फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते किसे मिलेगा प्रेमी से उपहार, किसे प्रेमी से मिलेगा इंकार

Sun, 22 Jan 2017 03:18 PM IST
चन्द्रप्रभ्ाा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 10
प्रेम राश‌िफल
इस हफ्ते की शुरुआत ऐसे समय में हुई है जब मंगल गुरु की राश‌ि मीन में पहुचे हैं और चन्द्रमा तुला राश‌ि में जो क‌ि शुक्र की राश‌ि है। ऐसे में यह हफ्ता लव और र‌िलेशनशीप के ल‌िए कैसा रहेगा जानने के ल‌िए पढ़ें साप्ताह‌िक प्रेम संबंधी राश‌िफल।
विज्ञापन

मेष राशि: अपने प्रेम के अगले पायदान की ओर कदम बढ़ाएंगे

2 of 10
मेष राश‌ि
सप्ताह आपके पक्ष में सकारात्मक नजर आता है और इन्ही सकारात्मक पलों का लाभ उठाते हुए आप अपने प्रेम के अगले पायदान की ओर कदम बढ़ाएंगे।दोनों की नजदीकियाँ कुछ और बढ़ सकती है लेकिन आगे बढ़ने से पूर्व निर्धारित कर लें कि आगे बढ़ना आपके लिए हितकर होगा या नहीं,जो भी करने जा रहे हों उस पर भली भाँति विचार भी करें।
विज्ञापन

वृष राशि: प्रेमी का व्यवहार कुछ अजीबो-गरीब लग सकता है

3 of 10
वृष
कुछ बातों को लेकर प्रेमी इस सप्ताह आपकी आलोचना कर सकता है जिसे आप शायद ही हजम कर पाएं। अगर अपनी अच्छाइयां सुनकर आप खुश होते हैं तब अपनी कमियों पर भी आपको गौर अवश्य ही फरमाना चाहिए। इस सप्ताह आपको प्रेमी का व्यवहार कुछ अजीबो-गरीब लग सकता है जिससे आप थोड़ा उलझन में पड़ सकते हैं।

मिथुन राशि: लव लाइफ में आ सकती है परेशानी

4 of 10
म‌िथुन राश‌ि
प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह के प्रतिकूल सिद्ध होने के आसार नजर आते हैं और सप्ताह भर आप अकारण तनाव सा महसूस कर सकते हैं। बिगड़े हुए प्रेम संबंधों से आपके शैया सुख में भी कमी का अनुभव आपको हो सकता है। बस प्रेमी की याद में रात का चैन भी आप खोया हुआ सा महसूस करेगें। कुल मिलाकर इस प्रेम संबंध बहुत बढ़िया नहीं कहे जा सकते हैं।
विज्ञापन

कर्क राशि: प्रेम संबंध में बाधक बन सकते हैं भाई-बहन

5 of 10
कर्क राशि
प्रेम संबंधों को लेकर आप अति उत्साहित नजर आएंगे लेकिन दिल के साथ दिमाग से भी काम लें ताकि अपने प्रेम संबंधों के समक्ष आई चुनौतियों से आप सरलता से निबट सकें। इस सप्ताह आप दोनो परस्पर मीठी मीठी बातें करने में वक्त गुजार सकते हैं। यदि आपके बड़े बहन-भाई हैं तब वह आपकी "लव लाईफ" में रोड़ा अटकाने का काम भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

सिंह राशि: प्रेम संबंध में उतार-चढ़ाव की स्‍थ‌ित‌ि बनी रह सकती है

6 of 10
स‌िंह राश‌ि
इस सप्ताह प्रेम संबंधों को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। कोई भी निर्णय लेने से पूर्व आपको कई बार पुनर्विचार कर लेना चाहिए। बिना बात किसी का दिल ना तोड़े और न ही धोखा देने का विचार ही मन में लाएa क्योंकि आपका प्रेमी आपसे बदला लेने की भावना मन में पाल सकता है।
विज्ञापन

कन्या राशि: प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे

7 of 10
कन्‍या राश‌ि
प्रेमी की खूबियों के साथ उसकी कमियों को भी आप गले लगाएं तभी आप दोनो के मध्य और अधिक संबंध प्रगाढ़ होगें। इस सप्ताह प्रेमी के सामने आप किसी अन्य से फ्लर्ट करने से बाज नहीं आए तब आपको मुaह की भी खानी पड़ सकती है। इसलिए जरुरी नहीं कि प्रेमी को जलाने का यही एक सहारा लें। प्रेमी को परेशान करने का कोई ओर ही उपाय ढूंढे अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं।

तुला राशि: अपने प्यार से अहंकार को दूर रखें

8 of 10
तुला राश‌ि
अपने अहंकार को यदि आप प्रेम संबंधों में भी आड़े लेकर आएंगे तब आपके लिए यह शुभ संकेत नहीं कहा जा सकता है। साथ ही आप प्रेमी को किसी प्रकार के धोखे में ना रखें और ना ही झूठ का सहारा लें। किसी अन्य का नाम लेकर उसे प्रेमी के समक्ष बदनाम करने का प्रयास ना करें अन्यथा इन सब बातों का प्रभाव आपके प्रेमीs जीवन पर बुरा ही पड़ेगा।

वृश्चिक राशि: बात-बात में प्रेमी को टोकना बंद करें

9 of 10
वृश्‍च‌िक राश‌ि
हर क्षेत्र में आपकी आदत है कि उसका पहले भली भाँति अवलोकन किया जाए, परखा जाए फिर आगे बढ़ा जाए लेकिन यह आदत आपके प्रेम संबंधों पर भी लागू नहीं हो सकती। प्रेम संबंध सुचारु रुप से चलते रहे उसके लिए आवश्यक है कि आप प्रेमी की हरेक बात में नुक्ताचीनी ना करें जो कि आपकी एक बुरी आदत है जिसे सुधारा ना गया तो पछताना पड़ सकता है।
विज्ञापन

धनु राशि: प्रेमी से छुपाकर कुछ भी न करें, यह आपके र‌िश्ते के ल‌िए जरुरी है

10 of 10
धनु राश‌ि
सुखी प्रेम संबंधों की नींव विश्वास पर टिकी होती है और जब यह विश्वास ही डगमगाने लगे तब आपको उसी समय अंकुश लगा देना चाहिए। यदि ऎसा ना किया गया तब प्रेम संबंधों में मिठास का अभाव स्पष्ट रुप से देखने को मिल सकता है। प्रेमी को किसी प्रकार के धोखे में ना रखकर उससे खुलकर बात करें। यह इसल‌िए जरुरी है क्योंक‌ि आपके कुछ छुपाने से प्रेमी का मन आशंक‌ित रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें