चन्द्रमा का संचार आज वृश्चिक राशि में हो रहा है जहां पहले से शनि महाराज बैठे हैं। शनि और चन्द्रमा का यह संयोग आज आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा, जानिए।
विज्ञापन
मेष राशि: विदेश से आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं
2 of 13
मेष राशि
आज बिना किसी कारण आपके दिल में उदासी छाई रहेगी। लेकिन आप चिंता ना करें ये उदासी जल्दी ही खत्म भी हो जाएगी। इस समय आप बहुत असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आज आप होने वाली शादी की तैयारी को लेकर व्यस्त रहेंगे। अगर आप अकेले हैं तो आज आप अपने किसी अभिन्न की शादी की तैयारी में विशेष रूप से व्यस्त रहेंगे। आज उनके लिये सुनहरा दिन है, जो रक्षा सेवा में जाना चाहते हैं। यदि इस प्रकार का भविष्य बनाना आपके मन में है तो आज इस विषय में आगे बढना चाहिये। आपको लगेगा कि आपके घरेलु संपर्क इन दिनों आपके काम नहीं आ रहे हैं, दिन भी आपके पक्ष में नहीं चल रहे। इसलिए घरेलु बाजार की बजाय विदेशी बाजार पर ध्यान केन्द्रित कीजिए, विदेश से आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं। अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आज अपने खान-पान और व्यायाम पर ध्यान दें। आज आप जिम छोड़ कर आईसक्रीम खाना चाहेंगे परन्तु बाद में आप पछतायेंगे। आप नियम के अनुसार चलें आपको भविष्य में इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
वृष राशि: आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है
3 of 13
वृष राशि
आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि गलतफहमी के कारण आपके और आपके प्रियजनों के बीच झगड़ा हो सकता है। इन झगड़ों से बचा जा सकता है अगर आप अपनी कथनी पर ध्यान दें।
प्यार की दुनिया में आज आप संभल के आगे बढ़ें, क्योंकि आज कोई आपको ब्लैकमेल कर सकता है। अगर पिछले दिनों आपको किसी ने धोखा दिया है तो आप अब उनके बारे में दुबारा सोचें। आज आप अपने भविष्य को ले कर कुछ उलझन में रहेंगे और किसी सलाहकार की सलाह लेना चाहेंगे। इस व्यक्ति से पूरी तरह खुल कर बात करें। प्रबंधक स्तर के लोगों को अच्छी तरक्की के लिए सकारात्मक सोच और अच्छी संचार क्षमता का होना बहुत जरूरी है। अगर आप में ये सब है तो समझिए कंपनी में आपकी तरक्की निश्चित है। आपमें से कुछ को विदेश में नौकरी का मौका मिलेगा, मौका हथिया लें, अच्छी आमदनी तय है। आज आप दिमाग की शान्ति के लिए जगह ढ़ूंढ़ना चाहते हैं। आप कुछ घंटे अकेले बिताने के बाद संन्तुलित महसूस करेंगे।
मिथुन राशि: आज आप किसी नए पार्टनर से मिल सकते हैं
4 of 13
मिथुन राशि
उच्च अधिकारी आज आपकी सहायता करने के लिए तैयार रहेंगे। इसका मतलब ये हो सकता है कि वो आपको सही दिशा दिखाते हुए आपकी जरूरत के अनुसार मदद करेंगे। अगर आप रिश्ते की खोज में हैं तो छोटी सी मात्रा आज आपके लिए राहत लायेगी। आज आप किसी नए पार्टनर से मिल सकते हैं। हाल ही में आपने नए काम को शुरू किया है और आपका अनुभव है कि ये निर्णय सही है। हो सकता है कि ये काम आपके कार्यक्षेत्र का ना हो, लेकिन इसी काम से आप अपने लक्ष्यों के प्रति आगे बढ़ पाएंगे। विदेश से होने वाले लेन-देन या साझे के काम से अच्छे लाभ के संकेत हैं। आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं जिससे आपकी संस्था को अच्छे लाभ मिलेंगे। आज आप सेहत से सम्बन्धित तरह-तरह की थैरेपी की खोज करेंगे और नए रास्ते खोजेंगे जिससे आप अपनी पुरानी बीमारी का इलाज कर सकें। आप हर तरह की दवाईयां भी अपनाऐंगे जैसे की आयुर्वेदिक। ध्यान रहें, जो भी इलाज आप चुनें वह पढ़े-लिखे चिकित्सक से ही कराएं। जो आपको सही दिशा की और ले जाए।
