फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृष राशि वालों को आज मिलेगी कर्ज से मुक्ति, जाने बाकी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 17 Mar 2017 09:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : getty images
आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है, जानिए।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: अच्छे कार्य के लिए होंगे सम्मानित

2 of 13
मेष राश‌ि
आज आप अपनी जिंदगी को बदलना चाहेंगे। ये कुछ ठोस कदम उठाने का समय है। समस्याओं को नजरअंदाज करने से उनका हल नहीं निकलेगा। बल्कि कोशिश करने से ही आप उनको सुलझा पाएंगे। आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जिसका साथ आपको बहुत खुशी देगा। उसका दोस्ताना व अच्छा स्वभाव आपको न सिर्फ आकर्षित करेगा, बल्कि आप उसके साथ नजदीकी रिश्ता बनाने की भी सोच सकते हैं। आज आपको अपने कुशल कार्य प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इससे आपको ज्यादा मेहनत व लगन से काम करने की प्रेरणा मिलेगी। लेकिन, इस प्रशंसा को अपने सिर पर ना चढ़ने दें। आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता से भरा होगा क्योंकि व्यापार काफी अच्छा चल रहा है। आप सांस और ध्यान लगाने की क्रियाओं पर ध्यान दें ताकि आप शान्ति पा सकें आप देखेंगे कि आपका स्वास्थ्य, काम और रिश्तेदारी सब सुधरती नजर आएगी।
विज्ञापन

वृष राश‌ि: उधार से मुक्ति पाएंगे

3 of 13
वृष राश‌ि
आज शायद आपको अपने मित्रों व सहकर्मियों से कोई मदद ना मिले। इससे आपको शायद निराशा भी हो, लेकिन याद रखें कि हर किसी की अपनी कुछ सीमाएं भी होती हैं। बिना सोचे समझे जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। दंपति अपने संबंध में शांति, ठहराव व पूर्णता महसूस करेंगे। इस समय का आनंद उठाने के आप हकदार हैं। आज शायद आप किसी ऐसे प्रोफेशनल से मिलेंगे जो कि आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाएगा। अच्छी सलाह और व्यावसायिक ज्ञान दोनों से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं। पैसे की सही योजना बनाने का अच्छा नतीजा मिलने वाला है। कहीं से आश्चर्यजनक रूप से पैसा आएगा, जिससे कि आप कोई बड़ा उधार चुकता कर सकेंगे। इससे बहुत बड़ी मानसिक शांति मिलेगी। गर्भवती महिलाओं को अपने खान-पान का ध्यान रखना होगा। चुस्त रहना अच्छी बात है परन्तु जरूरत से ज्यादा कार्य न करें।

म‌िथुन राश‌ि: शुभ रहेगा दिन

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपको वो प्रशंसा मिलेगी जिसकी आप अपेक्षा भी नहीं कर रहे थे। आपने निस्वार्थ भाव से काम किया, जिसका फल आपको अब मिलेगा। आज आपको अपने पार्टनर की तरफ से अधिक प्यार मिलेगा। अपनी भावनाएं उसके साथ खुलकर बांटें, आपको भी जवाब में वही मिलेंगी। आपका जिज्ञासु दिमाग व कठिन से कठिन बात को भी समझने की कला के कारण आज आप विषम परिस्थिति को भी आसानी से अपने वश में कर सकेंगे। आज सभी ओर से उपलब्धियों का दिन है। आज सरप्राइज की तरह कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है। कानूनी मामलों में भी आपकी जीत हो सकती है और नतीजन आपको कोई बड़ी रकम भी मिल सकती है। जिन्हें जोड़ों में दर्द रहता है उन्हें आज आराम मिलेगा। आपको हाल ही में जोडों की परेशानी के बारे मे पता चला है पर आप परेशान न हों।
विज्ञापन

कर्क राशि: समस्या से सामना करने को तैयार

5 of 13
कर्क राशि
बुरा वक्त आज आपका इम्तिहान लेगा, लेकिन आप परेशान ना हों आप विजय प्राप्त करेंगे। आज चाहे जो भी मुश्किल आ जाए आप आसानी से हर समस्या का समाधान ढूंढ़ लेंगे। आज आप किसी भी तरह की समस्या का सामना करने का तैयार हैं। आज आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मदद मिलेगी, जो आपका ख्याल रखने वाला, समझदार और संवेदनशील है। अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के सपने को पूरा करने के लिए आपको अपने दृष्टिकोण में परिवर्तन लाना पड़ेगा। इसे पाने के लिए अपने इरादे मजबूत रखें व लगातार मेहनत करते रहें। रुपये-पैसे को लेकर थोड़ा दबाव तो होगा पर आप अपने गंभीर प्रयासों से इससे पार पा लेंगे। निवेश के मामले में आप कुछ नये प्रयोग करें और नये विचार और नई योजना पर भी विचार करें। आज आपको पाचन में समस्या होने के संकेत हैं। आज शुद्ध और शाकाहारी भोजन लें। मिठाई और शराब से दूर रहें।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌ि: बड़े आर्थिक लाभ के संकेत

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज घर के बहुत से कामों को लेकर आपका सर चकरा सकता है। लेकिन घर पर हो रही सारी गतिविधियां सकारात्मक ही रहेंगी, इसलिए आप अपना काम ठीक से पूरा करें। घर और बाहर के काम में संतुलन ही आज आपका मूल मंत्र है। आज आप अपने पार्टनर के प्यार का सामर्थ्य जानेंगे और वे भी आपके बारे में ऐसा कर पाएंगे। पार्टनर शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से आपको सन्तुष्ट करेगा। रोमांस की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तब अनेक विकल्पों का कोई प्रस्ताव आपके सामने आ सकता है। आज आपको बड़े आर्थिक लाभ के संकेत हैं। जिन लोगों ने व्यायाम करना बन्द कर दिया है या फिर जो व्यायाम करने की सोच रहे हैं वो लोग अब इन्तजार ना करें, क्योंकि अब वक्त आ गया है आज आप पूरे साहस के साथ सेहत मन्त्र को पाने में जुट जाएंगे।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: यात्रा कार्यक्रमों से परेशान रहेंगे

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपके घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अपने परिवार के साथ बिताएं समय का भरपूर आनंद लेंगे। आज आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपको कईं अच्छे प्रस्तावों के बीच चुनाव करने में कठिनाई की नौबत आ सकती है। यदि आप अपने हाल ही के यात्रा कार्यक्रम के कारण परेशान हो चुके हैं तब आपको अपने अधिकारियों से बात करनी चाहिए, जिससे आपको यात्रा संबंधी काम न दिया जाए। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें ताकि कोई आपको ठगे नहीं। वैसे जहां तक आर्थिक मामलों का सवाल है, आपके लिए आज का दिन अच्छा है। सन्तुलित भोजन लेने की आदत की वजह से आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। व्यायाम करना ना भूलें ताकि आपका वजन फिर से ना बढ़ जाए।

तुला राश‌ि: बेमन से करेंगे काम

8 of 13
तुला राश‌ि
शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप पढ़ाई में खुद को आगे पाएंगे। आपको किसी नई जगह पर अथवा किसी नए तरीके से पढ़ाई करने का अवसर भी मिल सकता है। यदि आप संबंध में हैं तो कुछ समय से आपको रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है। अपने साथी से गलतफहमी के चलते संबंध खराब हो गए हैं। आपको ऐसे बहुत से मौके मिलेंगे, जब आपको अपनी समझदारी, रचनात्मकता व क्रियात्मकता का परिचय देना होगा। आज एक ऐसा दिन है जब आपको वो काम करना पड़ सकता है जो कि आप करना तो नहीं चाहते, लेकिन फिर भी आपको करना पड़ रहा है। आपको लगातार बुरे सपने आएंगे और आप नींद में जग कर बैठ जाएंगे। उसके पीछे कुछ कारण हो सकता है। आप ध्यान लगाएं और दूध पीकर सोएं, ताकि अच्छी नींद आ सकें।

