मेष राशि: प्रेमी जीवन के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा है
आपके प्रेमी जीवन के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है और आप जहाँ चाहे प्रेमी के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने प्रेमी को थोड़े नाजो नखरे भी दिखा सकते हैं लेकिन इसका कोई बुरा प्रभाव प्रेम संबंधों पर नहीं देखा जाएगा। आप दोनों काफी सारा समय साथ बिताएंगे और आने वाले समय को रोमांटिक बनाने की काफी सारी प्लानिंग भी आप कर सकते हैं लेकिन समय से पूर्व कोई प्लानिंग ना करें और उसे समय पर छोड़ दें। ज्यादा मजेदार है कि आप सब अचानक से करें और प्रेमी को चौंका दे। इससे संबंधों में एक बार फिर से गर्माहट देखी जा सकती है। प्रेमी जीवन तो बढ़िया ही कहा जाएगा लेकिन सप्ताहांत में आपके प्रेम संबंधों को लेकर कुछ मित्र कानाफूसी कर सकते हैं जिससे आपका क्रोध बढ़ सकता है।
क्रोध करने से कभी किसी का लाभ नहीं हुआ है। आपको भी समझदारी से काम लेना चाहिए और ज्यादा परेशानी महसूस कर रहे हों तब सुनी हुई बातों की बजाय अपने मित्रों से सीधा स्पष्ट शब्दों में दो टूक बात करें। अपनी प्रेम कहानी को आप ही सुधार सकते हैं कोई दूसरा नहीं।
विज्ञापन
वृष राशि: प्रेम संबंध बनते-बिगड़ते नजर आ सकते हैं
2 of 12
वृष राशि
सप्ताह को मिला-जुला कहा जा सकता है क्योंकि इस समय आपके प्रेम संबंध बनते-बिगड़ते नजर आ सकते हैं। आपके प्रेम संबंध यदि अभी हाल ही में बने हैं तब आपको प्रेमी पर ज्यादा जोर किसी भी बात को लेकर नहीं देना चाहिए और यदि प्रेम संबंध पुराने हैं तब भी आपको अपनी पसंद नापसंद को प्रेमी पर थोपना नहीं चाहिए। यदि आप अभी किसी प्रेमी की तलाश में है और किसी को देख भी रहे हैं तब अपनी भावनाओं को उसके समक्ष अभी जाहिर ना करके उचित समय का इंतजार करना चाहिए और यदि आपको लगता है कि अभी बताना आवश्यक है तब आप सप्ताह के द्सरे भाग में ही अपनी भावनओं को व्यक्त करें।
इस सप्ताह के ग्रहों की स्थिति आपको यही संदेश दे रही है कि आप दोनों एक-दूसरे की बात को बिना कहे ही समझने का प्रयास करें। अपने प्रेमी जीवन में अधिक से अधिक मिठास घोलें और परस्पर एक-दूसरे की भावनाओं को सम्मानजनक नजरों से देखें। कुछ भी खोने का डर अपने मन से निकालकर आगे बढे। वैसे भी इस सप्ताह के आरंभ में आप दोनों अपने परिवार के साथ ज्यादा बिजी नजर आ सकते हैं खासकर आप अपने घर के बुजुर्गों के साथ समय बिता सकते हैं और उनकी देखभाल में लगे रह सकते हैं।
विज्ञापन
मिथुन राशि: प्रेम संबंधों को धीरे-धीरे गति पकड़ने दे
3 of 12
मिथुन राशि
सप्ताह का आरंभ आपके लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है इसलिए आपको आरंभिक समय में सोच समझ के ही मुंह खोलना चाहिए। आप बोलते ज्यादा हैं और कई बार अड़ के अपनी बात को ही सही ठहराने का प्रयास भी करते हैं। अपनी इस आदत को आप इस सप्ताह नियंत्रित नहीं करेगें तो प्रेम संबंधों पर इसका बुरा प्रभाव देखा जा सकता है। आप अपनी गलती मानने की बजाय उलटा सीनाजोरी कर सकते हैं। आप यदि नए सिरे से प्रेमी जीवन का आरंभ करना चाहते हैं तब उसके लिए ज्यादा उतावलापन ना दिखाएं, कहीं ऎसा ना हो कि औंधे मुँह आकर गिर पड़े। प्रेम संबंधों को धीरे-धीरे गति पकड़ने दे।
सप्ताह मध्य बाद का समय आपके लिए कुछ ठीक कहा जा सकता है जहां आपका समय रुठने मनाने में बीत सकता है। इस समय आप प्रेमी से मीठी और सुकून भरी बातें कर सकते हैं और मन का काफी बोझ हल्का भी कर सकते हैं। सप्ताहांत में आप दोनों रोमांटिक मूड में नजर आएंगे और प्रेम की बारिश का आनंद भी ले सकते हैं।
कर्क राशि: भालेनाथ की पूजा करें दिल की उलझन दूर होगी
4 of 12
कर्क राशि
आपको अपने और अपने प्रेमी दोनों के ही स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। आप दोनों बदलते मौसमानुसार अपने वस्त्रों का चयन करें क्योंकि आजकल मौसम का मिजाज कुछ ठीक नहीं कहा जा सकता है। फैशन के चक्कर में अपनी सेहत को ना बिगाड़े। किसी पार्टी आदि में या क्लब में भी जाते है तब आपको ड्रिंक्स आदि देखकर ही लेने चाहिए। अंधाधुंध पीने से स्वास्थ्य संबधी विकार हो सकते हैं। यदि आप ड्रिंक नहीं भी करते हैं तब ठंडा-गर्म भी देख कर ही लें अन्यथा गला खराब हो सकता है या फिर बुखार मे भी ये सप्ताह निकल सकता है। यदि स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा तब आप प्रेमी से मिलन कैसे कर पाएंगे।
किसी भी रिलेशनशिप का आधार व्यक्ति की अच्छी भावनाएं होती हैं। यदि दिल की भावना के साथ-साथ प्रेम संबंधों में आप दोनों धार्मिक, आध्यात्मिक, मानसिक भावनाएं भी शामिल करते हैं तब आपको कोई भी दूसरे से अलग नहीं कर पाएगा। कभी-कभी आप प्रेमी पर अत्यधिक दबाव बनाकर रख देते हैं जिससे प्रेमी खुद को असहाय सा समझने लगता है। किसी तरह की उलझन दूर करना चाहते हैं तो इस सावन के महीने में भोलेनाथ को खुश रखें।
विज्ञापन
सिंह राशि: प्यार के मामले में सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा
5 of 12
सिंह राशि
आपके लिए सप्ताह बहुत अच्छा सा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह का पहला और अंतिम भाग फिर भी कुछ पक्ष में देखा जा सकता हैं लेकिन मध्य भाग आपको परेशानियां दे सकता हैं। आपको प्रेमी की कोई बात उस पर शक करने को बाध्य कर सकती है जिससे प्रेम संबंधों में कसैलापन देखा जा सकता है। आपको अपने द्वारा दी गई प्रतिक्रिया पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि आपका शक्कीपन अथवा आपकी अकारण झुंझलाहट आपके प्रेमी के धैर्य का बांध भी तोड़ सकती है। एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चल सकता है। आपको इनसे बचना चाहिए और कुछ समय के लिए बातचीत ही नहीं करनी चाहिए।
कभी-कभार कुछ समय के लिए एक-दूसरे को अकेला छोड़ देना चाहिए और अपने आप ही अपने नजरिए से प्रेम संबंधों का आंकलन करना चाहिए कि आप एक-दूसरे को परस्पर क्या दे रहे हैं और क्या आपको देना चाहिए। कहीं कोई कमी तो नहीं रह गई है अथवा आप दोनों कितना परस्पर एक-दूसरे को सच में जानते हैं आदि बहुत सी बातें आपको आपके प्रेमी जीवन का आईना दिखाने के लिए काफी हैं जिन्हें जानकर आप अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास कर सकें।
विज्ञापन
कन्या राशि: प्रेमी के साथ प्यार के खास पल बिताने का मौका मिलेगा
6 of 12
कन्या राशि
प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह के पहले दो भाग आपके लिए कुछ उचित कहे जा सकते हैं लेकिन अंतिम भाग में कुछ परेशानियों से जूझना पड सकता है। जो भी परिस्थिति हो उससे आप समझदारी से निपटने का प्रयास करें। सप्ताह के आरंभ में आप अपने प्रेमी को एक अलग ही खूबसूरत रुप में देखने का सौभाग्य पा सकते हैं। इस रुप को देखकर आप अवाक से खड़े रह सकते हैं। एक अलग तरह से दिखने पर आप प्रेमी को बांहों में भरे बिना नहीं रह पाएंगे और मन आंतरिक संबंध बनाने के लिए भी जोर मार सकता है। इसके लिए आपको प्रेमी की सहमति से ही आगे बढना चाहिए। रोमांटिक बातें कर आप उसे मनाने में सफल भी हो सकते हैं।
प्रेमी का नया व सकारात्मक पहलू देखने पर आप आत्मविभोर हुए बिना नहीं रह पाएंगे और इन पलों को बांधे रखना चाहेंगे। प्रेमी के साथ कुछ आत्मीय पल बिताने का अवसर आपको मिल सकता है। जिससे आपके संबंधों को एक नई मजबूती मिलेगी। सप्ताह के अंतिम भाग की परेशानियां आपकी अपनी निजी तौर पर हो सकती है लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि आप प्रेमी से बात ना करें। अपने मन की बात उससे शेयर करें जिससे आप हलका महसूस कर सकते हैं वैसे भी प्रेमी के साथ सुख-दुख की बाते करने आधी समस्याएं स्वत: ही समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
तुला राशि: जिन्हें तलाश है उन्हें मिल सकता है प्यार
7 of 12
तुला राशि
आपके प्रेमी जीवन को लेकर यह सप्ताह मिश्रित फल दे सकता है और यदि आपका भाग्य अच्छा रहा तो आप सप्ताह के अंतिम भाग को भी अपने अनुकूल बना सकते हैं। इस सप्ताह आप काफी उत्साहित नजर आ सकते हैं और फिल्म आदि देखने का सोच सकते हैं। अन्य प्रेमी जोड़ो के साथ जी भर कर मौज मस्ती में समय निकल सकता है। प्रेमी के साथ हंसी मजाक करते समय का पता ही नहीं चलेगा और आपका मन समय को बांधे रखना चाहेगा लेकिन समय तो समय है उड़ना उसका काम है, आप उसे बांधे नहीं रख सकते हैं। आप अपने मित्र के सफल संबंधों पर भी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
आपके संबंध अभी तक नहीं बने हैं तब आपको अपने सपनों का राजा/रानी इस सप्ताह मिल सकती है। आपको जहां भी यह मिले उसे आप अपनी बातों से प्रभावित कर सकते हैं अथवा आप भी प्रभावित हो सकते हैं। आपका मन मयूर नाच उठेगा और उससे दूर जाने का मन बिलकुल नहीं होगा लेकिन दुखी मत होइए आप नंबर एक्सचेंज कर सकते हैं जिससे बातों का सिलसिला ऎसा चलेगा जो थमने का नाम नहीं लेगा।
वृश्चिक राशि: रोमांस को यादगार बनाने की प्लानिंग करेंगे
8 of 12
वृश्चिक राशि
आप प्रेमी को कैसे खुश रख सकते हैं या अपनी लव-लाईफ को कैसे रोमांचक बना सकते हैं, बस इसी से आपके सप्ताह का आरंभ कहा जा सकता है। बोरिंग लव-लाईफ में नई जान भरने की धुन जो सवार हो गई है, वैसे भी आपको नित नए प्रयोग होते रहना ज्यादा भाता है। अभी भी दिमाग में यही खुराफात चल रही है कि क्या किया जाए। इसके लिए आप एक ब्लाईंड डेट पर जा सकते हैं और समय को रंगीन बना सकते हैं। रोमांटिक शाम की एक लंबी सी लिस्ट बनाकर रख सकते हैं कि क्या किया जाए जिससे आप अपने रोमांस को यादगार बना सकें। स्पेशल गिफ्ट का इंतजाम कर सकते हैं और प्रेमी की पसंद - नापसंद को ध्यान में रखकर कुछ खास किया जा सकता है, लेकिन कुछ ऎसा ना करें जिससे सप्ताहांत में आपका मूड खराब हो जाए।
आप सप्ताह को काफी बैलेंस कर के चल सकते हैं जिससे प्रेमी को भी पूरा समय देकर उसकी सभी शिकायतों को दूर कर सकें। दूसरी ओर आप अपने मित्रों व परिवारजनों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का भी पूरा प्रयास कर सकते हैं। ऎसा करने में आप पूरे सप्ताह अत्यधिक व्यस्त रह सकते हैं और सभी को खुश देखकर आपको भी अत्यधिक प्रसन्नता का अनुभव होगा।
धनु राशि: प्रेमी से मतभेद प्यार का मजा कम कर सकता है
9 of 12
धनु राशि
सप्ताह के आरंभ में आप और आपके प्यार के मध्य थोड़ा तनाव देखा जा सकता है। इसका कारण यह भी हो सकता है कि जितना समय आप अपने प्यार के लिए निकालना चाहते हैं, उतना ना निकाल पा रहे हों। अब थोड़ा बहुत तो कभी-कभार ऊपर नीचे संबंधों में चलता रहता है। जरुरी नहीं है कि अब हर बात का हल खोजा ही जाए, तो फिर आप भी कुछ समय शांत बैठे और छोड़ दें सब कुछ। ये रुठना और ये मनाना हर बार का ड्रामा अच्छा नहीं है। बार-बार ऎसा होने से व्यक्ति की कदर भी कम हो जाती है। रुठने-मनाने का मजा भी खत्म हो जाता है। इसलिए समय को अपनी चाल से चलने दें, सब कुछ सामान्य हो ही जाएगा। बस किसी तरह की कोई गलतफहमी दोनों के मध्य ना हो, इस बात का ख्याल रखें।
सप्ताह का आरंभ रोमांटिक नहीं कहा जा सकता है और आप चाहकर भी प्रेमी से नहीं मिल पाएंगे। इस बात का आपको भी अफसोस रहेगा लेकिन दिल की बात प्रेमी तक नहीं पहुंच पाएगी और आपकी मजबूरी को अनदेखा भी किया जा सकता है। समय के साथ आपके संबंध स्वत: ही आगे बढ़ना आरंभ हो जाएंगे, ज्यादा समय तक आपका प्यार आपसे दूर नहीं रह पाएगा।
मकर राशि: आपके रिश्तों में तनाव बढ सकता है
10 of 12
मकर राशि
आपके प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आप दोनों के मध्य कुछ बातों को लेकर गहमागहमी देखी जा सकती है जो प्रेमी जीवन में जहर घोलने का सा काम कर सकती है। आप दोनों अपनी ईगो के चलते भी किसी तरह का समझौता नहीं करेगें जिससे बात बनने की बजाय बिगड़ने का रुख ही करेगी। किसी के समझाने का भी कोई असर नहीं पड़ने वाला है। ऎसा लगता है कि शायद इस रिलेशनशिप में आप दोनों घुटन महसूस कर रहे हैं जिसे आप खतम करना चाहेगें। संबंधों को एक ही झटके में कभी भी खत्म किया जा सकता है लेकिन एक बार फिए से ठंडे दिमाग से विचार अवश्य कर लें।
यदि आप अपने प्रेमी जीवन का अंत करना चाहते हैं तब यह आपका अपना निजी फैसला है जिसे कोई दूसरा नहीं बदल सकता है लेकिन संबंध तोड़ते ही तुरंत किसी अन्य की ओर आकर्षित होना भी आपकेसितारे कह रहे हैं लेकिन आपको इतनी भी व्यग्रता अभी नहीं दिखानी चाहिए, कुछ समय खुद को अवश्य दें।
कुंभ राशि: प्यार की गरमाहट कम हो रही है, ध्यान दीजिए
11 of 12
कुंभ राशि
आपके प्रेम संबंधों की जो गर्मी है वह इस सप्ताह कुछ ठंडी पड़ती दिखाई दे रही है। यदि आप दोनो इस रिश्ते से ऊब रहे हैं और एक बोझे की तरह उसे ढो रहे हैं तब बेहतर होगा कि आप दोनों को इस पर चर्चा करनी चाहिए। खुद को धोखे में रखने से अच्छा है कि आप दोनों अपने रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें और फिर से इसमें जान फूंके। कुछ रचनात्मकता अपने प्रेम संबंधों में लाएं और प्रेमी जीवन की बगिया में रंग बिरंगे फूलों को महकने का भी अवसर दें। आप चाहें तो आंख उठाकर अपने उन मित्रों को देखें जो प्रेमी जीवन में अच्छी तरह से घुट गए हैं। वो ऎसे रम चुके हैं कि उन्हें प्रेमी जीवन में किसी तरह की कमी नजर ही नहीं आती है। अपने उन मित्रों को भी देखे जो फ्लर्ट करना जानते है। जरा सा फ्लर्ट यदि आप प्रेमी के साथ करेगें तो शायद फिर से कुछ रौनक आ जाए। प्रेमी जीवन की कुछ यादें जीवित हो सकती हैं।
सप्ताह का आरंभिक भाग आपके लिए बहुत अच्छा कहा जा सकता है और इसी अनुकूलता का आपको भी लाभ उठाना चाहिए जिससे रोमांस की बारिश हो सके। इसके बाद के समय में आपको प्रेमी से बात कम करनी चाहिए, यदि नहीं भी होगी तब भी आपके लिए उचित रहेगा अन्यथा फालतू की बातों में आप दोनो उलझकर रह जाएंगे। सप्ताह का बाकी भाग आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है।
आपके प्रेम संबंधों को इस सप्ताह मिश्रित कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में आप अपने कामकाजी क्षेत्र से बाहर ही नहीं निकल पाएंगे और काम के बोझ के चलते प्रेमी से बात भी नहीं कर पाएंगे। आपका प्रेमी काफी व्याकुल देखा जा सकता है आपसे दो घड़ी बात करने के लिए लेकिन आप जब किसी काम के पीछे पड़ जाते हैं तब आपको अपने प्रेमी की भी सुध नहीं रहती है। प्रेमी की नाराजगी देखने को मिल सकती है और शायद इस बार यह नाराजगी आपको महँगी पड़ जाए इसलिए हर बार की तरह इस बार भी आप प्रेमी को हलके में ना लें। किसी ना किसी तरह से बात कर ही लें। आजकल सोशल नेटवर्क एक सरल जरिया है जिससे आप कहीं भी प्रेमी से जुड़े रह सकते हैं और समय की भी पाबंदी नहीं रहती है।
आप प्रेमी जीवन को बचाना चाहते हैं तब आपको प्रेमी से बातचीत करते रहना चाहिए बेशक दो चार पल की ही बात क्यूं ना हो। आपको उससे जुड़े रहकर रोमांस भरी बाते जरुर करनी चाहिए और यदि प्रेमी अपनी ओर से पहल करता है तब आपको उसकी बात को दिलचस्पी दिखाते हुए सुनना चाहिए।
http://astroprabha.in/#