आपके प्रेम संबंध के लिए सप्ताह का आरंभ तो अच्छा कहा जा सकता है लेकिन आने वाला समय आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता। आप उधेड़बुन में ही रहेंगे कि कहां क्या चूक आपसे हो गई है। आपके व्यवहार में भी कुछ बातें ऐसी नजर आएंगी जिन्हें आप दूसरों से छिपा नहीं पाएंगे। आपके व्यवहार से आपके आसपास के लोग भी आश्चर्य चकित हुए बिना नहीं रह पाएंगे। आप चाहत तो बहुत रखेंगे कि कोई ना कोई आपके प्रेम संबंधों को सुलझाने की कोशिश करे लेकिन शायद ही ऐसा हो पाए। जिन लोगों के प्रेम संबंध अभी स्थापित नहीं हुए हैं लेकिन प्रेम का इजहार नहीं कर पा रहे हैं तब वह अपने संगी-साथी का सहारा लेकर अपना मैसेज पहुंचा सकते हैं लेकिन उतावलापन ना दिखाते हुए आपको थोड़ा इंतजार तो करना ही पडे़गा। जल्दबाजी बिलकुल ना दिखाएं क्योंकि सप्ताह के पहले भाग को छोड़कर बाकी समय आपके लिए प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है।
विज्ञापन
वृष राशि: एक साथ दो प्रेम संबंधों से बचें
2 of 12
वृष
आप बहुत से कामों को आसानी से पूरा कर लेते हैं और बड़े ही धैर्य से उन्हें सफल भी कर लेते हैं लेकिन कभी-कभी आपका अड़ियलपन आपके प्रेमी जीवन को ग्रहण लगने जैसा काम कर देता है। आप किसी बात पर अड़ जाते हैं तब आपको उससे हटाना बहुत ही मुश्किल होता है। यही आपके प्रेमी जीवन की सबसे बड़ी कमजोरी साबित हो रही है। इस सप्ताह आपका ईगो आपके प्रेम संबंधों को पनपने से रोक सकता है। प्रेम संबंधों में अहंकार शामिल हो जाए तो इन्हें आगे बढ़ाना बहुत मुश्किल होता है। आपके प्रेम संबंधों में आई दूरी आपको किसी और की तरफ आकर्षित कर सकती है जिससे आपको सुकून मिल सकता है। आप फिर से एक संबंध स्थापित करने की सोच रख सकते हैं लेकिन आपको यह भी याद रखना होगा कि पहले वाला प्रेम संबध अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। आपको दो नावों में सवारी ना करके किसी ठोस नतीजे पर पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन
मिथुन राशि: अपने संबंध में ताजगी का अनुभव करेंगे
3 of 12
मिथुन राशि
प्रेम संबधों के बारे में आप कुछ प्लानिंग करें अथवा ना करें आपके संबंध सुचारु रूप से चलते नजर आ रहे हैं लेकिन सप्ताहांत में कुछ परेशानियां उभरकर सामने आ सकती हैं। इसलिए आपको प्रेमी से बहुत अधिक अपेक्षाएं नहीं रखनी चाहिए। वैसे आप प्रेम संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए कुछ रचनात्मक चीजों की प्लानिंग कर सकते हैं जिससे संबंधों में एक बार फिर से ताजगी का अनुभव किया जा सकता है। आप बहुत ही बढ़िया तरीके से चीजों को प्रेमी के सम्मुख पेश करेंगे जिसे देखकर यह अंदाज ही नहीं लगाया जा सकता कि ये सब आपके खुराफाती दिमाग की उपज है। प्रेम संबंधों में नित नए प्रयोग करना आपकी खूबी कही जाएगी। प्रेम संबंधों में जान फूंकना भी बहुत जरूरी है नहीं तो यह बोझ लगने लगता है। सप्ताह का अंतिम भाग आपके अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपसी मतभेद बढ़ सकता है।
कर्क राशि: आप खुद को असमंजस की स्थिति में फंसा पाएंगे
4 of 12
कर्क राशि
आप किस बात को लेकर इतना परेशान हो रहे हैं और क्यों आप असमंजस की स्थिति में खुद को फंसा पा रहे हैं। जरूरी नहीं कि आप जिस चीज को अपने नजरिए से देख रहे हैं वह दूसरों के नजरिए से भी वैसी ही हो जैसा आप देखना चाहते हैं। किसी बात से आप जितना भागना चाहेंगे वह उतना ही ज्यादा आपका पीछा करती नजर आएगी इसलिए बेहतर यही है कि आपने अपने चारों ओर एक कवच जो बना रखा है उससे बाहर निकलें। आपको ताजगी का अनुभव होगा नहीं तो भीतर ही भीतर आप घुटन महसूस कर सकते हैं। आवश्यक नहीं कि आपका प्रेमी ही हर बात में पहल करे, आपको भी अपनी ओर से कु़छ प्रयास करने होंगे। आप एक कदम बढ़ाएंगे तभी आपका प्रेमी चार कदम चलकर आगे आएगा। आप एेसा करके तो देखें। पहले से ही अपनी सोच को नकारात्मक ना बनाएं।
विज्ञापन
सिंह राशि: प्रेम संबंधों का लुत्फ उठाते हुए आगे बढ़ें
5 of 12
सिंह राशि
सप्ताह का आरंभ आपके लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा क्योंकि प्रेम संबंधों को तरोताजा बनाए रखने के लिए आपके पास बहुत सारे प्लान होंगे लेकिन इन युक्तियों पर अकेले ही चिंतन मनन करेंगे, प्रेमी से इस विषय पर बात करना आपको नापसंद हो सकता है। लेकिन आप भूल रहे हैं कि प्रेम संबंध एकतरफा नहीं होते हैं। दो लोगों के आपसी तालमेल से ही यह संबंध सुचारु रूप से चलते हैं। आप प्रेमी से अवश्य बात करें और उसकी रुचि व राय को ध्यान में रखते हुए ही किसी नतीजे पर पहुंचे। प्रेम संबंधों का लुत्फ उठाते हुए आप दोनों आगे बढ़ें और मदमस्त शाम को रंगीन बनाते हुए एक-दूसरे को प्रेम की बारिश से सराबाेर करें। सप्ताह भर मस्ती का आलम बना रहेगा जिसे आप दोनों कभी भूलेंगे नहीं। प्रेमी जीवन को जीवंत बनाए रखने के लिए यह आवश्यक भी है। ऎसा कभी-कभी होना जरूरी भी है ताकि आप दोनों एक-दूसरे को पहले से अधिक समझ सकें।
विज्ञापन
कन्या राशि: सप्ताह के मध्य भाग से प्रेम संबंध बेहतर होंगे
6 of 12
कन्या राशि
सप्ताह का आरंभ समय आपके लिए अनुकूल नहीं होगा। आप बुद्धिमान और व्यवहारिक हैं लेकिन जीवन के कुछ ऎसे पहलू भी हैं जहां व्यवहारिकता को एक तरफ कर हवाई यात्रा भी करनी चाहिए। प्रेमी जीवन में कुछ उपमाएं होना जरूरी है नहीे तो व्यवहारिकता की कसौटी पर प्रेम संबंध खरे नहीं उतर पाएंगे।वास्तविकता की पहचान आपके प्रेमी को भी है पर क्या यह जरूरी नहीं कि आप प्रेमी के लिए दो-चार उपमाएं लगाकर उसकी प्रशंसा करें? इससे संबंधों में मिठास ही आएगी।आपको एक सलाह यह है कि सप्ताह मध्य भाग तक आप चिंतन कर के देखें कि प्रेम संबंधों को लंबे अरसे तक कैसे बनाए रखा जा सकता है। सप्ताह के मध्य भाग से आपके दिमाग की बत्ती एकदम से जल सकती है तब आप अपने चारों ओर के प्रेमी जोड़ो को देख कुछ प्रेरणा पा सकते हैं। ठीक भी है क्योंकि रोमांस के बिना प्रेम संबंध अधूरे व नीरस ही कहे जाते हैं। सप्ताह के मध्य भाग से प्रेम संबंध में नई जान आएगी।
विज्ञापन
तुला राशि: प्रेमी से किए वादों से नजरें चुराएंगे
7 of 12
तुला राशि
सप्ताह का आरंभ तो ठीक होगा लेकिन फिर अचानक से आपके व्यवहार में कुछ बदलाव आ सकता है जिससे आपका प्रेमी स्तब्ध रह सकता है। यह भी हो सकता है कि आपने प्रेमी से कुछ वादे किए हों लेकिन अब उन्हें निभाने से आंखें चुरा रहे हैं अथवा आप प्रेमी से कुछ समय के लिए छुटकारा पाने के लिए भी अजीब व्यवहार कर सकते हैं क्योंकि आप सपनों की दुनिया में अधिक रहते हैं और उससे बाहर आना आपको अरुचिकर लगता है लेकिन सपने तो सपने होते हैं जिन्हें एक दिन टूट जाना ही है फिर क्यों आप इस बात से अनजान बनते हैं।
वृश्चिक राशि: प्रेम के मामले में आप इस हफ्ते उत्साह की कमी महसूस करेंगे
8 of 12
वृश्चिक राशि
सप्ताह के आरंभिक समय में आप खुद में उस तरह की ऊर्जा महसूस नहीं करेंगे जो आपके व्यक्तित्व की विशेषता होती है। आप प्रेम संबंधों को भी ढीला-ढाला सा ही छोड़ देगे जिससे आप दोनों के मध्य कुछ कसाव देखा जा सकता है अथवा आपका प्रेमी आप पर हावी रह सकता है। आपको इतना भी लचीला नहीं होना है जिससे आपका प्रेमी आप पर अकारण हावी रहने का या अपनी मनमानी करने की कोशिश कर सके। प्रेमी के दबाव की वजह से आपका उस पर से विश्वास डगमगा सकता है इसलिए आप उतना ही झुके जिससे आपको बाद में तकलीफ ना पहुंचे। किसी बात से भयभीत ना होकर आपको सीधे सामने ही प्रेमी से खुलकर बात करनी चाहिए ताकि आपको यह स्पष्ट हो जाए कि प्रेमी जीवन किस ओर रुख करने वाला है। ठीक है आप प्रेम संबंधों को अत्यधिक तवज्जो देते हैं पर इतनी ही जिससे आप दोनों एक साथ संतुलन बनाकर आगे बढ़े ना कि आगे-पीछे चलें।
धनु राशि: गिले शिकवे के बाद प्यार की गाड़ी पटरी पर दौड़ेगी
9 of 12
धनु राशि
आपको अपनी लव लाइफ की ओर एक नजर डालनी चाहिए कि वह किस हाल में है क्योंकि पिछले कुछ समय से आप उतना समय ही नहीं निकाल पा रहे हैं जितना कि आपको प्रेमी को देना चाहिए। प्रेमी जीवन को छोड़ आप उन क्षेत्रों में बिजी हो गए जिनसे जीवन यापन होता है। आप अपनी जगह सही हैं और यहां ना आप दोषी होंगे और ना ही आपका प्रेमी ही गलत है। आप दोनों के तर्क अपनी-अपनी जगह बिलकुल सही हैं। कुछ गिले-शिकवों के बाद आप फिर से लव लाइफ को पटरी पर ले आएंगे।
मकर राशि : दूसरों की लव लाइफ के चक्कर में आपके संबंध बिगड़ सकते हैं
10 of 12
मकर राशि
अपनी लव लाइफ को छोड़ आप दूसरों के प्रेमी जीवन में सलाह देते नजर आ सकते हैं क्योंकि आपसे सलाह लेने वालों की लंबी लिस्ट आपके पास हो सकती है और आप जनाब खुद को सातवें आसामन पर समझ चुस्कियां ले-लेकर दूसरों को मशविरा देते देखे जा सकते हैं। लेकिन ऎसा ना हो कि दूसरों की लव लाइफ संवारने के चक्कर में आपको मुंह की खानी पड़े!! पहले अपने घर की आग बुझाएं तब किसी के फटे में पैर डालें। आपके मित्रों ने तो आपसे दिल की बात कह दी लेकिन आप किसे सुनाने जाएंगे?
कुंभ राशि: प्यार के मामले में सप्ताह सुखद रहेगा
11 of 12
कुंभ राशि
यदि आप दोनों का काफी दिन से मिलन नहीं हुआ है तब उसके लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा कहा जा सकता है। आप दोनों सबसे छिपते-छिपाते कहीं मिलने की योजना बना सकते हैं। इस सप्ताह आप प्रेमी के लिए कोई उपहार भी खरीदने का मन बना सकते हैं जिससे प्रेमी के चेहरे पर खुशी छाई रहेगी। आप प्रेमी के साथ उसकी मनपसंद की शॉपिंग भी करा सकते हैं। इस सप्ताह आप प्रेम संबंधों को लेकर प्रेमी से कुछ बातें भी शेयर कर सकते हैं कि कैसे आप दोनों इस संबंध को अधिक से अधिक मजबूत बना सकते हैं।
मीन राशि: प्यार के मामले में सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा
12 of 12
मीन राशि
इस सप्ताह में आपके प्रेमी जीवन का ग्राफ काफी ज्यादा ऊपर-नीचे होता दिखाई दे रहा है। आप कोशिश करें कि इसे कैसे एक सीध में लाया जा सकता है। आपने पिछले कुछ समय से खुद को एक दायरे में सीमित कर लिया है जिसे आपका प्रेमी भी समझ नहीे पा रहा है कि कैसे इसका निवारण करें। एक हाथ से ताली नहीं बजती है इसलिए केवल प्रेमी के प्रयासों से लव लाइफ आगे नहीं बढ़ेगी, आपको भी अपनी ओर से बराबर प्रयास करना होगा। सप्ताहांत में आप प्रेम संबंध में अपनी ओर से सुधार की पहल कर सकते हैं और किसी रोमांचक जगह पर आप दोनों साथ जा सकते हैं ताकि एक साथ समय बिताकर पिछली सारी कमी को पूरा किया जा सके।
http://astroprabha.in/#