आज चन्द्रमा का संचार शनि की राशि मकर में हो रहा है। चन्द्रमा का यह गोचर आपकी राशि के किस मामले में शुभ लाभ देने वाला है। जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।
विज्ञापन
मेष राशि: अवसरों को जाने ना दें
2 of 13
मेष राशि
आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान अपनी चरम सीमा पर रहेगा इसलिए समय निकाल कर किसी धार्मिक स्थान पर जाएं। आज का दिन लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए बहुत ही अच्छा है। आज कोई व्यक्ति आपकी जिंदगी में खुशी और उत्साह लाएगा। यह अनुभव तब होगा, जब आप उससे एकाएक मिलेंगे। यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आज का दिन कुछ शुभफल लेकर आ सकता है। विश्वास बनाए रखें, किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें। जहां तक आर्थिक मामलों की बात है, आपको आज किसी आर्थिक सलाहकार की सलाह की जरूरत पड़ेगी। किसी निवेश संबंधी मामले को लेकर आप उलझन में रहेंगे, ऐसे में कोई समझदार आर्थिक सलाहकार ही आपको सही सुझाव दे सकता है। आज तनाव बढ़ने से आप परेशान हो सकते हैं। शान्त रहने की कोशिश करें किसी भी परेशानी को ना बढ़ायें, क्योंकि घर पर पहले से ही परेशानी है। यह परेशानियां तो आती जाती रहती हैं इसलिए इन्हें बढावा न दें।
विज्ञापन
वृष राशि: तनाव कम करने की कोशिश करें
3 of 13
वृष राशि
आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। ये समय अपनों से अपने प्यार का इजहार करने के लिए शुभ है। ईश्वर का धन्यवाद करें कि आपका परिवार आपके साथ है। रोमांस से भरपूर जीवन में आज आप शांति दूत बनकर घरेलू समस्या से उत्पन्न उदासी को दूर करने में सक्षम होंगे। आज का दिन विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से बाहर निकलकर थोड़ा आराम करना चाहिये। जो थकान आपको पढ़ाई के कारण आ रही है, उसे सिर्फ एक अच्छा बदलाव ही खत्म कर सकता है। आज आर्थिक मामलों को लेकर आप कुछ दबाव में रहेंगे। लेकिन आप इससे परेशान नहीं होंगे बल्कि आसानी से इस हालात से निपट लेंगे। अपना लक्ष्य निर्धारित कीजिए फिर उसे पाने के लिए एक ठोस योजना बनाइये। दिल के रोग से ग्रस्त लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। याद रखें की आप संतुलित खाना लें ताकि आपका स्वास्थ्य बना रहे। दिमागी तनाव को न आने दें इससे परेशानी बढ़ सकती है।
मिथुन राशि: रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपका मन किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का हो रहा है। आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। आप अपने जीवन में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी व शांति मिलेगी। आज आप अपने साथी को मनाना चाहेंगे। दिन समाप्त होने से पहले सभी मतभेदों को भुलाकर सुलह कर लेने में दोनों का लाभ है। यदि आप लेखक अथवा पत्रकार हैं तब आज का दिन श्रेष्ठ व शुभ है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। आज आपको व्यापार में अच्छे फायदे के आसार हैं। आप इस समय का सदुपयोग अपने व्यापार को बढ़ाने में कर सकते हैं। आप अपने सबसे बड़े काम पर ध्यान दीजिए, आपको लगेगा कि आपको अपने उत्पाद और अपनी सेवाओं का विस्तार करना चाहिए। सावधान रहें, यह वो समय चल रहा है जिसमें आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। वाहन चलाते समय और नोकीले यन्त्रों का इस्तेमाल करते समय आपको बेहद सावधानी की जरूरत है। कोशिश करें कि वाहन या फिर मशीन चलाते समय आप अपने मन को विचलित या भटकने ना दें।
विज्ञापन
कर्क राशि: दोस्तों परिवार के साथ मिलकर मजे करें
5 of 13
कर्क राशि
आज आपके दिमाग में मनोरंजन की बात छाई रहेगी। आगे कदम बढ़ाएं और आपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ मिल कर कुछ खास करें। आज आप अपने सभी कामों को एक तरफ रख कर सिर्फ मौज-मस्ती करें। आपका प्यार और वफादारी से भरपूर व्यवहार आपके रोमांटिक जिंदगी के काले बादलों की छटनीं कर देगा। आज शायद आप अपने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ने के बारे में सोचेंगे। पहले आप इस प्रस्ताव को लेकर कुछ घबराए हुए थे। लेकिन, अब आपको ये प्रस्ताव अच्छा लगने लगा है। आप पूरा भरोसा रखें अगर आप इस समय इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेते हैं तो बाद में आपको पछतावा नहीं होगा। आप सावधान रहें क्योंकि आज आपकी कोई प्रिय वस्तु के खोने का भय है। यह तय कर लें कि आप को जानकारी है कि आपने अपनी सभी मूल्यबान वस्तुएं कहां-कहां रखी हैं तथा उन्हे असावधानी से ना रखें ताकि उसके नुकसान से आपको पछतावा ना हो। आज आपको पेटदर्द से सम्बन्धित समस्या हो सकती है। इसलिए सावधानी बरतें। ध्यान रहे, आप इन समस्याओं को टालें नहीं और किसी विशेषज्ञ की सलाह लें।
विज्ञापन
सिंह राशि: किसी बात पर मूड ना खराब करें
6 of 13
सिंह राशि
मिली जुली भावनाएं आज आपको दुखी रखेगी। अपने मूड पर काबू रखते हुए खुश रहने की कोशिश करें। आज आप वो ही करें जो करना आपको अच्छा लगता है। आज का दिन एक यादगार दिन साबित हो सकता है। आज का दिन आपके लिए वह मौका लेकर आएगा, जिसमें कि आप अपने साथी से अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत कर सकें। अधीनस्थ कर्मचारियों को संभालना किसी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन आप कार्यस्थल पर मुश्किल परिस्थितियों को आसानी से संभाल लेंगे। अच्छा टीम वर्क और अच्छे टीम के सदस्य काम को समय पर खत्म करने में आपकी मदद करेंगे। आप अपने कार्यस्थल को तकनीकी तौर से भी अच्छा बनाने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपना लेन-देन ठीक रखें ताकि बाजार में आपकी साख बनी रहे, विशेषकर उन लोगों के सामने जिनसे आपने बीते समय में ॠण लिये हैं। आप अपने कर्तव्यों को ना भूलें। आज आपको किसी भी बात पर गुस्सा आ सकता है। ध्यान रखें किसी बात को बढ़ावा न दें अन्यथा कार्य में या आम जगह पर लड़ाई की परिस्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
कन्या राशि: आज केवल अपने विचारों की सुनी
7 of 13
कन्या राशि
आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। किसी भी व्यक्ति को अपने ऊपर उसके विचार थोपने ना दें। अभी के रिश्ते से दूर हटकर रिश्ता बनाने की कोशिश ना करें। वह आपके लिए समस्यायें खड़ी करने के अलावा आपको कुछ नहीं देगा। नकारात्मक सोच के कारण अभी के रिश्ते से दूसरी क्षणिक सन्तुष्टी भले ही बेहतर लग रही हो, पर वह जल्दी ही खत्म हो जाएगी। आप अपने रिश्ते पर भरोसा रखें। आज आपका सौभाग्य आपके साथ होगा और आप पाएंगे कि आप अपने सभी लक्ष्यों को चाहे वो कितने भी कठिन क्यों ना हों आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अपने सपनों को पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है दृढ़ इच्छा शक्ति। आप अपनी ऊर्जा शक्ति को एकत्रित कर पाएंगे। अगर आप विद्यार्थी या नौजवान हैं तो आपको लगेगा कि आपको कोई ऐसा धन मिल गया जिसकी दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं थी। आज आपको गले की परेशानी हो सकती है। अगर आपको ऐसा लगे तो आर्युवेदिक चाय लें और आराम करें।
तुला राशि: आज आर्थिक स्थिति सुधरेगी
8 of 13
तुला राशि
आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग लेंगे। ये समारोह आपके किसी रिश्तेदार के घर भी हो सकता है। इस समारोह में जाने से आपको बहुत खुशी मिलेगी इसलिए इस समारोह में जाना आपके लिए बहुत जरूरी है। आपका सुन्दर शारीरिक ढांचा आज किसी को बहुत ज्यादा आकर्षित करेगा, पर आप उसके प्रति उचित प्रतिक्रिया देने में असमर्थ होंगे। आज आपको अपने जीवन के बहुत से क्षेत्रों में सफलता मिलने से खुशी होगी। आप पाएंगे कि आपके घर व कैरियर में सब कुछ आपकी सोच के अनुसार ही हो रहा है। पारिवारिक रिश्ते इस समय मधुर हैं और कोई भी तनाव आसानी से दूर हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बहुत हद तक मुमकिन है कि ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाये, जिससे कि आपको आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक सफलता से आपकी जिन्दगी में ना सिर्फ एक नई चमक आयेगी बल्कि उन्नति के और भी कई रास्ते खुलेंगे। अगर आप बुर्जुग हैं तो आपके जोड़ों में दर्द हो सकता है। थोड़ा आराम के लिए समय निकालें। यह दर्द कुछ समय में चला जायेगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। जरुरत से ज्यादा कार्य न करें अन्यथा दर्द बढ़ सकता है।
वृश्चिक राशि: शारीरिक सुंदरता की ओर ध्यान रहेगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप अपनी शारीरिक सुंदरता की ओर बहुत ध्यान देंगे आप अपनी मन पसंद पोशाक पहनेंगे और देर तक अपनी जुल्फें संवारेंगे। आपके इस नए रूप को देख कर लोग आपकी तारीफ करेंगे । आज आप के प्रेम जीवन पर आपके माता-पिता के विचारों का प्रभाव हावी रहेगा, आप आश्चर्यजनक रूप से अपने पुराने पार्टनर से मिलेंगे। आपको लगेगा कि आप कल ही साथ-साथ थे। पुरानी यादें ताजी हो जाएंगी। आज आप कोई नया व्यवसाय या कोई और सह-व्यवसाय शुरू कर सकेंगे, जिससे आपके कैरियर में वृद्धी होगी। इस नए काम को जमने में थोड़ा समय तो लगेगा, लेकिन भविष्य में इससे आपको लाभ ही होगा। इस समय इस नए व्यवसाय को जमाने के लिए आपको अपनी सारी रचनात्मकता व कुशलता का प्रयोग करना चाहिए। इन दिनों पैसे रूपये की चिंता सता सकती है लेकिन ये घड़ी भी निकल जाएगी।
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप हल्का महसूस करेंगे। आप आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। आप गहरी सांस लें, अपने खान-पान का ध्यान रखें। आपको काफी हल्कापन महसूस होगा। आज आपको अच्छा फल मिलेगा परन्तु स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
धनु राशि: विदेश से मेहमान आ सकते हैं
10 of 13
धनु राशि
आज आपके घर पर समुद्र पार से मेहमानों के आने की प्रबल संभावना है। इससे आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। अगर आप काम में व्यस्त भी हैं तो भी समय निकाल कर उनके साथ का आनंद लें। आज आपको प्रेम संबंध के मामले में निराशा या आघात लग सकता है, क्योंकि आज आपके रिश्ते में दरार पड़ने की संभावना है। आज आपको अपने कार्यस्थल पर ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा जो कि दिखने में तो दोस्त हैं, पर पीठ पीछे आपकी छवि बिगाड़ने में तुले हैं। आज आप सावधान रहें और उनके नकारात्मक प्रभावों से खुद को बचाए रखें। संभावना है कि किसी विदेशी से आपकी साझेदारी हो जाय या किसी विदेशी संस्था में आप निवेश करें। हालांकि यह फायदेमंद दिख रहा होगा, पर समझदारी इसी में है कि अभी थोड़ा इंतजार कर लें। आप काल्पनिक विचारों को अपने लक्ष्यों के आगे न आने दें। आप को यह समझना होगा कि काल्पनिक विचार कभी सच नहीं होते। आप बिना बात की परेशानी न लें जिससे आपका स्वास्थ्य खराब हो।
मकर राशि: हर तरह से शुभ है आज का दिन
11 of 13
धनु राशि
आज आपका मन अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती करने का करेगा। आज कल आपके रिश्तों में सुधार आ रहा है जिससे आपको बहुत खुशी मिल रही है। आज आपकी किसी अजनबी के साथ डेटिंग की संभावना है। इस रिश्ते को आगे बढ़ाने की कोशिश जारी रखें। यह रिश्ता शादी का रूप ले सकता है। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज आप इन्टरव्यू देने में व्यस्त रहेंगे। आपके सभी इन्टरव्यू अच्छे रहेंगे और आप अपना अच्छा प्रभाव छोड़ सकेंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। कुल मिला कर आज का दिन आपके लिए हर तरह से शुभ रहेगा। आज आप किसी ऐसी वित्तीय योजना के झांसे में मत फंस जाइयेगा जो बाहर से दिखने में तो बहुत आकर्षक लगे लेकिन उससे उतना फायदा नहीं हो। झटपट अमीर होने वाली ऐसी योजनाओं से बच कर ही रहें। ज्यादा खाने की वजह से आप खुद को सेहतमन्द महसूस करेंगे। व्यायाम करना ना भूलें, इससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा। आलसपन के शिकार ना बनें और स्नैक्स ना लें।c
कुंभ राशि: विदेशी निवेश से आज आर्थिक लाभ के संकेत हैं
12 of 13
कुंभ राशि
अगर आज आपसे किसी सामाजिक कार्य के लिए मदद मांगी जाए तो किसी भी हालत में पीछे ना हटें। इससे जरूरतमंदों को तो मदद मिलेगी ही आपको भी बहुत संतुष्टी मिलेगी। आज आप के लिए रोमांस अच्छा नहीं है। इसलिए आपको कुछ सुधार की कोशिश करने की जरूरत है। आज का दिन काम और वित्तीय क्षेत्र में उत्पादक रहेगा। आपकी सोची हुई पदोन्नति भी आपको मिल चुकी है। आपको अपने समर्पण और निरंतरता का प्रतिफल मिल रहा है। विदेशी निवेश से आज आर्थिक लाभ के संकेत हैं। यदि आप अपना व्यापार विदेशों में फैलाना चाहते हैं तो यह बहुत ही अच्छा समय है। संपत्ति खरीदने के भी संकेत हैं और यदि सोच समझ कर निवेश किया गया तो भविष्य में उसके अच्छे फल मिलेंगे। अपना चुनाव ठीक से करें और इस अनुकूल समय का इस्तेमाल निकट भविष्य में अपनी सफलता के लिए करें।
योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने से आज आपको मानसिक शान्ति मिल जाएगी। ध्यान रहे योग करने से ऊर्जा तो बढ़ेगी ही रक्त चाप और पाचन क्रिया भी बेहतर होगी। ध्यान लगाने से आपको शान्ति मिलेगी और भावनात्मक विचार भी बदलेंगे।
आज साहित्य पढ़ने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। शायद आपको लगे कि आपने जो कुछ पढ़ा है उसे आप अपने काम या व्यक्तिगत उन्नति के लिए प्रयोग कर सकते हैं। अपने साथी के साथ अनावश्यक वाद-विवाद से बचें, अन्यथा फालतू की परेशानियां खड़ी हो जाएंगी। अनावश्यक खतरे से बचते हुए अपना ध्यान अपने भविष्य की कल्पना में लगाएं। हालांकि आपकी नौकरी ठीक से चल रही है, फिर भी आप पाएंगे कि आपके लिए काम के कई ऐसे दरवाजे खुले हुए हैं, जिनकी कि आपने कल्पना भी नहीं की थी। अगर आप यात्रा संबन्धी काम करते हैं तो आज का दिन लाभदायक होगा। अपने आप को सतर्क रखें, अगर कोई नया मौका आता है तो उसे हाथ से ना जाने दें। तनाव स्तर में आए सकारात्मक बदलाव की वजह से आज आप अच्छा महसूस करेंगे। जो लोग पाचन क्रिया की परेशानी से जूझ रहे हैं, वो आज देखेंगे कि इस परेशानी के लक्षण खत्म हो जाएंगे और फिर से आप अच्छा महसूस करने लगेंगे।