फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर को लेकर ज्योतिषी की बड़ी भविष्यवाणी, बन रहे हैं युद्ध के हालात?

Thu, 04 Aug 2016 08:33 PM IST
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 6
घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षा बल के जवान - फोटो : PTI
हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की सुरक्षाबलों की कार्यवाही में मौत के बाद कश्मीर घाटी में पिछले हफ्ते से भारी तनाव बना हुआ है। इस तरह के हालात की आशंका वर्ष 2014 के अंत में जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनावों के बाद जब पीडीपी-भाजपा की गठबंधन सरकार बनी थी तभी से जताई जा रही थी। मान जा रहा था क‌ि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की ओर से घाटी में तनाव पैदा कर इस सरकार को अस्थिर करने की पुरजोर कोशिशें की जाएगी। 7  जनवरी 2016 को मुफ्ती मोहम्मद सईद के इंतकाल के बाद उनकी बेटी महबूबा मुफ्ती ने पीडीपी और सूबे की सरकार की कमान अपने हाथ में ली।
विज्ञापन

स‌ितंबर तक भारत और पाक‌िस्तान के बीच बन रहे हैं युद्ध के हालात, ये है वजह

2 of 6
महबूबा मुफ्ती और अम‌ित शाह - फोटो : FILE
महबूबा ने 7 अप्रैल 2016 को एक अशुभ मुहूर्त में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उस समय चन्द्रमा कुंभ राशि में स्थित था जो क‌ि 9 मार्च के सूर्य ग्रहण से प्रभावित राशि थी। महबूबा मुफ्ती की सरकार के विफल रहने और कश्मीर में तनाव बढ़ने के संबंध में अमर उजाला की वेबसाइट पर भविष्याणी पहले दी गई थी।
विज्ञापन

स‌ितंबर तक भारत और पाक‌िस्तान के बीच बन रहे हैं युद्ध के हालात, ये है वजह

3 of 6
kashmir protest - फोटो : PTI
ज्योत‌िषशास्‍त्री बताते हैं क‌ि जम्मू-कश्मीर और भारत की कुंडली पर नजर डालें तो आने वाले कुछ दिनों में युद्ध जैसे हालात बनते दिख रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के भारत से विलय संबंधी दस्तावेज पर तत्कालीन महाराजा हरिसिंह ने 26 अक्टूबर 1947 को हस्ताक्षर किए थे। इस दस्तावेज को उस समय भारत के वायसराय लार्ड माउंटबेटन ने 27 अक्टूबर 1947 को प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के परामर्श के बाद मंजूरी दी थी। उस समय की कुंडली के आधार पर वर्षो से ज्योतिषी जम्मू-कश्मीर राज्य के बारे में भविष्यवाणियां करते रहे हैं।

स‌ितंबर तक भारत और पाक‌िस्तान के बीच बन रहे हैं युद्ध के हालात, ये है वजह

4 of 6
एनसीसी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
जम्मू-कश्मीर की मकर लग्न की कुंडली में सप्तम भाव में पड़े मंगल और शनि युद्ध और अशांति को दर्शाते हैं। तीसरे घर में पड़ा केमद्रुम योग का कमजोर चन्द्रमा पड़ोसी राज्यों से सीमा विवाद का संकेत दे रहा है। वर्तमान में चल रही चन्द्र में शुक्र की विंशोत्तरी दशा आगामी दो महीनों में तनाव की ओर बढ़ने का संकेत है। चन्द्रमा और शुक्र दोनों ही स्त्री कारक ग्रह है अत कश्मीर की कुंडली में इन ग्रहों की दशा राज्य की महिला मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के लिए कठिनाईयों के बढ़ने का भी संकेत हैं।
विज्ञापन

स‌ितंबर तक भारत और पाक‌िस्तान के बीच बन रहे हैं युद्ध के हालात, ये है वजह

5 of 6
श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर पथराव करते युवक - फोटो : PTI
दूसरी ओर आजाद भारत की कुंडली में चल रही चन्द्र में मंगल की विंशोत्तरी दशा भी कमोबेश यहीं संकेत दे रही है। 15 अगस्त 1947 को मध्य रात्रि को स्वतंत्र हुए भारत की कुंडली वृषभ लग्न की है। यहाँ तीसरे घर के स्वामी चन्द्रमा की महादशा में चल रही सप्तमेश मंगल की दशा पड़ोसी देशों से युद्ध जैसे हालात बनने का योग बना रही है। गोचर में वृश्चिक राशि में चल रहे शनि और मंगल युद्ध के सप्तम भाव को प्रभावित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स‌ितंबर तक भारत और पाक‌िस्तान के बीच बन रहे हैं युद्ध के हालात, ये है वजह

6 of 6
श्रीनगर में बंद के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : PTI
आने वाले तीन महीनों में पाकिस्तान की सेना जम्मू और कश्मीर की सीमा पर युद्ध विराम का उल्लंघन कर भारी गोला-बारी कर सकती है। वहीं लद्दाख क्षेत्र में चीन की सेना की ओर से कुछ उकसाने वाली हरकतें देखी जाएंगी । ग्रहों-नक्षत्रों  के भारत और जम्मू-कश्मीर की कुंडली पर पड़ रहे अशुभ प्रभाव से सितंबर के अंत तक भारत और पाकिस्तान में युद्ध जैसे हालात बनने लगेंगे।

सचिन मल्होत्रा, ज्योतिषशास्त्री 
https://astro।ogica।musings.com
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें