फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते प्रेमी के साथ मौज करेंगे इन 6 राशियों के लोग

Sat, 08 Oct 2016 10:48 AM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 13
प्यार
इस हफ्ते की शुरूआत शुभ ग्रह गुरु के उदय से हुआ है और अंत शुक्र के राश‌ि पर‌िवर्तन के साथ होने जा रहा है। इन दोनों ही ग्रहों को शुभ और लव लाइफ को प्रभाव‌ित करने वाला माना गया है। ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि में इस बदलाव का आपकी लव लाइफ पर कैसा असर रहेगा, जान‌िए अपनी राश‌ि से।
विज्ञापन

मेष राशि : अपनी लव लाइफ को लेकर बोर‌ियत महसूस करेंगे

2 of 13
मेष राश‌ि
आपके प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह का आरंभ अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपके मन में काफी हलचल बनी रह सकती हैं। अपने प्रेम संबंधों से आपको नाखुश देखा जा सकता है। यदि आपको संबंधों में कुछ अच्छा नहीं लग रहा है अथवा आप बोरियत महसूस कर रहे हैं तब आपको संबंधों को घसीटने से अच्छा उनके बारे में कोई ना कोई निर्णय ले लेना चाहिए। एक बात जान लेना जरूरी ये है कि आपके साथ आपका साथी भी परेशान होता है। अगर वह आपसे शिकायत नहीं करता तो इसका अर्थ यह नहीं कि उसे कोई समस्या नहीं है। आपकी शिकायतों से प्रेमी भी उकता चुका होगा।
विज्ञापन

वृष राशि: सप्ताह का अंत काफी रोमांट‌िक हो सकता है

3 of 13
वृष राश‌ि
आपके लिए यह सप्ताह मिश्रित फल लाने वाला हो सकता है। आरंभिक समय में आप दोनों के संबंध स्थापित हो सकते हैं लेकिन उसके बाद आप दोनों में से किसी एक को संबंध स्थापित करने पर दुख अथवा आत्मग्लानि हो सकती है, इसलिए बाद में पश्चाताप करने की बजाय आप पहले ही सोच विचार कर लें लेकिन कुछ बातें कई बार ऎसी हो जाती हैं जिनके होने के बाद व्यक्ति पछताता है। अगर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा तब आप अपने किसी खास मित्र से इस विषय पर परामर्श ले सकते हैं। आप दोनों में से किसी को पछताना नहीं चाहिए क्योंकि एक-दूसरे को लेकर जो भावनाएं आपके मन में है उसे व्यक्त करने का एक तरीका यह भी है। 
सप्ताहांत में आप अपनी लव लाइफ में बहुत सी खुशियों को जोड़ना चाहेगें जिससे आने वाले समय को आप अपने हक में कर सकें और जिससे आपके प्रेमी जीवन की बगिया में रंग-बिरंगे फूल खिलकर आप दोनों के प्रेम संबंधों को महका सके। इस समय में आप पूर्ण रुप से खुद को प्रेमी के हवाले कर सकते हैं।

मिथुन राशि: पूरे हफ्ते आपसी मतभेद और नोंकझोंक चलता रहेगा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आपके प्रेम संबंधों का आरंभ बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में ही आप दोनों के मध्य मतभेद देखे जा सकते हैं लेकिन कुछ मतभेद के बाद आप दोनों फिर से सुलह करके साथ में समय बिताने की सोच सकते हैं। पहली वाली गलती को फिर से आप लोग दोहरा सकते हैं जिससे फिर दोबारा मतभेद उभर सकते हैं और इस बार बात कुछ ज्यादा गंभीर हो सकती है। बात बिगड़ने पर आप परस्पर छींटाकशी भी कर सकते हैं। यदि आप अपनी लव लाईफ को पूरी तरह से जीना चाहते हैं तब इन बचकानी हरकतों से ऊपर उठना होगा अन्यथा समय-समय पर आप आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहेगें।
विज्ञापन

कर्क राशि: शुरुआत में प्यार जबरदस्त, बाद में हौसला पस्त

5 of 13
कर्क राशि
आपके लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा कहा जा सकता है लेकिन जरुरी नहीं कि आगे का सप्ताह भी आपके मनोनुकूल फल प्रदान करें। आपकी एक आदत को बुरा कहा जाता है वो ये कि जिस बात को आप पकड़ लेते हैं फिर केकड़े की भांति उसे छोड़ने का नाम नहीं लेते। सप्ताह के आरंभ में आपको अपने प्रेमी से प्रशंसा भरे शब्द सुनने को मिल सकते हैं लेकिन बाद में आपका यही प्रेमी आपसे खिन्न भी हो सकता हैं क्योंकि आप एक बात के पीछे पड़ गए तो फिर पूरा सप्ताह बरबाद ही समझिए।
विज्ञापन

सिंह राशि: सप्ताह के पहले भाग में प्यार का इजहार करें

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
सप्ताह का पहला आधा भाग आपके पक्ष में कहा जा सकता है लेकिन बाकी बचे आधे भाग के बारे में कुछ कहना मुश्किल होगा। जो लोग अपने प्यार का इजहार करने का सोच रहे हैं उन्हें मन की बात सप्ताह के पहले आधे भाग में ही कह देनी चाहिए। अगर उस समय नही कह पाते तो अनुकूल समय की प्रतीक्षा करनी चाहिए। जिनके विवाहेत्तर संबंध स्थापित हैं उन्हें थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। विशेषकर मोबाईल में मैसेज आदि नहीं रखने चाहिए।
विज्ञापन

कन्या राशि: प्रेमी आपके रोमांट‌िक मूड को खराब कर सकता है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
इस सप्ताह आप अपने प्रेमी पर प्यार की बारिश करने का मन बनाकर बैठेगें ताकि जैसे ही मौका मिले आप झमाझम प्यार बरसा दें। इस तरह के अवसर का आप बहुत समय से इंतजार कर रहे होगें लेकिन जब आपको इस सप्ताह यह अवसर मिलता दिखेगा तब आप हैरान परेशान हो सकते हैं कि आपका प्रेमी आपकी ओर ध्यान ही नहीं दे रहा है। हैरान कर देने वाली यह स्थिति अचानक से आपके समक्ष आ जाने पर आपको समझ ही नहीं आएगा कैसे इससे बाहर निकला जाए। आप अवाक से सब देखते रह सकते हैं लेकिन कुछ करने की स्थिति में नहीं होगें।

तुला राशि: ख्याली दुन‌िया से न‌िकलकर, प्यार की वास्तव‌िकता को पहचानें

8 of 13
तुला
आपके प्रेम संबंधों में भावनाएं सदा सम्मिलित रहती हैं। आपको बार-बार सलाह दी जाती है कि आप कल्पनाओं से बाहर निकलकर वास्तविकता के धरातल पर भी कुछ समय के लिए पैर रखें। ख्यालों की दुनिया में रहने से जीवन नहीं चलता है। आपकी इस ख्याली दुनिया से दिल तो लुभाया जा सकता है लेकिन जिन्दगी बहलाने वाली चीज नहीं हैं। जीवन की वास्तविकता को आप नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। अपने आसपास के प्रेमी जोड़ो के सफल होते रिश्तों को देख आपका प्रेमी प्रसन्न कम तो आहत ज्यादा होता है, यहां तक की कभी-कभी उसके मन में ईर्ष्या के भाव भी देखे जा सकते हैं कि क्यूं मेरा प्रेम अभी तक सफल नहीं हो पा रहा है।

वृश्चिक राशि: त्योहार की छुट्ट‌ियों का प्यार से लुत्फ उठाएंगे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
सप्ताह के पहले दिन आप कुछ मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं लेकिन आपका प्रेमी आपके इस तनाव को दूर करने का प्रयास कर सकता है और कामयाबी भी उसे मिल सकती है जब आप दोनों सारे काम भुलाकर केवल एक-दूसरे की बांहों में सारा समय बिता देगें। इस हफ्ते त्योहारों की वजह से छुट्टी मिलेगी और आप इन छुट्टियों का भरपूर लाभ उठाएंगे। काफी समय के बाद आप दोनों परस्पर ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकते हैं। आपका यह मिलन काफी समय तक आप दोनों को याद रह सकता है। आप प्रेमी के साथ जहां भी जाते हैं तब एक बात का ख्याल रखें कि किसी दूसरे के साथ ज्यादा घुल-मिल कर बातें ना करें क्योंकि आप नहीं जानते सामने वाले के मन में क्या चल रहा है।

धनु राशि: प्यार के मामले में जल्दबाजी में कोई बड़ा न‌िर्णय नहीं लें

10 of 13
धनु राश‌ि
आपके लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा नहीं कहा जा सकता है इसका कारण आपका खराब स्वास्थ्य हो सकता है। सप्ताह के मध्य भाग के बाद आपकी लव लाइफ पटरी पर आ सकती है। सलाह है क‌ि प्यार के मामले में जल्दबाजी में कोई बड़ा न‌िर्णय नहीं लें। आपस में म‌िलकर फैसला करेंगे तो र‌िश्ता अध‌िक मजबूत होगा।

मकर राशि: क‌िसी के प्रत‌ि आकर्षण बढ़ सकता है

11 of 13
मकर राश‌ि
सप्ताह का पहला दिन आपके लिए ना अच्छा और ना ही बुरा ही कहा जाएगा लेकिन उसके बाद सप्ताह के मध्य तक आपके खर्चे बढ़े हुए दिखाई दे रहे हैं। सप्ताह के मध्य भाग के बाद आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं और किसी कारणवश आपका प्रेमी भी आपसे मिल नही पाएगा। खुद को व्यस्त रखने के लिए आप अपने मित्रों के साथ घर में पार्टी कर सकते हैं। कुछ लोगों का क‌िसी के प्रत‌ि आकर्षण बढ़ सकता है।

कुंभ राशि: प्यार की तलाश पूरी हो सकती है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आपके लिए इस सप्ताह को मिश्रित फल देने वाला कहा जाएगा। आप अगर अभी तक प्रेमी की तलाश में भटक रहे हैं तो हो सकता है कि आपकी यह खोज इस सप्ताह में खत्‍म हो जाए लेकिन किसी को प्रेमी बनाने से पूर्व उसके बारे में आवशयक जानकारी अवश्य हासिल करें। प्यार में आगे बढ़ने की रफ्तार धीमी रखें और हर पहलू पर गौर करते हुए र‌िश्ते को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन

मीन राशि: सप्ताह का अंतिम भाग आपके हक में नहीं होगा

13 of 13
मीन राश‌ि
आपके प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है लेकिन सप्ताह का अंतिम भाग आपके हक में नहीं होगा जिसे आपको नजरअंदाज कर देना चाहिए क्योंकि जितना आप इस पर ध्यान देगें आपकी मानसिक परेशानी उतनी ही ज्यादा बढेगी। सप्ताह के अंत में आपके प्रेम संबंधों को किसी की नजर भी लग सकती है। र‌िश्ते में तनाव बढ़ेगा और पर‌िस्थ‌ित‌ियों को संभालना मुश्क‌िल होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें