फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 2 राशि वालों को आज विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Fri, 21 Jul 2017 06:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन

मेष राश‌िः बुलंदियों पर है सितारे

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। उच्चाधिकारी आज आपके करियर को बढ़ाने में मदद करेंगे। आपने जिस तरह से अपने काम को संभाला है, उससे आपके उच्च अधिकारी बहुत खुश हैं। आज सुख सुविधा और ऐशो आराम की चीजों की खरीदारी करने के लिए बाजार की तरफ कदम बढ़ जायेंगे। यदि बड़ी से बड़ी खरीदारी करने की आपकी क्षमता है तो क्यों नहीं कुछ अचल संपत्ति-जमीन, प्रापर्टी वगैरह खरीदते। आपके सितारे बुलंद हैं। धन दौलत के मामले में आप और भी अच्छे दिन देखेंगे। आज आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है जिससे आप अच्छा स्वास्थ्य कायम रख सकें।
विज्ञापन

वृष राश‌िः अपने अंदर खोजें शांति

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आप मानसिक शांति पाना चाहेंगे। शांति आपके भीतर ही है, उसे बाहर ढ़ूंढ़ने की बजाय अपने अंदर खोजें। आज आप अपने प्यार भरी जिंदगी के प्रति उदासीनता का अनुभव करेंगे, कुछ है जो आपके रिश्तों में दूरियां बढ़ा रहा है, जिसके कारण आप तनाव में है। यदि आपको किसी अच्छे काम की तलाश है तब आज का दिन इसके लिये शुभ है। आप कुछ अच्छे साक्षात्कार देंगे, इनमें से कोई एक साक्षात्कार आपके लिये नौकरी का पथ आसान कर सकता है।

म‌िथुन राश‌िः अपने व्यवहार पर काबू रखें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आप अपने मूड में बदलाव महसूस करेंगे और इसी कारण काम में भी आपका मन नहीं लग पाएगा। अपने चिड़चिड़े व्यवहार पर नियंत्रण रखें। ये कुछ ही समय की बात है आप दोबारा से सामान्य व्यवहार करने लगेंगे। अकेले लोगों का दिन आज उनके लिए नया प्यार लाएगा। यदि आप फैशन जगत में काम करते हैं अथवा कला के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन नवीन अवसरों से भरा हुआ है। यदि आप किसी व्यापारिक ॠण के लिये आवेदन करने की सोच रहे हैं, तब आज का दिन श्रेष्ठ है। आज के दिन आवेदित किये गए ॠण के सफलतापूर्वक पास हो जाने की संभावना है। किसी भी लापरवाही के कारण कोई घटना घट सकती है इसलिए सावधानी बरतें।
विज्ञापन

कर्क राशिः कुछ लोगों से सावधान रहने की जरूरत

5 of 13
कर्क राशि
आज घर के बहुत से कामों को लेकर आपका सर चकरा सकता है। लेकिन घर पर हो रही सारी गतिविधियां सकारात्मक ही रहेंगी इसलिए आप अपना काम ठीक से पूरा करें। आज आपको कुछ लोगों से थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके आस-पास कुछ नकारात्मक लोग हैं, जो आपके बारे में नहीं सोचते। वो शायद आपको उच्च अधिकारियों की नजर में गिराने की कोशिश करें। आप सावधान रहें और किसी भी विवाद में ना पड़ें। आज आपको एहसास होगा कि दूसरों के लिए अच्छा करोगे तो दूसरे भी आपके लिए अच्छा करेंगे। इस तरह के विचार सकारात्मक बनाते हैं।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः रूके काम आज होंगे पूरे

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपको कुछ नया करने की अपनी इच्छा पर ध्यान देना चाहिए। कुछ नया करने या नया खेल खेलने की तीव्र इच्छा आपके मन में चल रही है। आज समय है ये तय करने का कि आप जो करना चाहते हैं वो कैसे करें। आज अपनी जिंदगी से डर को निकाल देना चाहिए। आज आपको अपने आप में झांकने का अवसर मिलेगा। अपने संपूर्ण विकास के लिए कुछ अच्छे निर्णय लेने होंगे। इसलिए अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराएं। आज आपके सभी रुके हुए काम पूरे हो सकेंगे। सिर्फ आपको उन पर एक बार नजर डालनी होगी। आपमें से जो लोग अपना डिपार्टमेंट बदलने की सोच रहे हैं, वो आज ऐसा कर सकते हैं।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः जिंदगी में नयापन लाने की कोशिश करें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप अपने ज्ञान का दायरा बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आज का दिन इस काम के लिए शुभ भी है। अगर आप अपनी जिंदगी से ऊब गये हैं तो आपको इसमें नयापन लाने के लिए कुछ अच्छी किताबें पढ़नी चाहिए। कार्यस्थल पर उन लोगों को पहचानने की कोशिश करें, जो आपकी छवि खराब करने पर तुले हैं या फिर  आपका काम बिगाड़ने पर उतारू हैं। वो आपको बुरा और खुद को अच्छा साबित करना चाहते हैं। यदि आप आयात निर्यात के क्षेत्र में हैं, तब आज का दिन काफी अच्छा व लाभदायक सिद्ध हो सकता है। अपनी कंपनी के लिये सही विकल्पों के साथ काम करते हुए इसे आगे ले जाईये। आज के दिन की आपकी मेहनत, आनेवाले समय के लिये नींव का काम करेगी। 

तुला राश‌िः संभलकर करें खर्च

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आपका मन करेगा कि आप अपने सारे काम को एक तरफ रखकर अपने परिवार व दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करें। अब आपके ग्रह आपकी आजीविका के क्षेत्र में आप के पक्ष में हो रहे हैं। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं तब कुछ रुकावटें आने के संकेत है। इन सभी रुकावटों को आपको, एक के बाद एक, अपने अधिकारियों की मदद से सुलझाना होगा। आज कोई भुगतान करते वक्त सावधान रहें और ध्यान रखें कि आपके बैंक में इतने पैसे तो हैं ना कि इसका भुगतान हो जाए। क्योंकि आज चैक बाउंस होने के संकेत हैं। बजट तैयार करने में आज थोड़ा संभलकर चलें, सीमा में ही रहकर खर्च करें और उधार की तो कोई खरीदारी करे ही नहीं।

वृश्‍च‌िक राश‌िः सकारात्मक सोच को बनाए रखें

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और बेकार की बातों में ना पड़ें। अगर आपकी पिछले दिनों अपनी प्रेमिका से अनबन हुई है तो आज आप थोड़ी राहत महसूस करेंगे। आप अकेले रहना भी पसंद कर सकते हैं। पिछले झगड़े को लेकर आपको चिन्तित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे झगड़े अभी भले ही मनमुटाव पैदा कर रहे हों पर वे कुछ समय बाद खुद सुलझ जाएंगे और आपके रिश्ते पर उनका दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ेगा। आज आप ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए आपको उसे किसी और क्षेत्र में बढ़ाना चाहिए या फिर विदेश तक फैलाने की कोशिश करनी चाहिए। 

धनु राश‌िः रिश्तों में अाई खटास होगी दूर

10 of 13
धनु राश‌ि
आपकी नम्रता और समझदारी आपके रिश्ते में आई खटास को दूर कर देंगे। आपके खोए हुए रिश्तो को वापस पाने के आपके प्रयास जरूर सफल होंगे, जिससे ये रिश्ता फिर से मजबूत हो सकेगा। आज रचनात्मक लोगों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें उनके हुनर को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। पैसे कमाने के लिए बहुत बढ़िया मौका सामने है और आप इसका फायदा भी उठायेंगे। अगर आप किसी व्यापार से जुड़े हैं तो कोई नया काम हाथ लगेगा। बहुत दिनों से स्वास्थ्य खराब होने के कारण, आज आप अच्छा महसूस करेंगे। कम तनाव होने से ब्लड प्रैशर भी कम रहेगा इससे आपकी सेहत को फायदा होगा।

मकर राश‌िः पुराने दोस्त वापस मिल सकते हैं

11 of 13
मकर राश‌ि
आप आपको अपनी पुरानी दोस्ती वापस मिल सकती है। लेकिन इसके लिए पहला कदम आपको ही बढ़ाना होगा।  आज का दिन बीमा व्यवसाय के लोगों के लिये लाभप्रद है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। अपने नवीन काम के लिये समय दें और आप देखेंगे कि कैसे समय करवट बदलता है। आज आप आपने आपको बहुत ऊर्जावान एवं सकारात्मक अनुभव कर रहे हैं क्योंकि आपकी जिन्दगी में बदलाव आने की संभावना है इस सकारात्मक पहलू का अच्छा असर आपके बैंक खाते व आपकी कार्यशैली पर पड़ सकता है।

कुंभ राश‌िः लोगों को पहचानने की कोशिश करें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आपका दिल और दिमाग दोनो ही पूरी मस्ती में रहेंगे। आपका मन काम में बिल्कुल नहीं लगेगा। आप शायद अपनी जिम्मेदारियां भी ठीक से ना निभा पाएं।आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, इसलिए ध्यान रखें कि वो आपको नुकसान ना पहुंचाने पाएं। आज कार्यालय में ठीक से पेश आएं। अपनी आंखों को खुला रखें ताकि आप उन लोगों को पहचान सकें, जो कि आपकी पीठ पीछे आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। आज शायद आपके उच्च अधिकारियों का व्यवहार आपकी तरफ कुछ बदला सा रहेगा। अगर आपको लगे कि कुछ परेशानी है तो तुरंत उसका हल ढूंढने की कोशिश करें।
विज्ञापन

मीन राश‌िः अपनी परेशानियों का हल निकाल लेंगे

13 of 13
मीन राश‌ि
अपने कौशल व हिम्मत से आप अपने रास्ते में आने वाली सभी परेशानियों को हल कर लेंगे। आपकी इन खूबियों का जादुई असर होगा व सारी परेशानियां खुद ही खत्म हो जाएंगी। आज आप अपने लक्ष्य को लेकर थोड़े तनाव पूर्ण रहेंगे। आज आपके शांत रहने में ही आपकी भलाई है। सभी की जिन्दगी में बुरा वक्त आता है। आर्थिक सफलता के दम पर आप अपने सपने को साकार करेंगे और इस तरह आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं वो भी साध लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें