फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर माह का पहला दिन कैसा रहेगा आपके लिए, जानें अपना राशिफल

Fri, 01 Sep 2017 09:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
Trending Videos
विज्ञापन

मेष राश‌िः कर्मचारियों को लेकर उठानी पड़ सकती है परेशानी

2 of 13
मेष राश‌ि
अगर आपकी अपनी संस्था है और आप कोई छोटा-मोटा व्यवसाय करते हैं तो आपको अपने कर्मचारियों को लेकर परेशानी हो सकती है। ये उनके बीच का झगड़ा हो सकता है या फिर किसी को फिर से नौकरी पर रखने का मुद्दा। आप पर इस समस्या का प्रभाव पड़ सकता है। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए आज का दिन फायदे का है। आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजायनिंग का कोर्स कर रहे लोगों के लिए आज नौकरी के मौके हैं, इंटरव्यू में उन्हें सफलता मिलेगी। जो लोग पहले से ही इस क्षेत्र में हैं उनके काम को प्रोत्साहन मिलेगा। ज्यादा से ज्यादा प्रोजेक्ट हाथ में होंगे और उसका अच्छा लाभ दिखेगा।
विज्ञापन

वृष राश‌िः व्यापार के सिलसिले में करनी पड़ सकती है यात्रा

3 of 13
वृष राश‌ि
यदि आप लंबे समय से अपनी नौकरी को बदलने की सोच रहे हैं, लेकिन कोई अवसर हाथ नही आ रहा है। तब आज किसी पुराने मित्र से किसी संभावना की प्राप्ति हो सकती है। इस अवसर को स्वीकार करते हुए पूरे मन से अपनाएं और यही अवसर भविष्य में आपको उन ऊंचाइयों तक लेकर जा सकता है जिनका कभी आप ख्वाब देखते थे। यदि आपका अपना व्यापार है तो आज यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको कोशिश करनी चाहिए कि आपके व्यापारिक रिश्ते अच्छे बनें, लेकिन शायद उम्मीद के मुताबिक फायदा न हो। आपकी व्यापार लेन देन में थोड़ी देर भी हो सकती है।

म‌िथुन राश‌िः किसी करीबी से खराब हो सकता है ‌रिश्ता

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
अपने किसी प्रियजन से आपका रिश्ता कुछ ठीक नहीं है। ये आपके गुस्से और नकारात्मक विचारों को काबू में रखने का समय है। आपको चाहिए कि आप एक साथ गुजारे अच्छे समय को याद करें और एक दूसरे के साथ के महत्व को पहचानें। बेरोजगारों के लिए आज का दिन शुभ समाचार ला सकता है। किसी विदेशी संस्थान से होने वाली सहयोगी संधि से, आय के स्रोत बढ़ने की संभावना है। 
जो लोग आर्थिक क्षेत्र में व्यस्त हैं उनके लिए आज का दिन काफी मुश्किलों से भरा हुआ है। अपने प्रोफेशनल लक्ष्य में हार जाने के कारण उन्हें काफी नुकसान हो सकता है, और यही नहीं ये आपके बैंक बैलेंस के लिए भी काफी नुकसानदायक हो सकता है। बस आप ध्यान रखें कि आप अपनी योजनाओं को आधे-अधूरे नहीं छोड़ रहे। इन पर अपना दिमाग लगाएं और इन्हे पूरा करें।
विज्ञापन

कर्क राशिः बड़ी खरीददारी के लिए शुभ दिन

5 of 13
कर्क राशि
यदि आपने किसी नौकरी के लिये आवेदन किया है तो संभव है कि आज आपको कोई साक्षात्कार या शुभ समाचार प्राप्त हो। अपने संपर्कों को दुरूस्त रखें और इस अवसर का लाभ लें। यदि ये वही नौकरी है, जिसका सपना आपने देखा है तब इस मौके को पूरा भुना लें। आप पिछले कुछ दिनों में कोई बड़ी खरीदारी करने की सोच रहे हैं, शायद कोई नई कार या बाईक। तो आज ये खरीदारी करने का शुभ दिन है। आर्थिक मामले में आज का दिन आपके अनुकूल है, तो आज अपनी कार या बाइक के सही मॉडल का चुनाव कर ही लें। योग विशेषज्ञ द्वारा दिए गए बहुमूल्य टिप्स आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः आस पास के लोगों से हो सकते निराश

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज शायद आपको अपने आस-पास के लोगों की वजह से निराशा हो। इसका कारण शायद आपकी उनसे अधिक उम्मीदें रखना भी हो सकता है। सच तो ये है कि हमें कभी भी किसी से बहुत अधिक उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। विद्यार्थी आज अपने भविष्य को लेकर आशान्वित दिखाई देंगे, खासकर यदि वे किसी सहकारिता क्षेत्र के व्यवसाय में काम करना चाहते है। इस दौरान कईं विकल्पों के सामने होने के कारण आप भ्रमित होंगे। आर्थिक मामलों से जुड़े समाचार अच्छे ही होंगे। यह समय है कि आप अपनी आर्थिक योजना पर फिर से विचार करें और लम्बे भविष्य के लिए बजट की व्यवस्था करें।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः नौकरी में बदलाव के संकेत

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आप अध्यात्म की ओर प्रभावित रहेंगे। आप अपने भीतर की राह को जानना चाहेंगे। आज का दिन नौकरी में बदलाव के संकेत करता है, लेकिन ये बात ध्यान में रखिये कि दूर के ढोल सुहावने होते है। आपको नवीन संस्थान में काम करने के लिये अपनी पूरी शक्ति लगा देनी होगी। आपको अपना आत्मविश्वास और नवीन वातावरण के साथ सामंजस्य बैठाने की शक्ति को बढ़ाना चाहिये।
आज आपका अपने घर की मरम्मत या इसे बड़ा करवाने या फिर नया घर खरीदने का विचार बन सकता है। 

तुला राश‌िः नए करार के बारे में ले किसी से सलाह

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप अपने काम से परेशान रहेंगे। आपको महसूस होगा कि ऐसी बहुत सी बातें हैं जो कि आपके नियंत्रण में नहीं हैं, पर उनसे आपका काम प्रभावित होता है। आपको आपके काम के आधार पर परखा जाएगा, लेकिन आप सोचते हैं कि आप अपनी क्षमता के अनुसार उसे पूरा नहीं कर पाए हैं। आज इस बारे में अपने बॉस से बात करने में ना हिचकिचाएं। वो आपके विचारों से सहमत ही होंगे।
आज किसी नये करार पर हस्ताक्षर करने से पहले होशियार रहना पड़ेगा। बेहतर तो यह होगा कि आप पहले किसी विधि सलाहकार से इस विषय में सलाह ले लें। 

वृश्‍च‌िक राश‌िः बॉस से साझा करें अपनी परेशानी

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप उन लोगों से थोड़ा हताश हैं, जिन्होंने आपको निराश किया है। आज आपको इस बात का एहसास होगा कि आपको काम करने के लिए ऐसी तकनीकी योग्यता की जरूरत है जो कि आपके पास नहीं है। कोशिश करें, क्योंकि ये बदलाव किसी ना किसी वजह से ही हुए हैं। अगर आप परेशान हैं तो इस बारे में अपने बॉस से बात करें। आज अपने संवाद में सावधानी रखें, क्योंकि इसमें हुई एक चूक से आपकी तिजोरी पर असर पड़ सकता है। 

धनु राश‌िः प्रमोशन मिलने की संभावना

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप शारीरिक और मानसिक दोनो रूप से स्वस्थ रहेंगे। घर हो या कार्य स्थल आपका आकर्षक व्यक्तित्व सबको रिझा लेगा। अगर आप एक कलाकार या हस्तशिल्पी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। अगर आप किसी संस्थान में काम करते हैं तो आपके उच्चाधिकारी किसी प्रोजेक्ट के लिए आपकी सराहना करेंगे। इसके लिए आपको बोनस या फिर प्रमोशन भी मिल सकता है।
अगर आप आज किसी कॉन्फ्रेन्स या सेमीनार में जा रहे हैं तो पाएंगे कि यहां आना आपके करियर के लिए बड़ा फायदेमंद रहा। लोगों को अपने बारे में बताइये, आप पायेंगे कि कई बड़े काम के लोगों से आपका संपर्क बना। 

मकर राश‌िः सोच समझकर निर्णय लें

11 of 13
मकर राश‌ि
आपकी शायद किसी उच्च अधिकारी के साथ ना बने, लेकिन आपके लिए अच्छा होगा कि आप समझ और कूटनीति से अपना काम निकलवा लें। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में हुए बदलाव के बारे में सोच कर ये निर्णय लेना चाहिए कि आप इनका लाभ कैसे उठा सकते हैं। अगर आप व्यापार में है तो पायेंगे कि इन दिनों आपके माल की बिक्री का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है और आज भी ऐसा ही होगा। अपने काम की गुणवत्ता बनाये रखिये, आपको लाभ होगा। 

कुंभ राश‌िः आसानी से ढूंढ लेंगे समस्या का समाधान

12 of 13
कुंभ राश‌ि
बुरा वक्त आज आपका इम्तिहान लेगा, लेकिन आप परेशान ना हों आप विजय प्राप्त करेंगे। आज चाहे जो भी मुश्किल आ जाए आप आसानी से हर समस्या का समाधान ढूंढ़ लेंगे। आज आप किसी भी तरह की समस्या का सामना करने का तैयार हैं। ये आपका साहस है जो आपको कभी हारने नहीं देता। अपना साहस बनाए रखें। यदि आप प्रबन्धक हैं तब आपको कार्यस्थल पर अपने कर्मचारियों के लिये सही और कार्यकुशल वातावरण बनाना होगा। ऐसा वातावरण बनाएं, जिसमें हर कर्मचारी अपनी ओर से संस्थान के विकास के लिये प्रयासरत्त रहने की स्वतंत्रता पा सकें। अच्छी और आरामदेह जिन्दगी की आपकी चाहत आपको वह ऊर्जा देगी कि आप पल-पल बदलते समय के साथ कदम मिलाकर चल सकें। किसी भी तरह की आर्थिक चुनौती से निपटने के लिए आप में योग्यता है।
विज्ञापन

मीन राश‌िःकिसी की बातों में न आएं

13 of 13
मीन राश‌ि
आज कोई बड़ा आपको ऐसी सलाह दे सकता है, जो जिंदगी में आपके काम आए। आप सलाह के लिए किसी को ढ़ूंढ़ भी नहीं रहे थे, लेकिन फिर भी अचानक से आपको लाभकारी सलाह मिल जाएगी। 
आज धोखे की प्रबल संभावना है। आज आप अपनी नैतिकता और सच्चाई को बनाए रखें। दूसरे शायद आपको गुमराह करने की कोशिश करें, उनकी गलत बातों में ना आएं और कोई भी गलत काम करने से साफ मना कर दें। आज आप पब्लिक रिलेशन बनाने के लिए खूब खर्च करेंगे और इससे लोगों में आपकी साख भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें