फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल का पहला सप्ताह इन राशि वालों के लिए बढ़िया है, हो सकता प्यार

Wed, 06 Apr 2016 11:41 AM IST
चन्द्रप्रभा / ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 12
मेष राश‌ि
मेष राश‌िः यदि आप पिछले कुछ समय से परेशान चल रहे हैं तो इस सप्ताह आपकी परेशानियों में कमी आयेगी, लेकिन समस्या पूर्णत खत्म होंगी इस बारे निश्चित रुप से कुछ कहा नहीं जा सकता विशेषकर वसायिक मामलों में मसलों को हल होने में थोड़ा अतिरिक्त समय लगेगा। हालांकि समस्या के समाधान के आसार नजर आने लगेंगें। नौकरी करने वाले जातक भी अपने व्यावहारिक पक्ष पर सचेत रहें व इस हफ्ते किसी वाद-विवाद में शामिल न हों तो अच्छा रहेगा। अपनी मेहनत व अपने काम से आप अपने विरोधियों को करारा जवाब दे सकते हैं। हर परिस्थिति में घर वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे आपको खुशी मिलेगी। सप्ताहांत पर आपको खुशी मनाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

वृष राशि: प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है

2 of 12
वृष राश‌ि
प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है।आप अपने प्रेमी के साथ बहुत जगहों पर घूमने जा सकते हैं। आपको प्रेमी के साथ सेच मतलब है इसलिए आप यह नहीं देखेंगे कि घूमना अपने ही शहर में हो रहा है या फिर शहर से बाहर जा रहे हैं।आपकी जुबान इस सप्ताह ज्यादा ही चल सकती है लेकिन थोड़ा सा नियंत्रण भी जरुरी है।आप जिनसे मिलना नहीं चाहते हैं तो हो सकता है कि प्रेमी के दबाव में आकर उनसे भी मुलाकात करनी पड़े।इससे आपका जोश थोड़ा कम तो रोमांस भी फीका हो सकता है।आपका प्रेमी आपकी भावनाओं को समझते हुए आपका मूड फिर से ताजा कर देगा। सप्ताह में आप प्रेमी से ढेरों बातें कर सकते हैं जो कभी थमने का नाम ही नहीं लेगी।अगर यह प्रेम संबंध अभी नए ताजे बने हैं फिर तो पूरा सप्ताह आपको फुरसत ही नहीं मिल पाएगी कि जरा चैन की सांस ही ले ली जाए।अभी तो बहुत सी बाते ऎसी होगी जो बतानी है और जाननी भी है, उसके लिए एक सप्ताह तो बहुत कम पड़ सकता है।
विज्ञापन

मिथुन राशि: प्यार के मामले में सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा

3 of 12
म‌िथुन राश‌ि
आप यह ना सोचें कि लोग क्या कहेगें!! लोगों का और दोस्तों का काम ही है कुछ ना कुछ बाते बनाना। कुछ लोग आपके संबंधों को सही करार देगें तो कुछ आपके संबंधों को लेकर कानाफूसी भी करेगें। आप किस-किस को सफाई देते रहेगें? वैसे भी जरुरी नहीं कि आपको अपने अनुसार ही जिन्दगी में प्रेमी भी मिलें। आप चाहते हैं कि वह एकदम से "परफेक्ट" हो तो यह तो असंभव ही होगा क्योंकि कुछ ना कुछ कमी तो सभी में होती ही है।यदि आप सोच रहे हैं कि हर समय आपकी जी हुजूरी करने वाला प्रेमी ही सर्वगुणसंपन्न होगा तो यह आपकी बेवकूफी कही जा सकती है। प्रेम संबंधों में दो व्यक्ति शामिल होते हैं और दोनों के भिन्न विचार तथा अपनी विशेषता होती है। आप किसी को अपने इशारों पर नहीं नचा सकते हैं। जिसे आप प्यार करते हैं उसे कठपुतली ना बनाकर उस पर प्रेम उड़ेलते रहना ही प्रेमी जीवन का मुख्य आधार है। सप्ताह का आरंभ आपको मानसिक तौर पर कष्ट देने वाला हो सकता है और आप खुद को भावनात्मक रुप से भी कमजोर पा सकते हैं लेकिन बाद का समय आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है।

कर्क राशि: सप्ताह का पहला भाग खर्चीला रह सकता है।

4 of 12
कर्क राशि
आपकी अपनी एक अलग पसंद है और आप उसी को प्रेमी में भी खोज रहे है शायद कुछ कुछ आपको मिल भी रही है।यदि आपके प्रेम संबंध अभी हाल फिलहाल में बने हैं तब आपको सप्ताह के पहले और दूसरे भाग में शांत रहना चाहिए।अत्यधिक बातचीत आपको प्रेमी से दूर भी ले जा सकती है। सप्ताह का पहला भाग खर्चीला रह सकता है।जिन लोगों के विवाहेतर संबंध बने हुए हैं तो सप्ताह के आरंभ में उनके शैया सुख में वृद्धि हो सकती है।सप्ताह का दूसरा भाग आपकी परेशानियाँ बढ़ा सकता है और सारा मजा आपका काफूर हो सकता है। यदि आपके प्रेम संबंध कुछ पुराने हो चले हैं और आप बतचीत के जरिए ही परस्पर जुड़े हैं तो इस सप्ताह के आरंभ में शारीरिक सुख को पाने की चाह भी रख सकते हैं लेकिन सुरक्षा का ध्यान रखते हुए ही कदम बढ़ाएँ अन्यथा परेशान होते देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन

सिंह राशि: प्रेमी से व‌िवाद संभव है, संयम से काम लें

5 of 12
स‌िंह राश‌ि
आप अपनी मनमानी चलाने वाले और प्रेमी पर अपनी मर्जी थोपने वाले व्यक्ति हैं। आपको पता ही नहीं चलता कि कब आप हिंसक हो जाते हैं और यह आवशयक नहीं कि हाथ पैर चलाना ही हिंसा कहलाता है, जुबान से निकलने वाली आग भी हिंसा ही कही जाएगी क्योंकि इससे शारीरिक चोट से भी अधिक दिल को आघात पहुंचता है। सप्ताह का पहला भाग कुछ ठीक कहा जा सकता है लेकिन उसके बाद के समय को आपके लिए बहुत अच्छा कहने में संदेह होगा। कई मुद्दों पर आप प्रेमी से बहस कर सकते हैं लेकिन बहस तो तब कही जाएगी जब सामने वाला भी अपने तर्क में कुछ बोल रहा हो! आपको बहस में भी केवल खुद की ऊँची आवाज ही अधिक प्रिय लगती है क्योंकि ऊँची आवाज से आप तर्क की बजाय कुतर्क करना पसंद कर सकते हैं। प्रेम संबंधों को चलाने के लिए दोनों पक्षों में परस्पर आत्मीयता का भाव होना चाहिए और प्रेम की गंगा तो सदा ही बहती रहनी चाहिए तभी प्रेमी जीवन सफल कहा जा सकता है। एक व्यक्ति के कंधे पर प्रेम संबंधों की गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकती है। सप्ताह के अंतिम भाग में आपको कुछ बातें समझ आ सकती है जिससे आपकी गाड़ी शायद फिर से पटरी पर आ सकें।
विज्ञापन

कन्या राशि:  सप्ताह आपके लिए मिश्रित फल प्रदान करने वाला है

6 of 12
कन्‍या राश‌ि
यदि आपके प्रेम संबंध अभी तक गुप्त ही बने हुए हैं तब आपको अभी कुछ समय ओर चुप ही रहना चाहिए। जब तक आपको ये ना लगे कि समय आपके अनुकूल चला हुआ है तब तक आप मुँह बंद रखें। आप हर किसी का दिमाग नहीं पढ़ सकते हैं और ना ही अपने मनानुरुप ही कर सकते हैं इसलिए आपको अभी कोशिश भी नहीं करनी चाहिए। प्रेमी आपका जिद पकड़ सकता है संबंधों का राज खोलने के लिए लेकिन जैसे तैसे आपको उसे अपने विश्वास में लेना होगा। यह ठीक है कि आप प्रेमी जीवन को अपने मित्रों का और परिवार वालों का सपोर्ट देना चाहते हैं लेकिन प्रेम पर अपने विचार और राय दूसरों का देना तो सभी को अच्छा लगता है लेकिन जब अपने करीबी को यही राय देनी पड़ जाए तो उसमें काफी अंतर आ सकता है। आपको कैसे प्रेम संबंधों को उजागर करना है, उसकी प्लानिग इस सप्ताह में कर लीजिए ताकि यदि अचानक से संबंधों का खुलासा करना भी पड़ गया तो आप अपने संबंधों के पक्ष में तर्क रख सकें और सामने वाले व्यक्तियों को अपनी बातों से आश्वस्त भी कर सकें, उन्हें मना सकें। यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है।
विज्ञापन

तुला राशि:  डेटिंग साईट्स पर जाकर अपना मनपसंद साथी चुनेंगे

7 of 12
तुला राश‌ि
आपके विचार हवा में बहुत तैरते हैं और कभी कोई ठोस रुप ले ही नहीं पाते हैं।प्रेम संबंध बनने पर भी आप ना जाने कौन सी खूबियाँ अभी भी प्रेमी में ढूंढते रहते है? आप खुद दुविधा में रहते हैं कि आपकी चाहत आखिरकार क्या है? आपका प्रेमी संपन्न है लेकिन दूसरे प्रेमी जोड़े आपको ज्यादा संपन्न दिखाई देते हैं।आप इधर-उधर ताँकना बंद करेगें तभी आपको प्रेमी की खूबियाँ नजर आएंगी अन्यथा आप केवल कमियाँ ही देखेगें। आप पहले यह भी सुनिश्चित करें कि आपको प्रेमी में उसकी खूबियां चाहिए या वह चेहरे से ज्यादा आकर्षित होना चाहिए! क्योंकि आप दोनों बातों का मेल बहुत कम ही देख पाएंगे। प्रेमी के होते हुए भी आप डेटिंग साईट्स पर जाकर अपना मनपसंद साथी चुनने की जुर्रत कर सकते हैं लेकिन ध्यान रखें कि इन साईट्स पर लुभावने चेहरे केवल लोगों को आकर्षित करने और उन्हें लूटने के उद्देश्य से ही दिखाए जाते हैं। यदि ये चेहरे और इनका विज्ञापन मनमोहक नहीं होगा तो ये चलेगी कैसे, इसलिए दिमाग से सोचें और अपने प्रेमी को भानात्मक रुप से  बल दें।

वृश्चिक राशि: नकारात्मक ऊर्जा अधिक महसूस कर सकते हैं

8 of 12
वृश्‍च‌िक राश‌ि
प्रेम संबंधों को लेकर आपका आरंभिक सप्ताह बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आप अपने भीतर नकारात्मक ऊर्जा अधिक महसूस कर सकते हैं और प्रेमी को लेकर भी बहुत उत्साह आप में नहीं देखा जाएगा। इसके बाद का समय कुछ पक्ष में कहा जा सकता है लेकिन आप अन्य कामों में शायद इतना बिजी हो जाएं कि प्रेमी के साथ कुछ पल बिताने का समय भी आपको ना मिल पाए। वैसे भी आप जिद्दी हैं क्योंकि प्रेमी कुछ समय बिताने की बात करता भी तो आप कार्यक्षेत्र को अधिक तवज्जो देने की दुहाई दे सकते हैं जिससे प्रेमी जीवन इस सप्ताह नीरस होता दिखाई दे सकता है। आपको प्रेमी जीवन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में तालमेल बिठाना होगा तभी आप सफल प्रेम संबंध स्थापित कर सकते है अन्यथा ये संबंध बोझ बनते देर नहीं लगेगी।यदि आप संबंधों  से उकता गए हैं तब कुछ समय के लिए आप दोनों को संबंधों में विराम देना होगा जिससे आप जब भी दुबारा मिले तो एक नई ताजगी के साथ ही मिलें।

धनु राशि: प्रेमी जीवन को लेकर दुविधाओं का सामना कर सकते हैं

9 of 12
धनु राश‌ि
आपका मस्तिष्क और प्रेम संबंध दोनों ही वक्रता लिए हुए हो सकते हैं। आप प्रेमी जीवन को लेकर दुविधाओं का सामना कर सकते हैं और जल्दबाजी में कोई ऎसा निर्णय भी ले सकते हैं जिसका भुगतान आपके साथ आपके प्रेमी को भी करना पड़ सकता है। आपको इस सप्ताह काफी सोच विचारकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। यदि कोई बात आपको पसंद नहीं आ रही तो प्रतिक्रिया व्यक्त ना करें, मन को शांत रखने का प्रयास करें। कोई भी बात बिना विचारे किसी के सामने ना कहें क्योंकि आपकी आदत है एकदम से जवाब देने की जिस पर आपको कुछ समय के लिए अंकुश लगाना ही होगा।

मकर राशि: प्यार के मामले में सप्ताह उलझन भरा है

10 of 12
मकर राश‌ि
सप्ताह को आपके प्रेम संबंधों के लिहाज से अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आरंभिक समय में ही आप दोनों के वैचारिक टकराव हो सकते हैं जो धीरे-धीरे उग्र रुप धारण कर सकते हैं। आपकी सारी प्लानिंग धरी धराई रह सकती है और मानसिक तनाव आपको घेरे रह सकते हैं। जब आपस में प्रेम भरी बाते होती हैं तब मन फुदक-फुदक जाता हैं और जब जरा सी कहासुनी हुई नहीं कि प्रेमी जीवन ओर प्रेमी को लेकर दुनिया जहान की कमियाँ नजर आने लगती है। प्रेम संबंधों में सभी दिन समान नहीं होते और आवश्यक नहीं कि हर दिन बातचीत हो ही, कोई दिन बात नहीं भी हो सकती है। इसे लेकर बवाल मचाना उचित नहीं है। वैसे भी प्रेम संबंधों में अब उतनी गर्माहट नहीं होती है। आप यदि फालतू की बातों से दूर रहना चाहते हैं तो इस बुरे समय को निकल जाने दें। भले ही प्रेमी आपको कोसता रहे आप जवाब नहीं देगें तो बात ज्यादा बिगड़ेगी नहीं। जवाब देने से छींटे दोनो पर ही पड़ते हैं। अपने दामन को दागदार होने से बचाएँ और प्रेमी के दामन को भी साफ रखने का प्रयास करें।

कुंभ राशि: प्रपोज करने के ल‌िए सप्ताह का पहला भाग अच्छा है

11 of 12
कुंभ राश‌ि
यदि आप किसी को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं तो सप्ताह का पहला भाग ही अच्छा है, उसके बाद का समय आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आप सप्ताह के पहले दिन ही अच्छा सा अवसर देखकर प्रेमी को अपने मन की बात कह दें, ज्यादा सोचें नहीं। प्रेमी के सामने आपकी जुबान नहीं चलती है तब आप मैसेज के द्वारा अपनी बात को कह दें। बेशक अभी बहुत कुछ ना कहें लेकिन जरा इशारा तो आपको दे ही देना चाहिए क्योंकि इससे आपको यह तो पता चल ही जाएगा कि आपके प्रति प्रेमी का क्या दृष्टिकोण है? वह आपको केवल दोस्त ही समझता है या उससे आगे सोचने का विचार भी रखता है। सप्ताह का बाकी भाग आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है इसलिए आप अपना प्रपोजल प्रेमी तक पहुंचा दें और फिर शांत बैठ जाएं। जब समय अनुकूल होगा तब खुद ब खुद आपकी लव स्टोरी का आरंभ हो ही जाएगा। यदि आपको "ना" सुनने को मिले तब भी आपको निराश नहीं होना चाहिए। कोई ना कोई तो होगा जो आपको प्रेम देगा।
विज्ञापन

मीन राशि: प्रेमी के साथ हसीन पल ब‌िताएंगे

12 of 12
मीन राश‌ि
प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला कहा जा सकता है। सप्ताह का पहला और दूसरा भाग आपके पक्ष में कहे जा सकते हैं लेकिन बाद का समय आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। यदि आपने काफी समय से प्रेमी से रोमांस भरी बाते नहीं की है और ना ही एक क्वालिटी टाईम ही प्रेमी के साथ बिताया है, तब समय आ गया है कि आप सप्ताह के पहले दो अनुकूल भागों का लाभ उठाएँ और प्रेमी के साथ घूमने जाएँ। आप फिल्म देखने या कैंडिल लाईट डिनर के लिए भी जा सकते हैं। आप कुछ रचनात्मक काम से भी प्रेमी का मन मोह सकते हैं। आप बहुत ही प्रेम के साथ प्रेमी से मीठी बातें करते हैं और बेकार की बातों से दूर रहते हैं। आप दोनों कहीं नहीं भी जा सकते है तो कुछ समय ऎसे ही साथ में बिता सकते हैं जिससे आप दोनों को सुकून का अहसास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें