फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सप्ताह में आपके दिल, दोस्ती और प्यार में क्या कुछ होने वाला है जानिए अपनी राशि से

Sat, 06 Aug 2016 04:36 PM IST
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 12
मेष राश‌ि
मेष राशि: सप्ताह के शुरुआत में आप प्यार के मामले में उतावले नजर आएंगे
आपके लिए यह सप्ताह मिले-जुले फल प्रदान करने वाला बना रह सकता है। सप्ताह के आरंभ में आप अपने संबंधों को लेकर कुछ उतावलापन दिखा सकते हैं और आरंभ में ही सारा का सारा प्रेम प्रेमी पर न्यौछावर करने की धुन आप पर सवार देखी जा सकती है। आपके इस प्रेम से आप भी संतुष्ट नहीं हो पाएंगे और आपके प्रेमी की संतुष्टि का तो सवाल ही नहीं उठता है। इसी कारण सप्ताह का दूसरा भाग आपका मानसिक परेशानी में बीत सकता है। सप्ताह के तीसरे भाग में आप परिस्थितियों को अनुकूल करने का प्रयास कर सकते हैं लेकिन प्रेमी आपसे खफा सा ही नजर आएगा। अपने अकेलेपन को दूर करने की आनन फानन में आप फ्लर्ट का सहारा भी ले सकते हैं। इससे आप कुछ राहत महसूस करेगें।
विज्ञापन

वृष राशि: प्रेम की डगर पर आगे बढ़ने की योजना बनाएं

2 of 12
वृष राश‌ि
आपके प्रेमी जीवन के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में आपको खुद ब खुद लगेगा कि सभी की झोली में कुछ ना कुछ नया है लेकिन आप खाली झोली लिए ही बैठे हैं। अपनी झोली को प्रेम से भरने के लिए कुछ प्रयास आपकी ओर से होना भी आवश्यक है। आप अपने ईगो को एक किनारे करें और प्रेम की डगर पर आगे बढ़ने की योजना  बनाएं कि आने वाले समय में क्या करना चाहिए। आप प्रेमी से उम्मीद रखें लेकिन ताली एक हाथ से नहीं बजेगी! सपनों की दुनिया में प्रेम या मोहब्बत जितने रोमांटिक नजर आते हैं, हकीकत में वह काफी भिन्नता लिए होते हैं। इसलिए जितना जल्दी आप इस वास्तविकता से रुबरु होगे उतना ही आपके प्रेम संबंध भी पनपना आरंभ होगें।
विज्ञापन

मिथुन राशि: आपस में मनभेद हो सकता है, संभलकर कदम बढ़ाएं

3 of 12
म‌िथुन राश‌ि
प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह के एकाध दिन ही हो सकते हैं जिनमें आप अपने लव अफेयर का लुत्फ ले सकते हैं। इस सप्ताह आपकी अपनी बुद्धि भी भ्रमित सी रह सकती है। आप सोचेगें कुछ और करेगें कुछ ओर ही। खुद को दुविधा में फंसा हुआ सा भी महसूस कर सकते हैं। आपको कुछ समय के लिए प्रेम संबंधों को विराम देना चाहिए। प्रेमी से आप कोई भी अच्छा सा बहाना बनाकर बता सकते हैं। बिना मन के यदि आप संबंधों को बनाए रखते हैं तब आप लड़ाई झगड़े और मतभेदों के सिवा कुछ हासिल ना होगा। यदि प्रेमी समझदार है तो आप अपनी परेशानी उससे बांट सकते हैं अन्यथा चुप रहने में ही आपका हित होगा।

कर्क राशि: गुपचुप चले रहे रोमांस की भनक पर‌िवार तक पहुंच सकती है

4 of 12
कर्क राशि
इस सप्ताह के आरंभ में आपको घरेलू कामों में उलझना पड़ सकता है जिसके परिणामस्वरुप आप अपने लव बर्ड से कम ही बात कर पाएंगे मिलना तो दूर की बात होगी। मन में टीस तो उभरेगी जब आप प्रेमी से खुद को दूर पाएंगे लेकिन क्या कर सकते हैं! परिवार के प्रति भी कुछ जिम्मेदारियां होती हैं जिन्हें निभाना जरुरी हो जाता है। घरेलू जिम्मेदारियों को खतम होते ही आप पिंजरे से भाग खड़े होने का सोचेगें। मौका मिलते ही आप खुद को प्रेमी की बाँहों में पाएंगे और सिवाय रोमांस के कुछ ओर करने का मूड आपका नहीं होगा। फिर भी आपको एक बात का ख्याल यह रखना होगा कि अपने शहर से बाहर रोमांस के लिए आप ना जाएं, जाने कब परिवार वाले आपके नाम को पुकारना शुरु कर दें। कहीं ऎसा ना हो कि आपके प्रेम संबंधों की भनक उन तक पहुंच जाए। 
विज्ञापन

सिंह राशि: प्रेम संबंध को लेकर उलझन महसूस करेंगे

5 of 12
स‌िंह राश‌ि
प्रेम संबंधों को लेकर आप अभी भी उलझा हुआ सा महसूस करते हैं क्योंकि आपको बंधना पसंद नहीं है लेकिन प्रेमी जीवन में कभी कभार बंधना भी पड़ता है। यही आपकी परेशानी का कारण भी बहुत बार सिद्ध होता है.आप जो चाहते हैं उसे अपने प्रेमी के साथ भी शेयर करे ताकि वह भी प्रेमी जीवन को सरल व सुगम बनाने में आपका साथ दे सके। अपनी मनामनी करके प्रेमी जीवन को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। प्रेमी जीवन की खामियों को यदि आप नजर अंदाज कर आगे बढ़ते हैं तब आपको यह सफर बहुत ही सुहाना नजर आएगा। इस सप्ताह आप प्रेमी जीवन की बाधाओं को दूर करने का प्रयास करें और अपनी मंजिल की ओर बढ़े।
विज्ञापन

कन्या राशि: लव लाइफ में कुछ नया करने की सोच सकते हैं

6 of 12
कन्‍या राश‌ि
इस सप्ताह आप अपनी लव लाइफ में कुछ नया करने की सोच सकते हैं और आपके द्वारा किया गया यह नया प्रयोग आपकी बोरिंग लव लाईफ को एक बार फिर से जीवंत कर देगा। कुछ बदलाव लाना आपके लिए एक रिस्क लेने जैसा हो सकता है लेकिन आपके लिए यह समय रोमांच से भरा भी रहेगा। प्रेम संबंधों में नए प्रयोगों को एकदम जल्दबाजी में लागू ना करके धीरे-धीरे स्टेप-बाई-स्टेप आगे बढ़े। इससे आप प्रेमी का विश्वास भी हासिल कर पाएंगे। पीछे प्रेमी जीवन में क्या घटित हुआ उसे भूल जाएं अन्यथा आप अतीत से कभी बाहर नहीं निकल पाएंगे और रोमांस का मजा भी अधूरा ही रह जाएगा। एक अच्छी सी शाम को देखकर आप प्रेमी के ओर करीब जाने का प्रयास भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

तुला राशि: प्यार के मामले में बेसब्र होने से बचें

7 of 12
तुला राश‌ि
सप्ताह में पूरी तरह से अपने प्रेम संबंधों में डूब जाना चाहेगें लेकिन संबंधों में अकेले तो नहीं डूबा जा सकता है! इसके लिए आपको एक साथी की भी जरुरत होगी। आप थोड़ा सा सब्र रखेगें तो आपका प्रेमी भी आपका साथ देने को तैयार होगा लेकिन यदि आपने ज्यादा ही उत्सुकता अथवा बेसब्री का परिचय दिया तब आप प्रेमरस का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। यदि आप अभी तक अकेले हैं तो इस सप्ताह आपकी राईट च्वाईस आपके जीवन में प्रवेश करने वाली होगी। आप अपने आसपास के वातावरण पर नजरे जमाकर रखें। क्या पता कौन किस सूरत में आपके सामने आ जाए।

वृश्चिक राशि: प्रेमी जीवन को लेकर उलझन में रहेंगे

8 of 12
वृश्‍च‌िक राश‌ि
अपने प्रेमी जीवन को बनाए रखने के लिए कुछ समय की चुप्पी साध लें तो बेहतर होगा। आपका मन मस्तिष्क दुविधा में फंसा रह सकता है क्योंकि प्रेमी को लेकर कुछ परेशानियां आपके समक्ष आ खड़ी हो सकती हैं अथवा आप प्रेमी की परेशानियों को अपनाने से भी दुखी हो सकते हैं। प्रेमी का सुख दुख में साथ देना आपकी जिम्मेदारी भी बनती हैं लेकिन बिना बात भावनाओं के आवेश में आकर फटे में पैर अड़ाना किसी प्रकार की समझदारी नहीं बनती हैं। अपने दिल की भावनाओं को अनदेखा करें और दिमाग का इस्तेमाल करें। दिमाग से लिए हुए फैसले ही सही दिशा में काम करते हैं।

धनु राशि: लव लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं

9 of 12
धनु राश‌ि
सप्ताह को बहुत अच्छा कहने में संदेह होगा क्योंकि आप अभी तक अपने प्रेमी जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव व खट्टे-मीठे अनुभव देख चुके हैं। आपके आक्रामक व्यवहार की वजह से बहुत बार प्रेमी जीवन खत्‍म होने की कगार पर आ खड़ा हुआ है। फिर भी आप अभी तक इसे ढोए जा रहे हैं लेकिन बार-बार उन्हीं बातों के दोहराए जाने से आप दोनों ही परेशान हो चुके होगें और इस रिश्ते को विराम देने का भी आप सोच सकते हैं। जब कोई बुरी बात होती है तब सारी अच्छी बाते आदमी भूल ही जाता है और फिर कई बार गलत कदम भी उठा लिया जाता है। आप अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक बार फिर से खुलकर अपने संबंधों को लेकर चर्चा करें।

मकर राशि: यह सप्ताह आपके प्रेमी जीवन के लिए मिला-जुला कहा जा सकता है

10 of 12
मकर राश‌ि
यह सप्ताह आपके प्रेमी जीवन के लिए मिला-जुला कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में आप अपने कर्यक्षेत्र पर बिजी रह सकते हैं। यदि आप विद्यार्थी हैं तो अपनी पढ़ाई में ही सारा समय व्यतीत कर सकते हैं। प्रेमी की ओर ध्यान देने का समय आपके पास नहीं होगा। लेकिन इसकी वजह से प्रेमी की नाराजगी आपको नहीं सहनी पड़ेगी क्योंकि सप्ताह के दूसरे भाग में आप थोड़ा सा समय प्रेमी के साथ बिताने का प्रयास कर सकते हैं और बदले में आपको उपहार भी मिल सकता है। सप्ताह के दूसरे भाग से आप प्रेमी को रिझाने के सभी हथकंडे अपनाने का प्रयास कर सकते हैं। जिससे सप्ताह के तीसरे भाग में आप दोनों दो जिस्म एक जान भी हो सकते हैं। आप प्रेमी जीवन की सभी सीमाएँ तोड़कर आगे कदम बढ़ा सकते हैं। जज्बातों में बहने से आप यह कर तो देगें लेकिन शायद बाद में आप इसके लिए पछतावा महसूस करें। इसलिए किसी भी तरह से एक बार दिमाग से भी जरुर सोचें।

कुंभ राशि: अपने संबंध को फ‌िर तरोताजा बनाने की जरुरत पड़ेगी

11 of 12
कुंभ राश‌ि
अपने प्रेम संबंधों में एक बार फिर गर्माहट लाने की आवश्यकता आपको पड़ सकती है। अपनी ओर से आप प्लानिंग तो बहुत करते हैं लेकिन उन्हें अमल में लाने की बात आने पर आप हाथ पीछे खींच लेते हैं। बिना आपके प्रयास किए कोई भी काम सफलता की सीढ़ियां नहीं चढ़ सकता है। इसलिए प्रेमी जीवन में नई जान फूंकने के लिए आपको भी कुछ नए हथकंडे अपनाने चाहिए। प्रेमी जीवन में मस्ती मजा बहुत जरुरी है अन्यथा प्रेमी जीवन किस काम का? फिर तो आप अकेले भी जीवन बिता सकते हैं। इसलिए थोड़ी सी फुर्ती दिखाएं और प्रेमी को लेकर एक कैंडिल लाइट डिनर पर जाएं। इस सप्ताह में आप दूसरों की मदद के चक्कर में अपने प्रेमी को अनदेखा कर सकते हैं जो कि गलत होगा।
विज्ञापन

मीन राशि: प्रेमी के रुठने का इंतजार न करें, पहले ही मना लें

12 of 12
मीन राश‌ि
आप अभी तक यदि अपने प्रेमी जीवन में किसी तरह का सुधार नहीं ला पाएं हैं तब आपको एक किनारे हो जाना चाहिए। कब तक आप इस बेजान रिश्ते को ढोते रहेगें। आप अपनी कमियों को सदा ही अनदेखा करते आ रहे हैं। आपका प्रेमी एक ना एक दिन तो आपसे रुठकर चला जाएगा। शायद यह वही सप्ताह भी हो सकता है। अपनी कमियों को दूर भी नहीं करना चाह चाहते हैं और संबंधों को भी खतम नहीं करना चाहते हैं तब आप ही कोई बीच का रास्ता निकालने का प्रयास क्यूं नहीं करते है। आप यदि नए सिरे से संबंधों का आरंभ करना चाहते हैं तब आपको अधिक देर नहीं करनी चाहिए और पिछली सभी बातों को भुलाकर एक नया आरंभ करना चाहिए।

http://astroprabha.in/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें