमी की बात को महत्व दें  

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आप चाहते हैं कि प्रेम संबंधों का लुत्फ पूरी तरह से उठाया जाए तब आप अपने प्रेमी की बात को भी महत्व दें। उसके दुख दर्द को भी समझें। यह सब प्रेमी जीवन में चलता रहता है लेकिन बात यदि ज्यादा आगे बढ जाए तब स्थिति गंभीर हो जाती है। आप ऐसी गंभीर स्थिति को आने का मौका ही ना दें और मस्ती भरे माहौल का निर्माण करें। सप्ताह का आरंभ आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है लेकिन प्रेमी को ज्यादा समय शायद ही दे पाएं। मध्य भाग का सारा समय आपके प्रेमी के लिए बचाकर रख सकते हैं ताकि आप उसकी सभी शिकायते दूर कर सकें। अंतिम भाग में फ‌िर आपका मिलन होने में संदेह है आपको किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

कन्या राशि: सप्ताह का दूसरा भाग प्यार के ल‌िए बढ़‌िया है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
सप्ताह का आरंभिक समय आपके प्रेमी जीवन के लिए बिलकुल भी अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपके प्यार को संदेह की नजरों से देखा जा सकता है। सप्ताह का दूसरा भाग कुछ सुधार लेकर आ सकता है लेकिन आप अधिक समय प्रेमी को नहीं दे पाएंगे। सप्ताह के अंतिम भाग में आप कामों में ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं जिससे मुलाकातें कम ही होगी। प्रेम संबंध स्थापित करना भी चाह रहे हैं और प्रेमी पर पूरा भरोसा भी स्थापित नहीं कर पा रहे हैं। यदि आप शर्तों के साथ प्यार करना चाहते हैं तब इसे भूल जाना ही आपके लिए बेहतर होगा अन्यथा आए दिन कलह ही होते रहेगें।

तुला राशि:  प्रेम संबंधों का आरंभ एकदम तूफानी रुप से होगा

8 of 13
तुला राश‌ि
आपके प्रेम संबंधों का आरंभ तो एकदम तूफानी रुप से होगा लेकिन जल्दी ही सप्ताह के दूसरे भाग में फ‌िस्स भी हो सकता है। आप हवाई किले बनाने की बजाय जरा व्यवहारिक रुप से भी काम लेना शुरु करें। जो बात वास्तव में हो सकती हैं उन्हीं बातों पर आपको अमल करना चाहिए ना कि चांद सितारे तोडने की बात करनी चाहिए।इससे सबसे अधिक दुख आपको ही होगा। जो लोग अभी तक अकेले हैं उनके नए रिश्तों में बंधने के योग बनते हैं औए एक नए सूत्र का आरंभ उनके जीवन का देखा जा सकता है। सप्ताह का दूसरा भाग प्रेम संबंधों के लिए  सहज नहीं कहा जा सकता है और यही बात सप्ताह के अंतिम भाग में भी देखी जा सकती है।

वृश्चिक राशि: प्रेमी आपके ल‌िए भाग्यशाली रहेगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
सप्ताह का ज्यादातर भाग आपके प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल ही रहने की उम्मीद बन रही है लेकिन एक भाग में किसी बात को लेकर तनाव भी देखा जा सकता है। आप अपने प्रेमी की आर्थिक रुप से सहायता कर सकते हैं और आपका प्रेमी आपके लिए इस सप्ताह भाग्यशाली सिद्ध हो सकता है। भाग्य आपके पक्ष में होने से आपके रिश्तों में पहले से अधिक मजबूती भी देखी जा सकती है। यदि आप वैवाहिक सूत्र में बंधना चाहते हैं तो सप्ताह के पहले भाग में अपने प्रेम संबंधों की चर्चा अपने परिवार वालों से कर सकते हैं। प्रेमी के लिए सहयोगी होने के साथ-साथ आप उसके सुख-दुख के साथी भी होगें।

