इस सप्ताह के अंत में कुछ राशि वालों को अपने प्रेमी जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इनमें से एक राशि वाले प्रेमी अपने हाथों से अपने प्रेमी जीवन को बर्बाद कर देंगे। जानें आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।
विज्ञापन
मेष राशिः शुरुआती समय होगा मुश्किलों से भरा
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
प्रेम संबधों के लिहाज से समय कुछ मिश्रित सा कहा जा सकता है क्योंकि आरंभिक समय में आप अपने परिवार के किसी जरुरी काम में व्यस्त हो सकते हैं और आपको प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर बहुत कम ही मिलने की उम्मीद है। आपको निराश अथवा उदास होने की आवश्यकता नहीं हैं क्योंकि सप्ताह के दूसरे भाग से समय आपके पक्ष में कहा जा सकता है। यदि आप किसी को पसंद करना शुरु कर रहे हैं तब अपने दिल की बात दिल ही तक सीमित ना रखते हुए प्रेमी के सामने कहने का साहस अवश्य करें।
विज्ञापन
वृष राशिः अपने हाथों से बर्बाद करेंगे अपना प्रेमी जीवन
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए बहुत बढिया नहीं कहा जा सकता है या आप कह सकते हैं कि आप अपने हाथों इसे खराब कर सकते हैं। आप सदा अपनी ही बात को प्रेमी पर लादते रहें तब इस सप्ताह आपका प्रेमी आपसे कटना आरंभ कर सकता है। आप इस बात को भी समझना नहीं चाहते हैं कि वह क्यूं आपसे दूर भाग रहा है! सप्ताह के अंतिम भाग में कमाल हो सकता है जब आप अपने आपसे बाहर निकलकर प्रेम संबंधों को प्रेमी की नजर से देखने का प्रयास करेगें। आपको इस तरह के प्रेमी जीवन को जीने में कुछ समय लग सकता है लेकिन आपको सचमुच में ही इसमें आनंद की अनुभूति भी होगी।
मिथुन राशिः अपनी जिम्मेदारियों को भी समझें
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
प्रेमी जीवन अपने स्थान पर अपनी महत्ता रखता है, लेकिन केवल और केवल प्रेम के बलबूते पर तो जीवन नहीं चलता है इसलिए आपको प्रेम के अलावा अन्य ओर बातों की ओर भी ध्यान देना चाहिए।आप समझदार और भावनाओं से भरे व्यक्ति हैं और अच्छे बुरे की परख भी आपको बखूबी है। प्रेमी जीवन को कुछ समय के लिए परे रखते हुए आप अपनी अन्य जिम्मेदारियों को निभाने का प्रयास करें ताकि घर में भी आपके प्रति अन्य लोग स्नेह की नजर रखें। अपने कर्त्तव्यों से मुंह मोड़ने पर आपका प्रेमी जीवन भी सफल नहीं कहा जा सकता है। जो व्यक्ति घर की जिम्मेदारियों से भाग रहा है वह कल अपने प्रेमी जीवन की जिम्मेदारियों से भी भाग खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशिः मिला जुला रहेगा सप्ताह
5 of 13
कर्क राशि
इस सप्ताह को आपके लिए मिला-जुला कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में आपके प्रेम संबंधों में निखार आने की संभावना बनती है और आप दोनों एक-दूसरे को परस्पर उपहार भी दे सकते हैं। समय हंसी खुशी में ही बीतने के योग बनते हैं। सप्ताह के दूसरे भाग में आप कहीं भी जाते हैं तब देर रात तक बाहर ना रहे और सूनी जगहों पर जाने से बचें। प्रेमी के साथ ड्राईव पर जाते हैं तब पीकर गाडी बिलकुल ना चलाएं और गाडी की गति को नियंत्रित रखें। छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेगें तो आप बड़े नुकसान से बच सकते हैं। यदि आप पार्टी में भी जाते हैं तब वहां भी एक आदर्श व्यक्ति की तरह ही रहने का प्रयास करें।
विज्ञापन
सिंह राशिः मध्य भाग में आ सकती है परेशानियां
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह को मिश्रित कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ का समय आप प्रेमी के साथ अधिक बिता पाएंगे। मौज मस्ती के साथ दोस्तों का हुजूम भी आप दोनों के साथ रहेगा, लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि बातचीत में आपत्तिजनक बात का जिक्र ना होने पाएं। आपको माहौल की गरिमा भी बनाए रखनी होगी। दोस्तों की महफिल भंग होने बाद भी आप दोनों प्रेमी जीवन की यादों को ताजा पाएंगे जिससे एक बार फिर आप रोमांटिक मूड में खुद को पाएंगे। सप्ताह का मध्य भाग बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इसमें अकारण आई परेशानियों से आपको जूझना पड सकता है।
विज्ञापन
कन्या राशिः प्रेमी पर अपनी मनमानी न थोपें
