फरवरी का महीना जा रहा, क्या जाते-जाते यह हफ्ता आपके प्रेम संबंध को मजबूत बनाएगा या आप जीवन में प्रेम की शुरुआत हो सकती है। जानिए क्या कहते हैं सितारे।
विज्ञापन
मेष राशि: प्यार का इजहार करने में जल्दबाजी न दिखाएं
2 of 13
मेष राशि
आपके प्रेम संबधो के लिए सप्ताह का आरंभ तो अच्छा कहा जा सकता है लेकिन बाद का आने वाला समय आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आप उधेड़बुन में ही रहेगें कि कहां क्या चूक आपसे हो गई है। आपके व्यवहार में भी कुछ बातें ऐसी नजर आएंगी जिन्हें आप दूसरों से छिपा नहीं पाएंगे। आपके व्यवहार से आपके आसपास के लोग भी आश्चर्य चकित हुए बिना नहीं रह पाएंगे। आप चाहत तो बहुत रखेगें कि कोई ना कोई आपके प्रेम संबधों को सुलझाने की कोशिश करें लेकिन शायद ही ऐसा हो पाए! जिन लोगों के प्रेम संबध अभी स्थापित नहीं हुए हैं लेकिन वह प्रेम का इजहार भी नहीं कर पा रहे हैं तब आपको अपने संगी-साथी का सहारा लेकर अपना मैसेज पहुंचाना चाहिए परन्तु उतावलापन ना दिखाते हुए आपको थोडा इंतजार तो करना ही पडेगा। जल्दबाजी बिलकुल ना दिखाएं क्योंकि सप्ताह के पहले भाग को छोड़कर बाकी समय आपके लिए प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है।
विज्ञापन
वृष राशि: ईगो आपके प्रेम संबधों को पनपने से रोक सकती है
3 of 13
वृष
आप बहुत से कामों को आसानी से पूरा कर लेते हैं और बडे ही धैर्य से उन्हें सफ़ल भी कर लेते हैं लेकिन कभी-कभी आपका अडियलपन आपके प्रेमी जीवन को ग्रहण लगाने जैसा काम कर देता है। आप जिस बात पर अड़ जाते हैं तब आपको उससे हटाना बहुत ही मुश्किल होता है। यही आपके प्रेमी जीवन की सबसे बडी कमजोरी साबित हो रही है। इस सप्ताह आपकी ईगो आपके प्रेम संबधों को पनपने से रोक सकती है। प्रेम संबंधों में अहंकार शामिल हो जाए तो इन्हें आगे बढाना बहुत मुश्किल होता है। आपके प्रेम संबधों में आई दूरी आपको किसी ओर की तरफ आकर्षित कर सकती है जिससे आपको एक सुकून मिल सकता है। आप फिर से एक संबध स्थापित करने की सोच रख सकते हैं लेकिन आपको यह भी याद रखना होगा कि पहले वाला प्रेम संबध अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। दो नावों में सवारी ना कर के किसी ठोस नतीजे पर पहुंचना चाहिए।
मिथुन राशि: सप्ताह का आरंभिक भाग आपके अनुकूल नहीं कहा जा सकता है
4 of 13
मिथुन राशि
प्रेम संबधों के बारे में आप कुछ प्लानिंग करें अथवा ना करें आपके संबंध सुचारु रुप से चलते नजर आ रहे हैं लेकिन सप्ताह के आरंभ में कुछ परेशानियाँ उभरकर सामने आ सकती हैं। इसलिए आपको प्रेमी से बहुत अधिक अपेक्षाएँ नहीं रखनी चाहिए। वैसे आप प्रेम संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए कुछ रचनात्मक चीजों की प्लानिंग कर सकते हैं जिससे संबंधों में एक बार फिर से ताजगी का अनुभव किया जा सकता है। आप बहुत ही बढ़िया तरीके से चीजों को प्रेमी के सम्मुख पेश करेगें जिसे देखकर यह अंदाज ही नहीं लगाया जा सकता कि ये सब आपके खुराफाती दिमाग की उपज है। प्रेम संबंधों में नित नए प्रयोग करना आपकी खूबी ही कही जाएगी। प्रेम संबंधों में जान फूंकना भी बहुत जरुरी है अन्यथा ये बोझ लगने लगते हैं। सप्ताह का आरंभिक भाग आपके अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस समय मतभेद उभर सकते हैं इसलिए इस समय में आप कुतर्क से बचें।
विज्ञापन
कर्क राशि: असमंजस की स्थिति में खुद को फंसा पाएंगे
5 of 13
कर्क राशि
आप किस बात को लेकर इतना परेशान हो रहे हैं और क्यूँ आप असमंजस की स्थिति में खुद को फंसा पा रहे हैं। जरुरी नहीं कि आप जिस चीज को अपने नजरिए से देख रहे हैं वह दूसरों के नजरिए से भी वैसी ही हो जैसा आप देखना चाहते हैं। किसी बात से आप जितना भागना चाहेगें वह उतना ही ज्यादा आपका पीछा करती नजर आएगी इसलिए बेहतर यही है कि आपने अपने चारों ओर एक कवच जो बना रखा है उस से बाहर निकलें। आपको ताजगी का अनुभव होगा अन्यथा कवच के भीतर जल्द ही आपको घुटन महसूस हो सकती है। आवश्यक नहीं कि आपका प्रेमी ही हर बात में पहल करें, आपको भी अपनी ओर से कु़छ प्रयास करने होगें। आप एक कदम बढाएंगे तभी आपका प्रेमी चार कदम चलकर आगे आएगा, आप ऎसा कर के तो देखें। पहले से ही अपनी सोच को नकारात्मक ना बनाएँ।
विज्ञापन
सिंह राशि: सप्ताह भर मस्ती का आलम बना रहेगा
6 of 13
सिंह राशि
सप्ताह का आरंभ आपके लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा क्योंकि प्रेम संबंधों को तरोताजा बनाए रखने के लिए आपके पास बहुत सारे प्लान होगें लेकिन इन युक्तियों पर अकेले ही चिंतन मनन करेगें, प्रेमी से इस विषय पर बात करना आपको नापसंद हो सकता है। लेकिन आप भूल रहे हैं कि प्रेम संबंध एकतरफा नहीं होते हैं। दो लोगों के आपसी तालमेल से ही यह संबंध सुचारु रुप से चलते हैं। आप प्रेमी से अवश्य बात करें और उसकी रुचि व राय को ध्यान में रखते हुए ही किसी नतीजे पर पहुंचे। प्रेम संबंधों का लुत्फ उठाते हुए आप दोनों आगे बढ़े और मदमस्त शाम को रंगीन बनाते हुए एक-दूसरे को प्रेम की बारिश से सरोबार करें। सप्ताह भर मस्ती का आलम बना रहेगा जिसे आप दोनों कभी भूलेगें नहीं। प्रेमी जीवन को जीवंत बनाए रखने के लिए यह आवश्यक भी है। ऎसा कभी-कभी होना जरुरी भी है ताकि आप दोनों एक-दूसरे को पहले से अधिक समझ सकें।
विज्ञापन
कन्या राशि: प्रेम संबंध फिर से परवान चढ़ सकते हैं
7 of 13
कन्या राशि
सप्ताह का आरंभ समय आपके लिए अनुकूल नहीं होगा। आप बुद्धिमान और व्यवहारिक हैं लेकिन जीवन के कुछ ऎसे पहलू भी हैं जहाँ व्यवहारिकता को एक तरफ कर हवाई यात्रा भी करनी चाहिए। प्रेमी जीवन में कुछ उपमाएं होना जरुरी है नही तो व्यवहारिकता की कसौटी पर प्रेम संबंध खरे नहीं उतर पाएंगे। वास्तविकता की पहचान आपके प्रेमी को भी है पर क्या यह जरुरी नहीं कि आप प्रेमी के लिए दो-चार उपमाएँ लगाकर उसकी प्रशंसा करें!! इससे संबंधों में मिठास ही आएगी। आपको एक सलाह यह है कि सप्ताह के मध्य भाग तक आप चिंतन कर के देखें कि प्रेम संबंधों को लंबे अरसे तक कैसे बनाए रखा जा सकता है। सप्ताह के मध्य भाग से आपके दिमाग की बत्ती एकदम से जल सकती है तब आप अपने चारों ओर के प्रेमी जोड़ो को देख कुछ प्रेरणा पा सकते हैं। ठीक भी है क्योंकि रोमांस के बिना प्रेम संबंध अधूरे व नीरस ही कहे जाते हैं। सप्ताह के मध्य भाग से प्रेम संबंध फिर से परवान चढ़ सकते हैं लेकिन तब भी आपको कदम फूँक कर ही रखने चाहिए।
तुला राशि: अचानक से आपके व्यवहार में कुछ बदलाव आ सकता है
8 of 13
तुला राशि
इस सप्ताह का आरंभ तो ठीक होगा लेकिन फिर अचानक से आपके व्यवहार में कुछ बदलाव आ सकता है जिससे आपका प्रेमी स्तब्ध रह सकता है। यह भी हो सकता है कि आपने प्रेमी से कुछ वादे किए हों लेकिन अब उन्हें निभाने से आँखें चुरा रहे हैं अथवा आप प्रेमी से कुछ समय के लिए छुटकारा पाने के लिए भी अजीब व्यवहार कर सकते हैं क्योंकि आप सपनों की दुनिया में अधिक रहते हैं और उससे बाहर आना आपको अरुचिकर लगता है लेकिन सपने तो सपने होते हैं जिन्हें एक दिन टूट जाना ही है फिर क्यूँ आप इस बात से अनजान बनते हैं! आपके लिए यह सप्ताह बस प्रेम संबंधों को चलाए या ना चलाएं की सोच में ही बीत सकता हैं। आप प्रेमी को किए वादों को भी भूल जाएंगे लेकिन सप्ताह मध्य बाद से आपको अपनी भूल का अहसास भी हो सकता है और आप अब इस भूल को सुधारने का प्रयास भी कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि: आपका प्रेमी आप पर हावी रह सकता है
9 of 13
वृश्चिक राशि
सप्ताह के आरंभिक समय में आप खुद में उस तरह की ऊर्जा महसूस नहीं करेगें जो आपके व्यक्तित्व की विशेषता होती है। आप प्रेम संबंधों को भी ढीला-ढाला सा ही छोड़ देगे जिससे आप दोनों के मध्य कुछ कसाव देखा जा सकता है अथवा आपका प्रेमी आप पर हावी रह सकता है। आपको इतना भी लचीला नहीं रहना है जिससे आपका प्रेमी आप पर अकारण हावी रहने का या अपनी मनमानी करने की कोशिश कर सके। प्रेमी के दबाव की वजह से आपका उस पर से विश्वास डगमगा सकता है इसलिए आप उतना ही झुके जिससे आपको बाद में तकलीफ ना पहुंचे। किसी बात से भय खाये बिना आपको सीधे सामने ही प्रेमी से खुलकर बात करनी चाहिए ताकि आपको यह स्पष्ट हो जाए कि प्रेमी जीवन किस ओर रुख करने वाला है। ठीक है आप प्रेम संबंधों को अत्यधिक तवज्जो देते हैं पर इतनी ही जिससे आप दोनों एक साथ संतुलन बनाकर आगे बढ़े ना कि आगे-पीछे चलें।
धनु राशि: लव लाईफ में नई जान फूंकनी चाहिए
10 of 13
धनु राशि
आपको अपनी लव लाईफ की ओर एक नजर डालनी चाहिए कि वह किस हाल में है क्योंकि पिछले कुछ समय से आप उतना समय ही नही निकाल पा रहे हैं जितना कि आपको प्रेमी को देना चाहिए। प्रेमी जीवन को छोड़ आप उन क्षेत्रों में बिजी हो गए जिनसे जीवनयापन होता है। आप अपनी जगह सही हैं और यहाँ ना आप दोषी होगें और ना ही आपका प्रेमी ही गलत है। आप दोनों के तर्क अपनी-अपनी जगह बिलकुल सही हैं। कुछ गिले-शिकवों के बाद आप फिर से लव लाईफ को पटरी पर ले ही आएंगे। अभी जीवन खत्म नहीं हुआ है इसलिए आपको शांत रहकर अपनी लव लाईफ में जान फूंकनी चाहिए और फिर से दो जिस्म एक जान बन ही जाना चाहिए। वैसे भी तकरार के बाद प्यार पहले से भी गहरा हो जाता है। आपके साथ भी ऎसा ही कुछ होगा इसलिए सब कुछ भूलकर आप रोमांस में डूब जाएं।
मकर राशि: पहले अपने रिश्ते को संवारे फिर दूसरों के मामले में हाथ डालें
11 of 13
मकर राशि
अपनी लव लाईफ को छोड़ आप दूसरों के प्रेमी जीवन में सलाह देते नजर आ सकते हैं क्योंकि आपसे सलाह लेने वालों की लंबी लिस्ट आपके पास हो सकती है और आप जनाब खुद को सातवें आसामन पर समझ चुस्कियाँ ले-लेकर दूसरों को मशवरा देते देखे जा सकते हैं। जनाबेआली कहीं ऎसा ना हो कि दूसरों की लव लाईफ संवारने के चक्कर में आपको मुaह की खानी पड़े!! पहले अपने घर की आग बुझाए तब किसी के फटे में पैर डालें। आपके मित्रों ने तो आपसे दिल की बात कह दी लेकिन आप किसे सुनाने जाएंगे? आपके प्रेम संबंधों की चर्चा आप किस के साथ कर सकते हैं, इसी उधेड़बुन में आपको देखा जा सकता है। आप कशमकश में रहेगें कि किसे दर्दे दिल का हाल बयाँ करें! और जरुरी नही कि आप दिल का हाल कह दें। यदि कोई इस लायक आपको लगता नहीं हैं तो जाने दें क्योंकि समय एक ऎसी चीज है जो सब ठीक कर देता है।
कुंभ राशि: प्रेमी के लिए कोई उपहार भी खरीदने का मन बना सकते हैं
12 of 13
कुंभ राशि
यदि आप दोनों का काफी दिन से मिलन नहीं हुआ है तब उसके लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा कहा जा सकता है। आप दोनों सबसे छिपते-छिपाते कहीं मिलने का प्लान कर सकते हैं और यह प्लानिंग आपकी गुप्त ही रहेगी। इस सप्ताह आप प्रेमी के लिए कोई उपहार भी खरीदने का मन बना सकते हैं जिससे प्रेमी की खुशी का ठिकाना नहीं कहा जा सकता है। आप प्रेमी को साथ ले उसकी मनपसंद की शॉपिंग भी करा सकते हैं। इस सप्ताह आप प्रेम संबंधों को लेकर प्रेमी से कुछ बातें भी शेयर कर सकते हैं कि कैसे आप दोनों इस संबंध को अधिक से अधिक मजबूत बना सकते हैं। आप एक सुलझे हुए व्यक्तित्व के धनी है इसलिए अपने प्रेमी की बात को भी आप पूरी तवज्जो देते हैं ताकि प्रेम ही प्रेम जीवन में सरलता से बहता रहे। यदि आपसे कुछ कमी रहती है तो शीघ्र ही आपको उसका अहसास हो जाएगा और फिर आप उसे जल्दी से पूरा कर के प्रेम संबंधों को नया रुख भी देते हैं।
मीन राशि: प्रेम संबंध में अपनी ओर से सुधार की पहल कर सकते हैं
13 of 13
मीन राशि
इस सप्ताह में आपके प्रेमी जीवन का ग्राफ काफी ज्यादा उपर-नीचे होता दिखाई दे रहा है। आप कोशिश करें कि इसे कैसे एक सीध में लाया जा सकता है। आपने पिछले कुछ समय से खुद को एक दायरे में सीमित कर लिया है जिसे आपका प्रेमी भी समझ नही पा रहा है कि कैसे इसका निवारण करे। एक हाथ से ताली नहीं बजती है इसलिए केवल प्रेमी के प्रयासों से लव लाईफ आगे नहीं बढ़ेगी, आपको भी अपनी ओर से बराबर का प्रयास करना होगा। यदि आप परेशान हैं तो क्यूa नहीं प्रेमी के साथ अपनी परेशानियों को बांटते? आप ऎसा कर के देखिए फिर कोई ना कोई रास्ता अवश्य नजर आएगा। सप्ताहांत में आप प्रेम संबंध में अपनी ओर से सुधार की पहल कर सकते हैं और किसी रोमांचक जगह पर आप दोनों साथ जा सकते हैं ताकि एक साथ समय बिताकर पिछली सारी कमी को पूरा किया जा सके। कहा गया है कि अंत भला तो सब भला ही भला है। इसलिए यदि आप दोनों फिर से एक हो जाते हैं तो फिर से आपकी प्रेम रुपी बगिया महक सकती है।