विज्ञापन
कर्क राशि: आर्थिक रूप से आज का दिन बड़ा लाभकारी है
5 of 13
कर्क राशि
आज आप मानसिक शांति पाना चाहेंगे। शांति आपके भीतर ही है, उसे बाहर ढ़ूंढ़ने की बजाय अपने अंदर खोजें। इसकी शुरूआत आप योग से कर सकते हैं। आज आपके प्यार की जिन्दगी शुरू हो सकती है। आप अपने सपनों के सौदागर से मिल सकते हैं। एक-दूसरे का साथ दोनों को जज्बाती बनाएगा और बातचीत के जरिये दोनों के प्यार की नींव डलेगी। आज आपके प्रतिफल आपकी मेहनत के अनुरूप ही रहेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपने परीक्षा परिणाम की चिंता रहेगी। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए बड़ा ही लाभकारी है। हो सकता है, आपके संस्थान से आपको कोई बड़ी रकम मिल जाए या फिर किसी ने आपके लिए खूब सारे पैसे जुटा दिये हों। जो भी हो पैसा तो आना है। लेकिन इसको यूं ही लीजिए क्योंकि पैसा पाने के लिए कई बार कड़ी मेहनत और भागदौड़ भी करनी पड़ती है।
बुरे सपने आप को परेशान कर सकते हैं। इसलिए सोने से पहले अच्छा सोचें जिससे नींद भी अच्छी आये आप चितां न करें यह तो बस स्वप्न है।
विज्ञापन
सिंह राशि: आज सामाजिक रूप से कुछ व्यस्त रहेंगे
6 of 13
सिंह राशि
आज आप सामाजिक रूप से कुछ व्यस्त रहेंगे। आप शायद अपने पुराने दोस्तों के याद कर रहे हैं। उनसे मिल कर आपको बहुत खुशी होगी आप अपने काम की उन्नति को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं। पारिवारिक स्तर पर आ रही अड़चनें आज दूर हो जाएंगी। आपकी पसंद के पार्टनर के साथ आपकी शादी को लेकर आपके परिवार वालों का विरोध आज थम सकता है। आज आपको अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखना चाहिए। किसी उच्चाधिकारी से लड़ाई होने की आशंका है। आप बहुत ही तनावपूर्ण महसूस करेंगे और अपने काम पर भी ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। अगर आप व्यापार में है तो पायेंगे कि इन दिनों आपके माल की बिक्री का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है और आज भी ऐसा ही होगा। अपने काम की गुणवत्ता बनाये रखिये, आपको लाभ होगा। अब वह समय आ गया है जब आपको अपनी सेहत और व्यायाम पर ध्यान देना होगा। आपके तारे आपको असन्तुलित खाने से बचा रहे हैं, इसलिए इस ऊर्जा का प्रयोग करके लाभ उठाएं।
विज्ञापन
कन्या राशि: आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे
7 of 13
कन्या राशि
आज आप खुद को सही मायने में जानने की कोशिश करेंगे। आप अपनी मान्यताओं पर ध्यान देंगे। इसी राह पर चलते रहें क्योंकि इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। साथी के साथ बिताए रोमांटिक क्षणों की यादों मे आज आप व्यस्त रहेंगे। आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। अगर आप अपनी सभी जिम्मेंदारियों को सही से पूरा कर पाए तो आपके बॉस व साथियों पर आपका बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा। अपने बहुआयामी व्यक्तित्व के बल पर आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। यही नहीं कैरियर में भी अच्छे मौके मिलेंगे। एक आर्थिक लक्ष्य निर्धारित करके चलने से आपको सफलता हासिल करने में आसानी होगी। कड़ी मेहनत की बड़ी जरूरत है। आज आपका व्यायाम करने का मन होगा। आप फिर से पहले वाले रास्ते पर आ जाऐंगे। अब वह समय आ गया है जब आपको वापिस उसी आकार में आना होगा। आज वो दिन है जब आपको चुनना होगा कि आप अपना समय कैसे व्यतीत करेंगे। अगर आप जिम में तीस मिनट भी रहेंगे तो आप बेहतर महसूस करेंगे।
तुला राशि: आज आप पूरे दिन खुश रहेंगे
8 of 13
तुला राशि
आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपके लिए रिश्ते बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगे फिर चाहे वो रिश्ता आपसे हो या उनसे जिन्हें आप जानते भी नहीं।
आपको चाहिए कि आप आकर्षक व्यक्तित्व वाले अपने साथी को अपने वश में कर सकें। यदि आप रसायन के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन अनेकानेक अवसरों का मिला जुला स्वरूप लेकर आपके सामने आएगा। हो सकता है कि इन अवसरों में विदेश में काम करने के आसार या प्रस्ताव भी हों। ये एक सकारात्मक विकास है, इसका आनंद लीजिये। अगर आप व्यापार में हैं तो आपके लिए बहुत बढ़िया दिन है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और कोई आर्थिक समस्या है तो वह दूर हो जाएगी। आपके लिए व्यापार और कैरियर के कुछ अच्छे विकल्प खुल रहे हैं, इसलिए आप कुछ नये आइडिया और संपर्क ढूंढने शुरू कर दीजिए। आज आप राहत की सांस ले सकते हैं, क्योंकि आज आपकी सेहत और मूड दोनो ही बढ़िया रहने वाले हैं। आज आप पूरे दिन खुश रहेंगे।
वृश्चिक राशि: काम से संबंधित कुछ तनाव आज कम हो जाएगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपके और आपके दोस्त के बीच का मधुर रिश्ता आपको खुशी देगा। किसी गलतफहमी को हल करने के आपके प्रयास रंग लाएंगे। ये समय अपनी पुरानी यादों को ताजा करके उनका मजा लेने का है।
अपनी भावुकता में बहकर आप अपने साथी की तरफ से हतोत्साहित हो जाएंगे। आज आप पाएंगे कि पिछले कुछ समय से जो बात आपको परेशान कर रही थी, आज वो परेशानी कम हो रही है। आप पर काम का बहुत बोझ रहेगा, लेकिन काम से संबंधित कुछ तनाव आज कम हो जाएगा। कम तनाव के इस दौर का लाभ उठा कर आपको अपने उत्पादन को बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। निवेश के मामलों में बाजार से आपको जो सूचना मिल रही है उसे लेकर आप बड़े असमंजस में घिर जाएंगे। कफ और जुकाम से सावधान रहें, क्योंकि आज आप छोटी-छोटी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। आपको इन छोटी बीमारियों में सतर्क रहने की आवश्यकता है।
धनु राशि: स्वास्थ्य का ध्यान रखें
10 of 13
धनु राशि
आखिरकार अब आपके विचारों में स्पष्टता आएगी और कुछ गंभीर मुद्दों पर आप स्पष्टता से सोच पाएंगे। हर समस्या का समाधान अब आपको साफ दिखने लगेगा। आज आपको इस बात का एहसास होगा कि आपका काम आपकी सोच से बहुत धीमा चल रहा है। लेकिन, परेशान ना हों ये समय भी बहुत जल्दी ही बीत जाएगा। अगर आप अपने कार्यक्षेत्र और आर्थिक क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहते हैं तो यह बहुत जरूरी है कि आप रचनात्मक और अपने मिजाज के लोगों से साझेदारी करके चलें। इससे आपको अपनी योग्यता साबित करने का भी मौका मिलेगा। आपके हित में है कि आप नित नई आ रही तकनीक की जानकारी रखें। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो रोड़ पर आपको ज्यादा सावधान होकर चलना होगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा ताकि आपको रास्ते में पेट से सम्बन्धित कोई समस्या ना हो जाए। आज आपको पेट से सम्बन्धित कोई बीमारी हो सकती है। इसलिए जो भी खाएं उस पर ध्यान दें।
मकर राशि: तनाव कम करने कि लिये योग करें
11 of 13
मकर राशि
अपने कौशल व हिम्मत से आप अपने रास्ते में आने वाली सभी परेशानियों को हल कर लेंगे। आपकी इन खूबियों का जादुई असर होगा व सारी परेशानियां खुद ही खत्म हो जाएंगी। रोमांटिक पक्ष में सावधानी की आवश्यकता है, क्योंकि लड़ाई-झगड़े व नोक-झोंक की पूरी आशंका है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुई कार्य योजनाओं को पूरा कर सकेंगे। इससे ना केवल आपको मानसिक शांति मिलेगी बल्कि कैरियर में भी वृद्धी होगी। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आज का दिन कुछ नवीन सोच के साथ निवेश करने व प्रयोग करने का है। यदि लंबे समय के लिये निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन उपयुक्त है। जब तक निवेश नहीं करेंगे तब तक इसके लाभ कैसे जानेंगे? आप सिरदर्द से परेशान रह सकते हैं इसलिये आराम से कार्य करें छोटी परेशानीयां आपको परेशान नही कर सकतीं, क्योंकि ये आप पर ही है कि आप कैसे खुद पर काबू रखें। तनाव कम करने कि लिये योग करें। अगर सिरदर्द बना रहे तो डाक्टर से सलाह लें।
कुंभ राशि: परिजनों से अनबन हो सकती है
12 of 13
कुंभ राशि
छोटी-छोटी बातों पर आज आपकी अपने परिजनों से अनबन हो सकती है। आज आप अपने आपको शायद अकेला सा महसूस करें। आज आप महसूस करेंगे कि आपकी रुचियां आपके परिजनों की रुचियों से बिल्कुल अलग हैं। आज आप दोनों एक दूसरे से प्यार की कामना करेंगे। अपनी इच्छाएं जाहिर करने से प्रेम और भी गहरा होगा। आज आप जल्दी से सामान भरकर हवाई अड्डे भाग सकते हैं, क्योंकि एक जल्दबाजी से भरी व्यावसायिक यात्रा का योग है। आपको इस कम समय का उपयोग बैठक की तैयारियों के लिये करना होगा। यह अचल सम्पत्ति जैसे व्यवसाय को अंतिम रूप देने का समय है। यह उचित समय है जब आप अपनी निवेश की गई सम्पत्ति को बेच डालें। आज आप किसी से किसी समस्या से सम्बन्धित सलाह लेंगे। हो सकता है ये सलाह आपको अपने परिवार में से कोई दे, या फिर कोई विश्वसनीय मित्र, या फिर पढ़ा-लिखा सलाहकार आपको दे। जिससे भी आपको सलाह मिलेगी वह आपकी परेशानी को दूर करने के लिए लाभकारी होगी।
लंबे समय से लटका हुआ कोई कानूनी मुद्दा आज आपके हक में रहेगा। अब आपकी सारी परेशानियां हल हो जाएंगी और जिन्दगी सामान्य रूप से चलने लगेगी। आज आपको अपने पार्टनर से एक नायाब तोहफा मिल सकता है। आज तनाव के संकेत हैं, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप बेकार का लड़ाई झगड़ा ना करें। प्रतियोगिता शायद आपको थोड़ा परेशान कर दे । बेकार में अपनी मानसिक शांति को भंग ना करें। अपने तनाव को कम करने की कोशिश करें और अपनी सेहत की तरफ ध्यान दें। ज आपको ऐसी सम्पत्ति हाथ लगेगी जिसकी आपने कभी कल्पना भी ना की होगी। या यह भी हो सकता है कि आप जुआ खेलें और जीत जाएं। आज आप देखेंगे कि जितने रूपये आप घर से लेकर चले थे उससे अधिक आप की जेब में हो सकते हैं। आज आपको काफी समय से चलती आ रही बीमारी परेशान कर सकती है। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा, इसलिए ध्यान रहे आप भोजन करें, धूम्रपान और शराब से दूर रहें।