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह के पहले दो भाग आपके लिए उचित कहे जा सकते हैं, लेकिन अंतिम भाग में कुछ परेशानियों से जूझना पड सकता है। जो भी परिस्थिति हो उससे आप समझदारी से निपटने का प्रयास करेगें। सप्ताह के आरंभ में आप अपने प्रेमी को एक अलग ही खूबसूरत रुप में देखने का सौभाग्य पा सकते हैं। इस रुप को देखकर आप अवाक से खड़े रह सकते हैं। इसके लिए आपको प्रेमी की सहमति से ही आगे बढना चाहिए, अपनी मनमानी ना थोपें। सप्ताह के अंतिम भाग की परेशानियां आपकी अपनी निजी तौर पर हो सकती है।
तुला राशिः प्यार पर हो सकता है संदेह
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
आप अकेले जो प्लान करते हैं वह ठीक नहीं हैं। आप जिसे चाहते हैं उसकी अपनी भी स्वतंत्र जिन्दगी है जिसमें आपकी अत्यधिक दखलंदाजी उचित नहीं है। प्रेम संबंध स्थापित करना भी चाह रहे हैं और प्रेमी पर पूरा भरोसा भी स्थापित नहीं कर पा रहे हैं। आपने जो सोचा-समझा है जरुरी नहीं कि हरेक व्यक्ति इसी तरह की सोच रखें। सप्ताह का आरंभिक समय आपके प्रेमी जीवन के लिए बिलकुल भी अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपके प्यार को संदेह की नजरों से देखा जा सकता है। आप दोनो के मध्य बहसबाजी तथा झगड़े भी देखे जा सकते हैं। सप्ताह का दूसरा भाग कुछ सुधार लेकर आ सकता है, लेकिन आप अधिक समय प्रेमी को नहीं दे पाएंगे।
वृश्चिक राशिः केवल अपने लिए निकाले समय
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
आपकी जिन्दगी में बहुत सी अच्छी बाते घटित हो रही है, लेकिन फिर भी कहीं न कही आप खुद को अकेला व तन्हा महसूस करते हैं। ऐसा क्यूं आपके साथ हो रहा है, कभी जानने का प्रयास नहीं किया तो आप इस सप्ताहांत में यही कीजिए। आपको लव मेकिंग में अत्यधिक रुचि रहती है और समय-समय पर मौका मिलते ही आप ऐसा करते भी है फ़िर क्या बात है कि आप तब भी ज्यादा खुश महसूस नहीं करते हैं। इस हफ्ते आप कुछ समय अपने लिए निकालें, केवल अपने लिए! कोई मित्र अथवा प्रेमी भी आपके साथ ना हों। मोबाईल फोन ऑफ करें। किसी तरह का कोई कम्यूनिकेशन आप किसी के साथ भी ना रखें।
धनु राशिः एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
आपको अपने और अपने प्रेमी दोनों के ही स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी भी रिलेशनशिप का आधार व्यक्ति की अच्छी भावनाएं होती हैं। यदि दिल की भावना के साथ-साथ प्रेम संबंधों में आप दोनों धार्मिक, आध्यात्मिक, मानसिक भावनाएं भी शामिल करते हैं तब आपको कोई भी दूसरे से अलग नहीं कर पाएगा।कभी-कभी आप प्रेमी पर अत्यधिक दबाव बनाकर रख देते हैं जिससे प्रेमी खुद को असहाय सा समझने लगता है। कोई आपको प्रेम करें तो उसके एवज में केवल प्रेम ही मिलना चाहिये न कि तनाव।
मकर राशिः आपके हक में रहेगा सप्ताह
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
आपके प्रेम संबंधों को लेकर भी यह सप्ताह आपके हक में ही कहा जा सकता है। आप अपने मजाकिया स्वभाव से प्रेमी को हंसाते गुदगुदाते रहेगें। प्रेमी आपकी इन्हीं अदाओं का दीवाना रहेगा और उसे किसी भी तरह से शिकायत का कोई मौका आपसे नहीं मिलेगा। प्रेमी का उमड़ता प्रेम भाव देखकर आपका मन भी पसीजे बिना नहीं रह पाएगा। आप खुद को हवा में गोते खाता महसूस करेगें और प्रसन्नचित्त नजर आएंगे। आपके खुशमिजाज स्वभाव का प्रभाव आपके कैरियर के उत्त्थान में भी नजर आ सकता है। सप्ताह के अंत में ना चाहते हुए भी कुछ खर्चे हो सकते हैं जिन्हें आप नजर अंदाज भी नहीं कर पाएंगे। इसलिए सप्ताहांत में आपका प्रेमी से ना मिलना ही उचित रहेगा।
कुंभ राशिः बनते बिगड़ते रहेंगे संबंध
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
सप्ताह को मिला-जुला कहा जा सकता है क्योंकि इस समय आपके प्रेम संबंध बनते-बिगड़ते नजर आ सकते हैं। आपके प्रेम संबंध यदि अभी हाल ही में बने हैं तब आपको प्रेमी पर ज्यादा जोर किसी भी बात को लेकर नहीं देना चाहिए और यदि प्रेम संबंध पुराने हैं तब भी आपको अपनी पसंद नापसंद को प्रेमी पर थोपना नहीं चाहिए। यदि आप अभी किसी प्रेमी की तलाश में है और किसी को देख भी रहे हैं तब अपनी भावनाओं को उसके समक्ष अभी जाहिर ना करके उचित समय का इंतजार करना चाहिए।
प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिश्रित कहा जा सकता है। मध्य व अंतिम भाग अनुकूल रहेगा लेकिन आरंभिक भाग को आपके पक्ष में नहीं कहा जा सकता है। इसलिए प्रेमी के साथ कहीं जाना चाहते हैं तब सप्ताह के मध्य भाग में जाना चाहिए। यदि अपने दिलबर को प्रभावित करना चाहते हैं तब आपको अपने विचारों को अधिक स्प्ष्ट रुप से सामने रखना चाहिए और किसी प्रकार का ढकोसला नहीं अपनाना चाहिए।