फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते किन-किन राशि वालों के दिल टूटेंगे, किनके बनेंगे नए प्रेम संबंध

Sat, 18 Feb 2017 01:35 PM IST
चन्द्रप्रभ्ाा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
प्‍यार - फोटो : Ways to stay loved with partner and not to get deceived
फरवरी महीने का यह हफ्ता कई राश‌ियों के ल‌िए प्रेम संबंध के मामले में भाग्यशाली रहेगा जबक‌ि कई राश‌ियों में अलग के भी योग बने हैं। देख‌िए आपकी राश‌ि के ल‌िए यह हफ्ता प्रेम के मामले में कैसा रहेगा।
विज्ञापन

मेष राशि: प्रेम की गाड़ी में ब्रेक लगने की आशंका है

2 of 13
मेष राश‌ि
वैसे तो आप अपने प्रेम संबंधों में सभी कुछ एकदम से सुचारु रुप से चलते हुए ही देखना चाहते हैं लेकिन प्रेम की पटरी पर अचानक से आपकी ट्रेन के रुकने की संभावना इस सप्ताह बनती दिख रही है। अचानक हुई इस रुकावट का स्पष्ट कारण आपको भी समझ नहीं आएगा। अतीत का कोई गहरा रिश्ता भी आपकी इस रुकावट का कारण बन सकता है। वैसे भी यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला ही कहा जाएगा। इसलिए आपको शांत रहकर ही अपनी समस्याओं पर काबू पाना होगा।
विज्ञापन

वृष राशि:  पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है

3 of 13
वृष राश‌ि
इस सप्ताह आपके पूर्व प्रेमी से रास्ते में टकराव हो सकता है जिसे देखकर आप खुशी से झूम सकते हैं और उसके साथ पुरानी यादों को ताजा कर भावुक भी हो सकते हैं।यह सप्ताह आपको इन्हीं बातों में बीतने की संभावना बनती है लेकिन अगर आपके वर्तमान में संबंध किसी ओर से बन चुके हैं तब यह मुलाकात आपको भारी भी पड़ सकती है।आपको सलाह दी जाती है कि पूर्व प्रेमी से मुलाकात होने पर आप ज्यादा भावुक ना हों।

मिथुन राशि: आप खुद को हतोत्साहित पा सकते हैं

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
इस सप्ताह ग्रह स्थिति ऐसी है जिसके प्रभावस्वरुप आप खुद को हतोत्साहित पा सकते हैं कि निरंतर एक ढर्रे पर चलते प्रेम संबंधों में कुछ सुधार किया जाए। कुछ मौलिक सुधारों की आवश्यकता आपको प्रेम संबंधों में लग सकती है। इससे आप दोनों निश्चित रुप से पहले से अधिक करीब आएंगे और एक-दूसरे की कद्र भी करेगें जो आप दोनों के लिए आवश्यक भी है।सप्ताह को आपके लिए बहुत अच्छा कहने में संदेह है।
विज्ञापन

कर्क राशि:  प्रेमी को ठगने का प्रयास ना करें

5 of 13
कर्क राशि
आप काफ़ी इमोशनल व्यक्ति हैं लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि आप इसका गलत फायदा भी उठाएं। अपनी भावनाओं को भुनाने की बजाय आप आपसी सामंजस्य पर जोर दें कि कैसे प्रेमी जीवन को सुखमय बनाया जा सकता है। इमोशन्स के  नाम पर आप प्रेमी को ठगने का प्रयास ना करें और ना ही अपने मुंह से गलत शब्दों का ही उपयोग करें।अपनी जुबान पर ताला लगाए रखना ही आपके लिए उचित रहेगा।
विज्ञापन

सिंह राशि: लव लाइफ में संतुलन बनाकर चलना होगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
हर समय प्रेमी के साथ तो नहीं बिताया जा सकता है, यह तो विवाह के बाद ही संभव हो सकता है इसलिए इस सप्ताह अपना कुछ ध्यान अन्य कामों की ओर भी लगाने का प्रयास करें अन्यथा आपको हानि के योग भी बनते हैं। कामकाज करना भी जरुरी है क्योंकि उसके बिना तो प्रेम संबंध भी धरे रह जाएंगे। प्रेमी के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं तो अपनी सीमा तय कर के ही आगे बढ़े क्योंकि जिन्दगी में उचित तालमेल आवश्यक है।
विज्ञापन

