मार्च के इस आखिरी सप्ताह में कैसा रहेगा आपका प्रेमी जीवन। दोनों के बीच बढ़ेगा प्यार या होगी रिश्तों में टकरार, जानिए प्रेमी जीवन में क्या कहते है आपके सितारे।
विज्ञापन
मेष राशि: प्रेमी को बाहर लेकर जानें की योजना बनाएं
2 of 13
मेष राशि
सप्ताह का आरंभ आपके लिए शुभ कहा जा सकता है। अपने कामकाज के सिलसिले में यदि बाहर जाते हैं, तो आप अपने प्रेमी को भी साथ ले जाने के बारें में सोच सकते हैं। इससे आप आॅफिस के काम के साथ-साथ उनके साथ एक अच्छा समय भी व्यतीत कर सकते हैं। प्रेमी के साथ आने की बात अपने मित्रों से ना करें, नहीं तो आॅफिस में इसका गलत असर पड़ सकता हैं। सप्ताह के मध्य भाग में आपको ध्यान रखना चाहिए कि यदि आप नियमित रुप से अभी तक डेटिंग करते आ रहे हैं, तो मध्य व अंतिम भाग में इस पर थोड़ा अंकुश लगाना होगा। आपके ऊपर कुछ आरोप लगाए जा सकते हैं।आप मध्य भाग से अंतिम भाग तक सामान्य बने रहने का प्रयास करें और प्रेमी से कुछ दूरी बनाकर चलें। प्रेमी को भी प्यार से समझाएं। आप अपना ध्यान अपने अन्य अधूरे कामों को पूरा करने में लगाएं।
विज्ञापन
वृष राशि: पक्ष के रहेगा सप्ताह
3 of 13
वृष राशि
सप्ताह का आरंभ आपके लिए अनुकूल ही कहा जाएगा। आप अभी तक जो भी योजना बना रहे थे, वह सब सफल होने वाली हैं। इसलिए इस अनुकूल सप्ताह को हाथ से जाने ना दें और अपनी ख्वाहिशों को पूरा करें। यदि आप समझते हैं कि प्रेमी हिचकिचाएगा तो यह आपकी गलतफहमी भी हो सकती है। आप चाहें तो एक ब्लाईंड डेट पर प्रेमी को ले जाकर सरप्राईज भी दे सकते हैं। यदि प्रेम संबंध अभी नए हैं तब तो आप अवश्य ही डेट पर जाएं और एक - दूसरे को समझने का मौका दें। सप्ताह के अंतिम भाग में किसी तरह का कोई जोखिम मोल ना लें और ना ही साथ में घूमने जाएं, लेकिन आप मोबाईल के माध्यम से जुड़ें रह सकते हैं। आप भूतकाल में जो गलतियां कर चुके हैं, उनसे छुटकारा पाने के लिए यह सप्ताह आपके पक्ष में कहा जा सकता है। पिछली सभी बुरी बातों को अपने जेहन से निकाल दें और एक नई शुरुआत करें।
मिथुन राशि: प्रेमी जीवन के अनुकूल रहेगा समय
4 of 13
मिथुन राशि
सप्ताह की शुरुआत बहुत बढ़िया नहीं कहा जा सकता हैं। इसलिए आपको प्रेमी से मिलने का विचार छोड़ देना चाहिए। मध्य भाग से आपका समय आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है। आप एक रोमांटिक किस्म के व्यक्ति हैं और दूसरे लोगों को आपकी इस खासियत का पता नहीं होता है, लेकिन अपने रोमांटिक होने का पता अपने प्रेमी को तो दे सकते हैं, नहीं तो बोरिंग समझकर परेशानी में पड़ सकता हैं। सप्ताह के दूसरे भाग में आपका अपने रोमांस पर कतई नियंत्रण नहीं रहेगा और प्रेमी आपके इस रुप को देखकर कुछ समय के लिए हैरान हो सकता हैं। आपकी अच्छी हरकतें और गुदगुदाने वाली बातों का एक अच्छा प्रभाव प्रेमी जीवन पर पड़ेगा और प्रेम संबंध गहरे होंगे। आपके इस बदले रुप का ईनाम आपको प्रेमी से अवश्य मिलेगा। सावन के आरंभ के साथ ही आपके प्रेमी जीवन में भी फुहारे बरसनी आरंभ होगी और आप प्यार के झूले में झूलते ही रहेगें।
विज्ञापन
कर्क राशि: अपने अहम को एक तरफ रख दें
5 of 13
कर्क राशि
इस सप्ताह को पूरी तरह से आपके हक में नहीं कहा जा सकता। कभी हंसना तो कभी रोना आपको अपने प्रेमी जीवन में मिल सकता है। आप किसी एक बात को अच्छी तरह पकड़ लेते हैं तब यह नहीं सोचते कि सामने वाले पर इसका अच्छा या बुरा क्या प्रभाव पड़ रहा हैं। यदि प्रेम संबंधों को मधु की तरह मीठा बनाना चाहते हैं, तब अपने भीतर परिवर्तन लाने का सोचें। अपने अहम को एक तरफ रखकर प्रेमी की भावनाओं का भी ख्याल रखें। बहुत ज्यादा मतलबी होना भी ठीक नही हैं। इससे आपको भविष्य में पछताना पड़ सकता हैं। भावनात्मक रूप से आप जल्द ही कमजोर भी पड़ जाते हैं और बात ना बनने पर क्रोध में रोना भी आरंभ करते हैं। आप पहले भली- भांति विचार कर लें कि आप प्रेमी जीवन से क्या अपेक्षा रखते हैं? प्रेमी पर भी थोड़ा रहम करें और सुकून की जिंदगी उसे भी जीने दें।
विज्ञापन
सिंह राशि: मिश्रित रहेगा समय
6 of 13
सिंह राशि
सप्ताह को प्रेमी जीवन के नजरिए से मिश्रित कहा जा सकता है। यदि आप उन्हें बेहतर बनाना चाहते हैं तो प्रयास करने में कोई हर्ज नहीं होना चाहिए। आपके प्रयासों के फलस्वरुप परिस्थितियों में थोड़ा सुधार देखा जा सकता हैं। स्थिति सुधरी नही तो बिगड़ेगी भी नहीं। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आप देखेंगे कि आपका प्रेमी शिखर पर नहीं है लेकिन इतना नीचा भी नहीं है कि उसे आगे बढ़ाना नहीं चाहिए। प्रेम संबंधों में खट्टे मीठे अनुभव आमतौर पर रोज ही देखने को मिल जाते हैं। यदि ये सब ना हो तो आप जल्दी ही बोरियत महसूस करने लगेंगे। धीरज का मीठा फल सप्ताह के अंत में मिल सकता है और आप एक रोमांटिक शाम का मजा अपने प्रेमी के साथ ले सकते हैं। आपको सदा अपने अच्छे के लिए विचार करना चाहिए और बुरी बातों को मन से निकाल देना चाहिए।
विज्ञापन
कन्या राशि: खराब व्यवहार से बिगाड़ सकते है अपका प्रेमी जीवन
7 of 13
कन्या राशि
डेट पर जाने से पहले अपने मूड को एक तरफ रख दें, नहीं तो आप पूरी डेट को खराब कर लेंगे। अपने नखरें दिखाने के लिए किसी और समय को चुनें। अभी ऐसा करने से दोनों के लिए परेशानी बन सकती हैं। अपने अभद्र और अशिष्ट व्यवहार को आप अपनी परेशानी का नाम ना दें। अपने बुरे बर्ताव को छिपाने के लिए बहाने खोजना भी बंद करें। आपके आसपास के परिचित लोगों को आपका यह व्यवहार बिल्कुल भी हैरान नहीं करेगा, लेकिन आपके प्रेमी के बारें में एक बार सोच लें। अपनी जिद का त्याग करें और प्रेमी को दिलासा दिलाएं। आपके सप्ताह का आरंभ और मध्य भाग आपके पक्ष में फिर भी कहा जा सकता है, लेकिन अन्य भाग आपके लिए खतरे से कम नही होगें। आप इस आने वाले खतरे को पहचानने का प्रयास करें और कोई ऐसा काम ना करें, जिससे प्रेमी जीवन ही खतरे में पड़ जाए।
तुला राशि: संबंधों को बचाने की कोशिश करें
8 of 13
तुला राशि
सप्ताह का आरंभ आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है। आप आरंभिक भाग में अपने प्रेमी के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं, लेकिन घर की किसी खास वजह से आपको इसे रद्द करना पड़ सकता हैंं। इसके बाद जल्द ही आपको घूमनें को एक और मौका मिलेगा। अवसर छोटा ही सही लेकिन आप कुछ समय सुकून से प्रेमी के साथ बिता सकते हैं। बाहर ना जा सकें तो कोई बात नहीं आप एक रोमांटिक शाम को डिनर साथ कर करें। इस सप्ताह आप बहुत सी चीजों के साथ खेल भी सकते हैं, जिससे आपको बचने की आवश्यकता हैं।आपका प्रेमी इतना बेवकूफ नहीं कि वह आपकी गतिविधियों को ना समझ पाएं। आपकी हरकतें आपके मन का हाल कह सकती हैं और जिस तरह से आपका मूड है वह आपके हाव भावों से समझ आने वाला होता हैं। सप्ताह के अंत में आप अपनें संबंधों को बचाने की कोशिश करें।
वृश्चिक राशि: अनुकूल रहेगा समय
9 of 13
वृश्चिक राशि
अनुकूल रहेगा समय सप्ताह को आपके पक्ष में कहा जा सकता है, लेकिन अंतिम भाग में शायद कुछ परेशानियों का सामना करना पड़े। आप सप्ताह के आरंभ से ही इसे रोमांचक व मजेदार बनाना चाहेगें। जिसमें आपका प्रेमी भी आपकी पूरी मदद करेगा। अपनी डेट को ज्यादा से ज्यादा रोमांचक व रोमांटिक बनाने का उत्साह आपके भीतर देखा जा सकता हैं। आपके या फिर प्रेमी के कुछ मित्र ऐसे भी हो सकते हैं, जो आपकी इस डेट को बर्बाद करना चाहेंगे। जिसके लिए आपको होशियारी की जरुरत है। जहां तक हो सके आप इसका जिक्र किसी से ना करें।आपकी एक छोटी सी भूल आप दोनों के मूड को चौपट कर सकती है, जिसे आप चाहकर भी सुधार नहीं पाएंगे। अपने आसपास से और अपनी गलतियों से सबक लें और आगे बढ़े। आपका प्रेमी जीवन अभी सामन्य रुप से चलता नजर आएगा, लेकिन इसमें कभी कभार जो पीड़ा उत्पन्न हो जाती है, उसके जिम्मेदार आप ज्यादा होते हैं। इसलिए आपको अपने तीव्र व्यवहार से सबक लेना चाहिए और प्रेमी की बात पूरी सुने बिना कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए।
धनु राशि: प्रेम संबंध असफल होने पर उम्मीद ना छोड़ें
10 of 13
धनु राशि
आप बहुत ही आशावादी व्यक्ति हैं और आपके प्रेम संबंधों की असफलता के बारें में आपसे बेहतर कोई नहीं जान सकता। आप किसी से अपनी बात शेयर नहीं करना चाहते हैं तो अपने संबंधों को सुधारने का प्रयास ही कर के देख लें। आप पिछली सभी बातों और गिले शिकवों को भूलकर प्रेमी से बातचीत आरंभ करें, क्योंकि बिना बात किए गलतफहमियां ही पैदा होती हैं। आप दोनों मिलकर बात करेगें तो बहुत सी शिकायतें दूर करने का अवसर मिलेगा। संबंधों को आसानी से खत्म नहीं किया जा सकता। यदि आपको पहल करने में झिझक महसूस हो रही हैं तो सावन का महीना शुरु हो ही चुका है इसलिए आप भगवान शिव की आराधना करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करने के बाद एक अच्छा सा मैसेज प्रेमी को भेजें। बात बन ही जाएगी। अभी उम्मीद का दामन इतनी जल्दी ना छोड़े और बुरी बातों को याद ही ना करें।
मकर राशि: प्रेमी को अनजानें डर के बारें में बताएं
11 of 13
मकर राशि
सप्ताह का आरंभ आपकी मानसिक परेशानियों से हो सकता है। आप किसी ऐसी उलझन में पड़ सकते हैं, जिससे बाहर निकलने का कोई रास्ता आपको नजर नहीं आएगा। कोई भी कदम उठाने से पहले आपको कोई अनजान सा डर सता सकता हैं। अपने इस अनजानें डर के बारें में अपने प्रेमी को बताएं और अपनी मानसिक पीड़ा का कोई हल निकालें। आप अपनी इन रोमंटिक समस्याओं का समाधान अपने प्रेमी के साथ मिलकर ही ज्यादा बेहतर तरीके से निकाल सकते हैं। सप्ताह के आगे बढ़ने के साथ ही आपको अहसास होता जाएगा कि जिसे आप इतना बड़ा मुद्दा समझ रहे थे, वास्तव में उतना बड़ा नही हैं। सप्ताह के मध्य और अंतिम भाग में आप थोड़ा चैन की सांस ले पाएंगे और प्रेम संबंधों में भी रोमांस नजर आएगा। आप किसी भी समस्या को खुद निपटाने की पहल करते हैं जो कि अच्छी बात है, लेकिन कई बार समय प्रतिकूल हो तो सही निर्णय लेना मुश्किल हो जाता हैं। इसलिए इस सप्ताह आपको कुछ समझ ना आए तब प्रेमी से बातचीत अवश्य करें।
कुंभ राशि: प्रेम संबंध को मजबूत करने पर ध्यान दें
12 of 13
कुंभ राशि
आपके प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह का पहला और दूसरा भाग अनुकूल नहीं कहा जा सकता। इस सप्ताह आप नदी के दो किनारों की तरह साथ तो रहेगें लेकिन मिलन होना मुश्किल होगा। इस बात से आप व्याकुल से नजर आ सकते हैं, लेकिन मन की बात को मन में ही रखते हुए प्रेमी से भी कुछ नहीं कहेगें। जो योजना आपने इस सप्ताह के लिए बनाई होगी, उनके पूरा होने की गुंजाइश कम हैं। हो सकता है कि आप दोनों को अपने प्रेमी जीवन को लेकर कुछ निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ रही हो, लेकिन आप दोनों में से कोई भी पहल ही ना करना चाह रहा हो। सप्ताह के आगे बढ़ने के साथ आप दोनों के रिश्तों में तेजी से विकास देखा जा सकता हैं। जो आपके प्रेमी के प्रयासों के कारण ही हो पाएगा। आपको भी अपना योगदान इन रिश्तों को सफल बनाने में देना चाहिए।अपने मन की बात को खुलकर प्रेमी के सामने रखने से भी आप हल्का महसूस कर सकते हैं।
प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। सप्ताह की शुरूआत तो आपके अनुकूल रहेगा और प्रेमी के साथ एक अच्छा समय भी व्यतीत करेंगे। दूसरे भाग में आपको कुछ परेशानियां घेर सकती है और आप इनसे बचने के लिए प्रेमी से ही मुँह मोड़ लेगें। आपकी ये परेशानियां प्रेमी के कारण तो पैदा नहीं हुई हैं फिर आप प्रेमी से रुखा व्यवहार कैसे कर सकते हैं? प्रेमी से बातचीत बंद करने से परेशानियां दूर नहीं होगी। परेशानी का हल खोजने की कोशिश करें। अपने खर्चों पर भी आपको नियंत्रित करना चाहिए। सप्ताह के अंत में आपको अपनी इच्छाओं व कल्पनाओं पर भी लगाम कसनी चाहिए।इनमें अधिक देर तक विचरण करने से आप वास्तविकता से काफी दूर निकल सकते हैं, जिसके परिणामस्वरुप आप भावनात्मक रुप से पहले से अधिक कमजोर पड़ सकते हैंं।