धनु राश‌िः प्रेमी के ल‌िए समय न‌िकालना कठ‌िन होगा

10 of 13
धनु राश‌ि
इस सप्ताह को आपके प्रेम संबधों के नजरिये से बहुत अच्छा नही कहा जा सकता है।आपको अपने प्रेमी जीवन को फ़िर से हासिल करने की आवश्यकता है। एक बार फ‌िर आपको जीवन में रोमांस तथा रोमांच भरना होगा अन्यथा यह प्रेमी जीवन नीरस बन जाएगा। वैसे भी इस सप्ताह आप घर के काम काज में और निजी जिम्मेदारियों में इस कदर उलझे रहेगें कि प्रेम संबंधों के लिए कम ही समय मिल पाएगा। जितना समय मिलेगा वह आप एक-दूसरे से शिकायतों में ही निकाल देगें। मोटे तौर पर कहें तो सप्ताह का अंतिम भाग प्रतिकूल फल प्रदान करने वाला रह सकता है। इस समय आपको एक-दूसरे से एक उचित दूरी बनाकर रहना चाहिए।

मकर राशि: रोमांट‌िक शाम का मजा लें

11 of 13
मकर राश‌ि
आपकी जिन्दगी में बहुत सी अच्छी बातें घटित हो रही है फ‌िर भी कहीं न कही आप खुद को अकेला व तन्हा महसूस करते हैं। ऐसा क्यूं आपके साथ हो रहा है, कभी जानने का प्रयास नहीं किया तो आप इस सप्ताहांत में यही कीजिए। सारी परेशानियों को एक तरफ रखते हुए आप शाम का मजा लें और प्रेमी के साथ किसी रंगीन पार्टी में शामिल हो जाएं ताकि आप सब कुछ भूलकर इस समय का आनंद ले सकें।

कुंभ राशि: शर्म छोड़कर लव लाइफ का आनंद लें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आप चाहे तो बहुत कुछ बातें प्रेमी के साथ शेयर कर सकते हैं, यदि चाहे तब! आपके पास प्रेम संबंधी बातचीत का भंडार भरा पड़ा है और आप अत्यधिक रोमांचकारी भी हो सकते हैं लेकिन ऐन वक्त पर आपका शर्मीलापन आडे़ आ जाता है। इस सप्ताह अपनी इस शर्म को जरा किनारे रखें और अपनी लव लाईफ का मजा लें। आपकी इस शर्म हया के चक्कर में मन की बात बाहर तक नहीं निकल पाएगी और आप मन मसोस कर रह जाएंगे इसलिए यदि आपका प्रेमी "प्रेम" पर कुछ बाते करना चाहता हैं तब शर्माए नहीं क्योंकि आप बहुत कुछ इस विषय पर कहने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन

मीन राशि: सप्ताह का मघ्य भाग प्यार के ल‌िए अनुकूल रहेगा

13 of 13
मीन राश‌ि
आप अपने प्रेम संबंधों पर चुप्पी साधे रह सकते हैं क्योंकि सप्ताह का आरंभिक समय आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा नहीं होगा। इस समय आप किसी भी प्रकार के गलत संबंधों को उभरने का कोई मौका ना दें अन्यथा आपको कोई न कोई दिक्कत या लांछन सहना पड़ सकता है। आपको चाहिए कि आप कुछ मामलों में जरूरत से ज्यादा जिद न करें। सप्ताह का मध्य भाग प्रेम संबंधों के लिए कुछ ठीक कहा जा सकता है। इस समय स्थिति में कुछ सुधार की गुंजाइश नजर आती है। आपको अपनी वाणी में मिठास घोलना चाहिए और स्वार्थीपन को अपने प्रेमी जीवन में जगह नहीं देनी चाहिए। सप्ताह के अंतिम भाग को फिर भी आपके लिए अनुकूल नही कहा जा सकता है।
http://astroprabha.in/#

Published by Rakesh Jha
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें