हर समय ग्रह नक्षत्र बदलते हैं, जिनका असर हमारी जिंदगी पर होता है। प्रेम भी हमारी इस जिंदगी का अहम हिस्सा है। कोई अनजान अपना बन जाता है। इस प्रेम की एक अलग ही दुनिया है। ग्रह नक्षत्रों का बदलवा प्रेमी जीवन को भी प्रभावित करता है। कभी उम्मीद से ज्यादा प्यार मिलता है तो कभी साथी के साथ अनबन रहती है। जानिए अक्टूबर माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा आपके लिए।
विज्ञापन
मेष राशिः दोनों के बीच की गलतफहमियां होगी दूर
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल कहा जा सकता है। आप दोनों के बीच जो भी गलतफहमियां पैदा हुई होगी वह सभी इस समय दूर हो सकती हैं। आप दोनों फिर से एक-दूसरे के करीब आ सकते हैं, लेकिन इस समय एक बात का ख्याल रखें कि आपका कोई मित्र आपको कितना भी भड़काने का प्रयास क्यों ना करें आप अपनी बुद्घि से सोचकर ही फैसला लें।
विज्ञापन
वृष राशिः साथी के साथ मिलकर समस्या का हल निकालें
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
सप्ताह का पहला भाग आपके लिए परेशनियों से भरा रह सकता है। चिंता और उलझन में डूबे रहने की बजाय अगर आप अपने प्रेमी के साथ मिलकर समस्या का हल निकालने का प्रयास करेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें। भावुकता में बहकर अकसर आदमी गलत निर्णय ले लेते हैं। सप्ताह का दूसरा भाग पहले से बेहतर होगा, लेकिन अंतिम भाग को ज्यादा अच्छा कहा जा सकता है।
मिथुन राशिः रिश्ते के बीच न आने दें दोस्तों को
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
सप्ताह का पहला भाग प्रेम संबध के नजरिए से बढ़िया कहा जा सकता है। आपको प्रेम का कोई भी अवसर मिलता है तब आप उसे किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहेंगे। सप्ताह के मध्य में आप किसी गलत संगत के शिकार भी हो सकते हैं, इसलिए बुरे मित्रों से उचित दूरी बनाकर ही रखना आपके लिए हितकर होगा अन्यथा इसका आपके संबंध पर भी बुरा असर हो सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशिः आपका रिश्ता चर्चा का विषय बन सकता है
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
सप्ताह का पहला भाग प्रेम संबंधों के लिए मिला-जुला रहेगा। इस समय आपके संबंध बनते बिगड़ते रहेंगे। किसी बात को लेकर उनमें तनाव बना रह सकता है। आपका प्रेम मित्रों अथवा पास पड़ोस में चर्चा का विषय बन सकता हैं। सप्ताह का मध्य भाग कुल मिलाकर बेहतर रहेगा। इस बीच आप उत्सहित रहेंगे, लेकिन सप्ताह के अंतिम भाग में आपका मूड फिर बदलेगा। आप फिर से अपने प्रेमी के प्रति दूरी का अनुभव कर सकते हैं।
विज्ञापन
सिंह राशिः पारिवारिक समारोह के कारण प्रेमी को नहीं दे पाएंगे समय
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
सप्ताह का पहला भाग खर्चों से भरा रह सकता है। इसलिए आप प्रेमी के साथ घूमने-फिरने अथवा शाॅपिंग आदि पर जाने का प्रोग्राम ना बनाएं, जितनी चादर हों उतने ही पांव फ़ैलाना आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि गलती से आपकी जेब हलकी हो गई तब पूरे माह आपका आर्थिक स्तर डांवाडोल रह सकता है। आपको अपने कॉल्स को भी नियंत्रण में रखना होगा अन्यथा उससे भी आपके खर्चो में वृद्धि हो सकती है। सप्ताह के अंतिम भाग को आपके प्रेम संबधों के लिए मिश्रित फल देने वाला कहा जा सकता है, क्योंकि इस समय परिवारिक समारोह में व्यस्त रहने से आप प्रेमी को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन
कन्या राशिः प्रेमी की भावनाओं का ध्यान रखें
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
सप्ताह के आरंभ में आपको पारिवारिक कामों के सिलसिले में घर से बाहर रहना पड सकता है। जिससे प्रेम संबधों में भी कुछ दूरियां आ सकती है, क्योंकि आप हो मनमौजी आदमी, जहां चार लोग मिल जाते हैं वही महफिल जम जाती है। आपके इस व्यवहार से आपका साथी नाराज हो सकता है। प्रेमी की भावना का ध्यान रखें। सप्ताह के दूसरे भाग में भी आपकी भाग-दौड ज्यादा ही बनी रह सकती है जिससे प्रेमी से अब बातचीत भी कम हो सकती है। सप्ताह के अंत में प्रेमी को मनाने के लिए काफी जतन करना करना पड़ सकता है।
तुला राशिः आंख बंद करके न करें किसी पर विश्वास
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
आपके बहुत से मित्र सोशल साईट्स पर बने है तब आप आंखें मूंदकर उन पर विश्वास नहीं करना चाहिये। किसी से मिलने का वादा कर के आप मिलना जाना चाहते हैं तब ऐसी जगह का चुनाव करे जहां चहल-पहल अधिक हो। किसी सुनसान अथवा वीरान जगह पर ना जाएं। सोशल साईट से बने मित्रों पर आँख बंद कर के कतई विश्वास ना करें, इससे आप बिना कारण गलत इल्जामों में भी फंस सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए ज्यादा दिक्कतें देने वाला रह सकता है क्योंकि इस समय बिना बात लांछन भी लग सकता है।
वृश्चिक राशिः विवाह में बदल सकता है प्रेम संबंध
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
सप्ताह का पहला और दूसरा भाग आपके प्रेम संबधों के लिए अनुकूल कहे जा सकते हैं। इस समय में आप प्रेमी के साथ प्रेम संबधों को मधुर बनाने का स्वयं प्रयास करेंगे। किसी तरह की जिद भी आप नहीं करेगें, क्योंकि अपनी गलती मानने से आप संबंधो को और भी मजबूत कर सकते हैं। घर में विवाह की बात आपको अपने सपनों के राजकुमार से मिला सकती है अर्थात आपके प्रेम संबंधों के विवाह में बदलने की बात हो सकती है।
धनु राशिः साथी के साथ रिश्ते बनते बिगड़ते रहेंगे
10 of 13
धनु राशि
प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिलेजुले फल देने वाला रह सकता है। आप अपने प्यार को पाने के लिए काफी बेचैन रह सकते हैं और भावनाओं में बह भी सकते हैं। साथी के साथ रिलेशन बनते-बिगडते रहेंगे, लेकिन परेशान न हों। आपको अच्छे सुकून भरे पल मिलेंगे जो आपके सारे तनाव को दूर कर देगें। आपको अपने प्रेमी का साथ मिलेगा और आप उसके साथ सकुन से भरे कुछ पलों को बिताएंगे।
मकर राशिः किसी अनजान व्यक्ति के नजदीक न जाएं
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
सप्ताह का आरंभ आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। बिना किसी खास वजह के प्रेमी की नाराजगी जहिर हो सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि आप किसी अनजान व्यक्ति के नजदीक जाएं, लेकिन जैसा आप सोच रहे होंगे वैसा ना होकर कुछ उलटा ही घट जाए। प्रेम का यह रिश्ता आपको दूरी का दर्द भी दे सकता है इसलिए प्यार में जल्दबाजी़ करना अच्छा नहीं है। आपका काम भी आपको अपने प्यार से दूर रख सकता है, इस कारण आप अपने साथी से अपने दिल की बात शेयर नहीं कर पाएंगे और यह दूरी गलतफहमियों को भी उत्पन्न कर सकती है।
कुंभ राशिः दोनों के बीच बढ़ सकता है वाद विवाद
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
सप्ताह का आरंभ तो प्रेम संबधों के लिए अनुकूल कहा जा सकता है, क्योंकि इस समय आप एक-दूसरे से सुख दु:ख बांट सकते हैं, लेकिन दूसरे भाग से आपकी परेशानियों का दौर शुरु हो सकता है। यह भाग प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपके बीच वाद-विवाद बढ़ सकता है। अगर किसी से प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो इस हफ्ते रुक जाना ही बेहतर होगा।
मीन राशिः रिश्ते को बचाने के लिए खुल के बोलें अपने मान की बात
13 of 13
मीन राशि
- फोटो : pisces sign
जिन लोगों के प्रेम संबंधों में पहले से ही तकरार चली आ रही है वह टूटने की कगार पर पहुंच सकते हैं, क्योंकि सप्ताह का आरंभ लडाई-झगडों से हो सकता है। इस समय आपको समझ नही आएगा कि क्या किया जाए। आप खुल के खुद कभी कुछ कहते नहीं है तो ऐसा ही होगा। संबधों को बचाना चाहते हैं तो आपको अपने मन की बात मन ही में ना रखकर बोल देनी चाहिये । इस समय आपके प्रेमी की सेहत भी बिगड़ने की संभावना बन रही है, इस कारण भी आप काफी परेशान रह सकते हैं और भाग-दौड़ भी आपकी बढ़ सकती है।