कन्या राशि: प्रेमी से आर्थ‌िक सहयोग म‌िलेगा

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों में बढोतरी नजर आती है और आर्थिक रुप से प्रेमी आपके लिए सहायक भी सिद्ध हो सकता है।आप दोनों के पास मिलने के समय का अभाव रहेगा लेकिन आप मोबाईल के जरिए अपनी बात को एक-दूसरे तक पहुंचा ही देगें और ढेर सारी रोमांस भरी बातें करेगे।वैसे भी जरुरी नहीं कि हर सप्ताह मुलाकात जरुरी है कई बार इससे अधिक महत्वपूर्ण कार्य भी निपटाने पड़ते हैं।

तुला राशि: कोई तीसरा आपके र‌िश्ते में बाधक बन सकता है

8 of 13
तुला राश‌ि
इस सप्ताह प्रेमी और आप एक-दूसरे के साथ समय बिताने की बहुत सी योजनाएँ बना सकते हैं कि कैसे ज्यादा से ज्यादा रोमांचक समय बनाया जा सकता है लेकिन किसी तीसरे के कारण आप दोनों के मध्य गलतफ़हमियां पैदा की जा सकती है जिससे आपका मन अत्यधिक दुखी हो सकता है। आप कान के कच्चे ना बने और ना ही प्रेमी से घटिया बातों का ही जिक्र करें।

वृश्चिक राशि: आप दोनों के मूड में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
रोमांस के लिहाज से सप्ताह का आरंभिक समय अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। कई प्लान बनते बिगड़ते नजर आते हैं जिससे आप दोनों के मूड में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सप्ताह के आरंभ में आपके स्वास्थ्य में भी कुछ विकार देखा जा सकता है जिससे एक वजह यह भी रुकावट की बन सकती है।  सप्ताह के मध्य भाग से आपके लिए समय अनुकूल कहा जाएगा इसलिए कुछ भी प्लान करें उसे सप्ताहांत में ही कार्य रुप दें।

धनु राशि: प्रेमी पर दबाव डाले बिना रोमांस का आनंद लें

10 of 13
धनु राश‌ि
इस सप्ताह आपको अपने ड्रेसिंग सेन्स में कुछ बदलाव लाना चाहिए ताकि प्रेमी आपको देखकर थोडा सा अधिक रुमानी हो जाए।रूटीन से हटकर कुछ करना कई बार दिलचस्प हो जाता है।जो अभी तक करते आ रहे हैं उससे जरा सा कुछ हट कर करते हैं तब प्रेमी जीवन में एक नयापन आप महसूस कर सकते हैं इसलिए रुटीन को तोडते हुए इस सप्ताह की अपनी डेट का मजा लें लेकिन प्रेमी पर दबाव डाले बिना रोमांस का आनंद लें।

मकर राशि: पहले सा जुनून प्रेम संबंधों को लेकर पैदा हो सकता है

11 of 13
मकर राश‌ि
अपने आप को एक बार फ़िर से पहले जैसा बनाने का प्रयास इस सप्ताह में आपको करना चाहिए जैसा कि आप प्रेमी जीवन के आरंभ में हुआ करते थे।इससे एक बार पुराने रोमांटिक दिन ताजा हो उठेगें और एक बार फ़िर आपके भीतर वही पहले सा जुनून प्रेम संबंधों को लेकर पैदा हो सकता है जिससे प्रेमी जीवन में फिर से बहार देखी जा सकती है।वैसे भी आजकल का मौसम मदमस्त पहले से ही बना हुआ है जिस पर आपके प्यार की पींगे परवान होती देखी जा सकती हैं।

कुंभ राशि: मन में बेचैनी हो सकती है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
इस सप्ताह आप मन में बेचैनी का काफ़ी अनुभव कर सकते है और हो सकता है कि यह बेचैनी आपके प्रेमी की वजह से ही हो। शायद आप उससे मिलने की बात कर के भी मिल ना पाएं जिसके कारण दिल उदास होकर बेचैनी महसूस करे। दिल को तसल्ली दें और उदास होने की बजाय आप अपने अन्य मित्रों से मिलने की कोशिश करें। यदि मित्रों से मिलने का मन नहीं है तब आपको अपने रुचि के कामों में दिल लगाना चाहिए।
विज्ञापन

मीन राशि: प्रेमी को लेकर आप काफ़ी उत्साहित नजर आ सकते हैं

13 of 13
मीन राश‌ि
इस सप्ताह प्रेमी को लेकर आप काफ़ी उत्साहित नजर आ सकते हैं क्योंकि आप किसी खास से मिलकर अपने प्रेम का इजहार करने की सोच सकते हैं। यह आपके लिए किसी चुनौती से भरा नहीं होगा और आप इसे सहर्ष स्वीकारने को राजी भी हो गए हैं।मन में आत्मविश्वास को बनाए रखें और आगे बढ़कर दिल की बात को सामने रखें। सप्ताह के पहले दो दिन छोड़कर आप अगले दिनों में यह शुभ काम करें।
http://​astroprabha.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें