प्रेमी जीवन के लिए ये सप्ताह मिला जुला रहेगा, लेकिन एक राशि वालों को अपनी जिंदगी में कुछ नयापन लाने की कोशिश करनी चाहिए। जानिए आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।
पढ़ें- जानिए मां दुर्गा के इस माह में किन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें मासिक राशिफल
Trending Videos
विज्ञापन
मेष राशिः प्रेमी की बातों को भी दें महत्व
2 of 13
आपको सप्ताह के आरंभ में कुछ मानसिक परेशानियों को झेलना पड़ सकता है। इन परेशानियों का कारण आप स्वयं भी हो सकते हैं। आप बहुत जल्दी भावुक हो जाते हैं और इसी भावुकता में आपको फ़िर कुछ और दिखाई नहीं देता है। आप अपने ही नजरिये से सभी को देखना चाहते हैं यही आपकी सबसे बडी कमजोरी भी है। इसीलिये आप फ़िर परेशान भी रहते हैं। आपको अपने प्रेमी की बातों को भी महत्व देना चाहिये ना कि एक ही बात को पकडकर आप कोई जिद पाल कर रखें। सप्ताह का पहला और अंतिम भाग आपके लिए परेशानी वाला रहेगा इसलिए आप पहले ही इन परेशानियों का हल करने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
वृष राशिः प्रेम संबंधों को लेकर किसी वरिष्ठ से हो सकता है विवाद
3 of 13
वृष राशि
आप यदि सोच रहे हैं कि अपने प्रेम संबंधों को कैसे अगले पायदान तक ले जाया जाए तब आपको अभी इस सप्ताह एक बार फ़िर से विचार कर लेना चाहिये। ऐसा नहीं है कि आप प्रेमी जीवन की जिम्मेदारियों को संभालने में सक्षम नही है लेकिन समय अभी आपके अनुकूल ज्यादा नहीं कहा जा सकता है। आपका किसी वरिष्ठ व्यक्ति से इन संबंधों को लेकर विवाद हो सकता है। इसलिए कुछ समय और संबंधों को ऐसे ही चलने दें। सप्ताह का आरंभिक भाग आपके लिए खर्चों से भरा रह सकता है और दूसरे भाग में आपको कोई परेशानी बनी रहने से मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। सप्ताह के तीसरे भाग में आपको अपनी जुबान पर नियंत्रण रखना चाहिये।
मिथुन राशिः मिला जुला रहेगा आपका प्रेमी जीवन
4 of 13
मिथुन राशि
आप अपने प्रेमी जीवन को सफ़ल बनाने के लिए कुछ बदलाव अपने भीतर करना चाहते हैं। यह सही भी है क्योंकि कुछ बाते जो आपके प्रेमी को आप में पसंद नहीं है उनमें सुधार कर आप प्रेमी जीवन को भी सफ़ल बना सकते हैं। आप अपने प्रयासों में काफ़ी हद तक सफ़ल भी रह सकते हैं लेकिन मध्य भाग में फ़िर कोई बात आपके प्रेम संबंधों में कांटा बनकर उभर सकती है जिससे आपका दिल आहत हो सकता है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके प्रेम संबधों के लिए मिले जुले फ़ल प्रदान करने वाला होगा । आपको सप्ताह के अंतिम भाग में कुछ अनुकूल अनुभूति हो सकती है।
विज्ञापन
कर्क राशिः प्रेम संबंधों में लाए नयापन
5 of 13
कर्क राशि
धीमी गति से चलते प्रेम संबधों से आपको बोरियत महसूस हो सकती है। आप इनमें कुछ नयापन चाह सकते हैं लेकिन नयापन लाना आपके अपने हाथों में है। आप जैसे अपने संबंधों को चलाना चाहेगें वह वैसे ही चलेगें। आप अपनी ओर से भी कुछ प्रयास करें। कुछ नए तरीकें सोचें कि कैसे संबंधों में रस भरा जा सकता है। उनमें मिठास बढाने का प्रयास करें। वैसे सप्ताह का पहला भाग आपके मिलन का भी हो सकता है यदि आप थोडे से प्रयास करें और मन के घोडे दौडाएं। सप्ताह का दूसरा भाग आप दोनों के मध्य मनमुटाव का भी हो सकता है लेकिन अंतिम भाग में फ़िर से आपकी सु्लह हो जाएगी।
विज्ञापन
सिंह राशिः आपस में विचार करके लें कोई फैसला
6 of 13
सिंह राशि
यह सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के लिए मिश्रित फ़ल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। सप्ताह का पहला भाग आपके लिए अनुकूल बना रहेगा और आप प्रेमी के साथ काफ़ी मस्ती भी कर सकते हैं। दूसरे भाग में आपको कुछ निजी परेशानियों का अनुभव हो सकता है जिससे प्रेमी की ओर कम ध्यान दे पाएंगे। अंतिम भाग में एक बार फ़िर से आप दोनों प्रेमी जीवन का आनंद लेगें। प्रेमी जीवन से संबंधित आप कोई भी फ़ैसला लेने से पूर्व एक बार अपने प्रेमी की सलाह भी अवश्य लें। इससे आपको प्रेमी को भी अहसास रहेगा कि आप उसे भी महत्व दे रहे हैं अन्यथा आपके संबंधों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
कन्या राशिः प्रेमी की उपस्थिति को अनदेखा न करें
7 of 13
कन्या राशि
सप्ताह का आरंभ आपका घूमने फ़िरने से हो सकता है। मूड में मस्ती भरी रह सकती है और आप मित्रों के साथ मनोरंजक स्थानों पर जा सकते हैं। यदि आप प्रेमी को साथ ले जाते हैं तब आपको उसका भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। मित्रों के साथ रहकर प्रेमी की उपस्थिति को अनदेखा ना करें। आप सप्ताह के मध्य भाग में घर की जिम्मेदारियों में फंस सकते हैं। सप्ताह का तीसरा भाग आपके मिलन का भी कहा जा सकता है। आप अपने प्रेमी से अपने मन की सभी बाते दिल खोल के करना चाहेगें। अंतिम भाग सप्ताह का आपको कुछ अपसेट कर सकता है।
तुला राशिः प्रेमी जीवन के प्रति समझे अपनी जिम्मेदारी
8 of 13
तुला राशि
इस सप्ताह आप खुद को काफी परेशान पा सकते हैं। सप्ताह के आरंभ में आपका मन बिना कारण विचलित रह सकता है। आप परेशान हो सकते हैं कि जितना आप कर सकते हैं उतना अपने प्रेम संबंधों को आगे बढा नहीं पा रहे हैं। आप कभी-कभी जो दुविधा में पड़ जाते हैं उससे आपको बाहर निकलना होगा क्योंकि जब तक आप उससे बाहर निकलकर स्वतंत्र रुप से कोई फ़ैसला नहीं लेगें तब तक आपका कुछ नहीं हो पाएगा। प्रेमी जीवन के प्रति भी आपकी कुछ जिम्मेदारियां हैं उन्हें आप समझने का प्रयास करें और किसी अन्य की बातों में आप आने का प्रयास ना करें। अपनी बातों को गहराई से सोचने का प्रयास भी करें।
वृश्चिक राशिः प्रेमी जीवन के लिए अनुकूल रहेगा समय
9 of 13
वृश्चिक राशि
यह सप्ताह आपके प्रेम संबधों के लिए अनुकूल कहा जा सकता है। प्रेमी से आपकी बातचीत काफ़ी अच्छे मूड में होती रहेगी और जैसे ही आपको अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह का अंतिम भाग कुछ परेशानी वाला सिद्ध हो सकता है अथवा आपको कुछ जरुरी काम से बाहर जाना पड सकता है जबकि आपका मन जाने का नहीं होगा।
धनु राशिः रिश्ते को लेकर चल रही गॉसिप को करें अनदेखा
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
आपके प्रेम संबंधों को लेकर मित्रों के मध्य कुछ चर्चा चल सकती है। कुछ लोग आपके संबंधों का मजाक उडाने का प्रयास कर सकते है। जब यह बातें आपके कानों तक पहुंचेगी तब आपको काफ़ी धक्का लग सकता है और आप अत्यधिक परेशान भी हो सकते हैं। आपका प्रेमी भी परेशान होगा क्योंकि यह आप दोनों से जुडा मामला है। इसीलिए दोनों का परेशान होना स्वाभाविक सी बात है। आप दोनों को अपने संबंधों को लेकर किसी को सफ़ाई देने का प्रयास नहीं करना चाहिए। समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा। इसलिए आप चुप रहकर परिस्थितियो को अनदेखा करें।
मकर राशिः सही समय आने पर व्यक्त करें अपनी भावना
11 of 13
मकर राशि
आपके भीतर जो भावनाएं हैं उन्हें कुछ समय तक दिल में ही रहने दें, क्योंकि उन्हें प्रकट करने का अभी सही समय नहीं आया है। आप प्रेमी से जो अपेक्षाएं मन ही मन रखे हुए हैं उन पर भी अंकुश लगाने का प्रयास करें। यह अपेक्षाएं आपकी सबसे बड़ी कमजोरी भी साबित हो सकती हैं।आपकी अपेक्षाओं की यदि उपेक्षा हो गई तब आपका दिल बुरी तरह से टूट सकता है। इसलिए उतना ही सोचें जितना कि व्यवहरिक रुप से होना संभव होता है। अनुचित मांगों को प्रेमी भी पूरा नहीं कर पाएगा ।सप्ताह का पहला व दूसरा भाग तो अनुकूल कहा जा सकता है लेकिन अंतिम भाग में आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड सकता है।
कुंभ राशिः प्रेमी से हो सकती अनबन
12 of 13
कुंभ राशि
यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आप दूसरों की बातों में फ़ंसकर प्रेमी से अनबन कर सकते हैं। आपका प्रेमी आपको समझाने का प्रयास भी करेगा, लेकिन आप टस से मस नहीं होगें।आपको किसी की बात पर आंख मूंदकर विश्वास करने से पहले एक बार अभी तक के अपने प्रेमी जीवन पर नजर अवश्य ही डालनी चाहिये। आप प्रेमी के साथ किसी तरह की नाइंसाफ़ी ना करें।सप्ताह का आरंभिक भाग आपका लडाई झगडो तथा रुठने मनाने में बीत सकता है। मध्य भाग में कुछ बदलाव आने की उम्मीद बनती है लेकिन अंतिम भाग में फ़िर से मनमुटाव हो सकता है।
प्रेम संबधों को लेकर आप कुछ अधीर दिखाई देते हैं। आप पिछली बातों को भुला नहीं पाएंगे, इसीलिए आपकी झल्लाहट अपने प्रेमी पर निकल सकती है। आपका प्रेमी आपकी मनोदशा समझ सकता है और नाराज होने की बजाय आपको भावनात्मक रुप से सहारा देगा।आपको अपने रुखे व्यवहार से बाद में पछतावा भी हो सकता है। यदि वाकई में आपको पश्चाताप है तब आप इसके लिए प्रेमी से क्षमा मांग सकते हैं और उपहार स्वरुप कोई भेंट दे सकते हैं।सप्ताह का पहला भाग अनुकूल लेकिन दूसरा भाग प्रतिकूल रह सकता है।