जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: कैरियर के लिए किसी सलाहकार की मदद लें
2 of 13
मेष राशि
आज आपको थोड़ा बुरा लगेगा, क्योंकि आप अपने परिवार के साथ किसी यात्रा पर नहीं जा पाएंगे। अगर आप जाएंगे भी तो आपके मार्ग में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। दंपत्ति अपने संबंध में ठहराव महसूस करेंगे। अपने साथी को कोई उपहार दें। आज आप अपने संबंध को लेकर जितना प्रयास करेंगे उसका प्रभाव उतने लंबे समय तक आपको व आपके साथी को सुख प्रदान करेगा। आज आपको अपने कैरियर के संबंध में किसी निपुण सलाहकार की सलाह की जरूरत होगी। सलाहकार का चुनाव करते समय सावधान रहें, कहीं आपको कोई गलत सलाह ना मिल जाए। वित्त से संबंधित कुछ बातों को जानने के लिए आप किताबों, अखबार या फिर नेट का सहारा लेंगे। आज आपके परिजन छोटी-छोटी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। उन्हें ज्यादा तापमान, ठन्डे पेय और ज्यादा मिठाइयों से दूर रखें। उन्हें कफ या कोल्ड की परेशानी भी उभर सकती है। सावधानी से बचाव अच्छा तरीका है।
विज्ञापन
वृष राशि: अच्छे तरह से करेंगे तकनीकी काम
3 of 13
वृष राशि
हफ्ते भर से चली आ रही बहस और तनाव से आप खुद को थका हुआ सा पाएंगे। ज्यादा तनाव ना लें और झगड़े से बचने की कोशिश करें। अपने दोस्तों और परिजनों से प्यार से पेश आएं और अगर कोई बात बिगड़ भी जाए तो उसे प्यार और समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। आज जो अकेले हैं, उनका किन्हीं व्यक्तियों से सम्पर्क होगा। नवीन काम के साथ ढ़ेर सारे उत्तरदायित्व भी सामने आएंगे। आपको संस्थान के प्रतिमान के साथ चलने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। संस्थान के किसी तकनीकी काम में आपकी प्रतिभा का परिचय मिलेगा। यदि कड़ी मेहनत से काम करेंगे तो आप एक विजेता के रूप में उभरेंगे। अगर आप व्यवसाय में हैं तो आपको कुछ ऐसे इनाम मिलने वाले हैं जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। आज आप कुछ ठहराव महसूस करेंगे, परन्तु यह तनाव दूर करने के लिए उचित समय हैं। अपने दर्द को सही करने के लिए उसके कारण का पता लगाएं। आपका मानसिक स्तर आप पर तनाव डाल सकता है इसलिए सावधान रहें और चल रहे मानसिक तनाव को दूर करें।
मिथुन राशि: मित्र की करें मदद
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपका कोई मित्र आपसे मदद मांग सकता है। इस मित्र को शायद आपकी मदद की आवश्यकता हो। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा, जिसे जिदांदिली से भरपूर जिएं। आपसी वाद-विवाद रिश्ते को खराब कर सकता हैं। विवादों से बचें। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए विदेश में पढ़ाई हेतु वीजा आवेदन के लिए सही है। यदि आपने पहले ही आवेदन किया है तब आज कोई अच्छी खबर आ सकती है। यदि आप शेयर बाजार में रूचि रखते हैं, तब आज का दिन आपके लिए सही फल देने वाला हैं, लेकिन ये ध्यान रखें कि आप इस दौरान लंबे समय के निवेश को ही अपने विकल्प के रूप में रखें। आज आपको छोटी-छोटी बीमारियों जैसे कफ और कोल्ड से बचकर रहना होगा। ध्यान रखें कि आप अपने हाथ अच्छी तरीके से धोएं और किसी भी वस्तु को मुंह में ना डालें, क्योंकि आप बीमार पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
कर्क राशि: आपको हराने में लगे हैं विरोधी
5 of 13
कर्क राशि
आज दिन भर असंतुष्टी की भावना बनी रहेगी। धैर्य से अपनी इस असंतुष्टी का कारण ढ़ूंढ़ने की कोशिश करें। अपनी समस्या का समाधान खोजने की कोशिश करें। आज आप अनावश्यक रूप से गलत, कड़वी बातें ना करें। कुछ कहने से पहले सोच लें। आप समझते हैं कि आप अपने साथी के प्रति ज्यादा ईमानदार हैं। अगर आपका अपने विरोधियों के साथ झगड़ा चल रहा है तो ध्यान रहे कि वे अपने कौशल से आपको हराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसलिए आप अपना सारा काम ध्यान से पूरा करें। आज आपके लिए फायदे का दिन है। आपको लगेगा कि आज आपकी सभी व्यवसायिक योजनाएं काम कर रही हैं। आज किसी नए काम का जोखिम ले सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे, क्योंकि पेट का रोग हो सकता है। बाहर का खाना और बेकार पेय पदार्थ न लें परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
सिंह राशि: अपनी योजनाओं पर ध्यान दें
6 of 13
सिंह राशि
आप में से वो लोग जो अपने परिवार से दूर रह रहे थे। अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। आज आप खुश रहेंगे, क्योंकि आपके आकर्षण के प्रेम प्रसंग में बदलने की संभावना है। यदि हो सके तो इस बदलाव की खुशी अपने साथी के साथ मौज मस्ती भरी यात्रा करके मना सकते हैं। यदि आप मॉडलिंग के जगत में काम करते हैं तब एक अच्छा प्रस्ताव आपको मिल सकता है। इस अवसर का पूरा लाभ लें और पूरे मन से अपेक्षाओं को पूरा करें। आज आपकी चुस्त और चतुर सोच आपको सही फैसला लेने में काम आ सकती है। जो शेयर बाजार में काम कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन काफी अच्छा है। व्यवसाय में सफल होने के लिए मेहनत के साथ योजना और तैयारी पर भी ध्यान दें। आप कुछ दिनों से ज्यादा व्यस्त चल रहे हैं इसलिए अब आराम करने का समय है। आप बिना बात छोटी चीजों के लिए भागदौड़ न करें, वरना परेशान हो सकते हैं। आप तैयार रहें और पिक्चर देखें तभी आपका शरीर भी ठीक रहेगा।
विज्ञापन
कन्या राशि: नई नौकरी मिलने के संकेत
7 of 13
कन्या राशि
आज आपको अपने आप से सवाल करना होगा कि आप क्यों अपने प्रियजनों से बेकार की बहस कर रहे हैं। हो सकता है कि आप किसी तनाव के कारण ये सब कर रहे हैं। आज आप अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करें। शादीशुदा लोग गैरजरूरी बहस के कारण अपने रिश्ते में बाधा महसूस करेंगे। आज के हालात आपको अवैध संबंध की ओर धकेलेंगे। आप दूसरे के प्रति आकर्षण का अनुभव करेंगे। अगर आप किसी नई नौकरी की खबर सुनने को बेताब हैं तो वो खबर आपको आज मिल सकती है। अपनी सोच सकारात्मक रखें। वित्तीय प्रबंधन से जुड़े व्यवसायी अपनी कंपनी में महत्वपूर्ण पद पाने की उम्मीद कर सकते हैं। अपनी संचार क्षमता के दम पर कंपनी के लिए अच्छा लेन देन करने में कामयाब होंगे। आज आप थोड़ा गुस्से में रहेंगे और आलस भी रहेगा। खुद का अध्ययन करें और कमियों पर काबू पाएं। इससे दूसरे को भी परेशानी नहीं होगी। आप नकारात्मक सोच को खत्म करें और तनाव पर ध्यान दें। इससे आप फिर से नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। दूसरे भी आपके मूड की तारीफ करेंगे।
तुला राशि: अच्छा लाभ मिल सकता हैं
8 of 13
तुला राशि
अगर आप सोचते हैं कि आप किसी जगह अच्छी तरह से बस गए हैं तो एक बार फिर सोच लें। शायद आज आपको अपना घर बदलने की जरूरत पड़े। आज आपके किसी खास व्यक्ति के साथ मिलन के संकेत हैं। बाहर निकलकर सामाजिक मेल-जोल करें। अपने जज्बातों को ऊंचा बनाए रखें। आपका पार्टनर आस-पास हो सकता है। फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज किसी भी मौके से ना चूकें। व्यावसायियों को अपने कार्यक्षेत्र या मित्रों की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आज तो सब तरफ से खुशी का दिन है। बहुत पहले आपने जो निवेश कर रखा था उसका आज बढ़िया लाभ मिलने वाला है। कोई पुराना लेनदेन जो आप भूल ही चुके थे, उसका भी आपको आज लाभ मिलेगा। यह अचानक ही होगा। आपकी इच्छाएं आपको किसी बीमारी की तरफ ले जा सकती हैं। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और सकारात्मक सोच बढ़ाएं। उन्नति से आपको अच्छा स्वास्थ्य भी मिलेगा।
वृश्चिक राशि: सुरक्षा को लेकर रहेगा खतरा
9 of 13
वृश्चिक राशि
लंबे समय से लटका हुआ कोई कानूनी मुद्दा आज आपके हक में रहेगा। ये मुद्दा आपको बहुत परेशान कर रहा था । अब आपकी सारी परेशानियां हल हो जाएंगी। अगर आप अकेले हैं तो आज आप यह सोचने के लिए थोड़ा समय निकालें कि आप कैसा पार्टनर चाहते हैं। पिछले समय में आप गलत व्यक्तियों से मिलते रहे हैं। जिससे आपका दिल टूटा। कार्यालय में आपसी परेशानी पैदा हो सकती है। आज आपको चल रही परेशानी को झेलना होगा। जिसने आपको थोड़ा चिड़चिड़ा बना दिया है। घबराएं नहीं क्योंकि ये रुकावटें अस्थाई हैं और जल्दी ही दूर हो जाएंगी। आज आपका किसी जमीन जायदाद के सम्बन्ध में विवाद हो सकता हैं। इसीलिए आप हाल ही में हुए कानूनी तर्कों का सहारा ले सकते हैं और अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों को साथ रख सकते हैं। आज आपको सुरक्षित खाना और बचाव के सुरक्षित तरीके इस्तेमाल करने पड़ सकते हैं। इसलिए आप अपने परिवार वालों को किसी बीमारी या संक्रमण से दूर रखें।
धनु राशि: घर खरीदने वालों के लिए दिन भाग्यशाली
10 of 13
धनु राशि
आज आप आध्यात्म की ओर प्रभावित रहेंगे। आप अपने भीतर की राह को जानना चाहेंगे। आज आपको पार्टनर मिलने की पूरी संभावना है। पिछले दिनों प्यार की खोज में आपको निराशा हाथ लगी। कार्यस्थल पर उन लोगों को पहचानने की कोशिश करें, जो आपकी छवि खराब करने पर तुले हैं या फिर आपका काम बिगाड़ने में लगे हुए हैं। वो आपको बुरा और खुद को अच्छा साबित करना चाहते हैं। जो लोग घर खरीदना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन भाग्यशाली है। आज बिना किसी भागदौड़ के मनचाहा घर मिल जाएगा। घर खरीदने के लिए अगर कर्जा लेना चाह रहे हैं तो आज आवेदन करने का अच्छा दिन है। आज आप असुरक्षित महसूस करेंगे और परेशानी भी साफ-साफ दिखेगी। आज आप कुछ उलझन की स्थिति में भी रहेंगे। आप तनाव को कम करने के लिए योग या व्यायाम करें।
मकर राशि: जीवनसाथी से मिलने के संयोग
11 of 13
मकर राशि
अगर आप अपनों के साथ कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं तो ये सही समय हैं। इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी और आप खूब मौज-मस्ती करेंगे। आज आप एक बहुत ही दयालु हृदय व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं, जिसका मधुर व्यवहार आपको आकर्षित करेगा। इसके साथ नजदीकी रिश्ता कायम करना आपके लिए अच्छा प्रेमसंबंध साबित हो सकता हैं।कार्यक्षेत्र में आपको अपनी सीमाओं को जानना चाहिए। अगर काम आपकी सोच के अनुसार ना भी चले तो भी परेशान ना हों। ये सारी परेशानियों अस्थाई हैं, जो कि समय के साथ अपने आप ही खत्म हो जाएंगी। नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज शोरूम में नई कार देखें और खरीद डालें। आप भूतकाल के बारे में सोच कर समय खराब न करें। आप अपनी उर्जा बचा कर रखें और उसका सकारात्मक उपयोग करें। आप खुद को मानसिक तनाव से दूर रखें।
कुंभ राशि: लंबी अवधि के निवेश से बचें
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप इस स्थिति में होंगे कि अपने जरूरतमंद दोस्त की बात सुन कर उसकी मदद कर सकें। आपके व्यवहार को सराहा जाएगा। आज आप अपने पार्टनर के चुनाव को लेकर माता-पिता को मनाने में लगे हैं तो आपको अपनी बात से उन्हे प्रसन्न करने में सफलता मिल सकती है। उन पर दबाव ना डालें, नहीं तो वे आपके विरुद्ध जा सकते हैं। काम के मामले में आप उदासीन हो सकते हैं, इसका कारण काम आपकी रुचि का न होना हो सकता हैं। आज आप लम्बी अवधि के लिए जमीन खरीदने में निवेश की योजना बनाएंगे। परन्तु ऐसे निवेश से बचना चाहिए, क्योंकि लम्बी अवधि का यह निवेश आपको आर्थिक सुरक्षा प्रदान नहीं करेगा। यदि आप आज संपत्ति या पूंजी निवेश करेंगे तो आप को हानि का सामना करना पड़ेगा। आज आप कुछ व्यस्त रहेंगे। आप खुद को भी समय नहीं दे पायेंगे। आप इसे नजर अंदाज न करें, बल्कि 20 मिनट आॅफिस में ही टहलें।
आज आप बहुत अच्छे लगेंगे और दूसरे लोग आपको सराहेंगे।आपको लगेगा कि सभी की नजरें सिर्फ आप पर ही हैं। आप का प्यार दिन पर दिन अपने पार्टनर के लिए गहराता जा रहा है। ऐसा आप आज महसूस करेंगे। हवाई कल्पना में ना उड़कर यथार्थ से जुड़ें रहें। आपके सह कर्मी आपका जीना दुर्भर कर सकते हैं। आज अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। आपके उच्च अधिकारी आपकी मेहनत को जरूर पहचानेंगे और ये अवसर आपको ही देंगे। आज के दिन आप अपने आपको विलासिता में डुबोना चाहेंगे। गहने या इससे अधिक खरीदनें से पहले अपने बैंक खाते की दशा का विचार अवश्य करें। आप काफी प्रयोगवादी है लेकिन इस संतुलन को बनाए रखें। ज्यादा तनाव के कारण आप महसूस करेंगे कि आपने ज्यादा कैलरी ली है। इस परेशानी से दूर रहने के लिए आप ज्यादा व्यायाम करें। आप सुबह टहलने जा सकते हैं या फिर ट्रेडमिल पर पाँच मिनट ज्यादा भाग सकते हैं।