वृश्‍च‌िक राश‌ि: य़ात्रा और तोहफा देने में करने होंगे खर्चे

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आपका सामाजिक जीवन बहुत सी गतिविधियों से भरा रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ खूब मजा करेंगे और साथ ही अपने काम में मिली सफलता का भी मजा लेंगे। इस समय का पूरा आनन्द लें क्योंकि बाद में आपको बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके शर्मीले स्वभाव के बावजूद आज रोमांस के क्षेत्र में बहुत संभावना है। जिसकी ओर आप आकर्षित हैं, उसे अपनी भावनाओं के बारे में सभ्य व शालीन ढंग से बताएं। व्यावसायिक काम को समय पर पूरा करने की आपकी लगन के कारण आपको सफलता मिलेगी। आज यात्रा में और अपने किसी प्रिय व्यक्ति को कोई तोहफा देने में पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। जितना खर्च उठा सकें उतना ही खर्च करें। ऐसा तोहफा दें, जिससे आपको और पाने वाले दोनों को खुशी हो। आपकी खुशी जिंदादिली और ऊर्जा सभी को प्रभावित करेगी।

धनु राश‌ि: विरोधी हावी हो सकते हैं

10 of 13
धनु राश‌ि
अपने मित्र के साथ किसी भी बहस में ना पड़ें, वरना मानसिक शांति खो बैठेंगे। अगर आप अपने आप को किसी तनाव भरी परिस्थिति में पाएं तो भी शांत ही रहें। आज आप अपने साथी को बाहर घूमने जाने के लिए मना ही लेंगे। आपको चाहिए कि आप किसी ऐतिहासिक स्थान पर जाकर पुरानी यादों को फिर से ताजा करें। आज आपके विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं। आप अपना काम पूरी मेहनत और लगन से कर रहे हैं, लेकिन विरोधी आपके रास्ते में रोड़े अटकाने की पूरी कोशिश में हैं। आप चिंता ना करें और अपने काम की ओर ध्यान दें। आज का दिन आपको वित्तीय अवसाद की सोच दे सकता है। आज आपको अपनी आंखो को आराम देना होगा, क्योंकि ज्यादा देर तक टीवी या कम्प्यूटर पर बैठने से आंखें खराब हो जाती हैं। स्क्रीन पर काम करते समय कुछ देर के लिए आराम लिया करें या फिर जिस स्क्रीन पर आप काम कर रहें हैं उसे बदल दें।

मकर राश‌ि: खराब खान पान के चलते बीमार पड़ सकते हैं

11 of 13
मकर राश‌ि
ये समय घर पर ध्यान देने का है। अपने आस- पास देखें और सोचें कि आप किस तरह अपने वातावरण को खूबसूरत बना सकते हैं। पैसा खर्च करने से ज्यादा इस बात पर ध्यान दें कि आप अपनी रचनात्मकता से किस तरह अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं। आपका प्यार और वफादारी से भरपूर व्यवहार आपके रोमांटिक जिंदगी के काले बादलों की छटनीं कर देगा। अपने चाहने वाले का साथ मिलने के कारण आप अपने प्यार का आनन्द ले सकेंगे, जो कि आपकी जिंदगी भर की यादगार हो जाएगा। आज का दिन समूह के साथ मिलकर काम करने के लिये बेहतर है। आपके द्वारा अपने समूह के सदस्यों को प्रेरणा देना सभी की उत्सुकता का केन्द्र बनेगा। व्यस्त जीवनशैली में असुरक्षित खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं। अच्छी सेहत के लिए आपको अपने खान-पान को और बेहतर करना होगा। 

कुंभ राश‌ि: आय बढ़ने का संयोग

12 of 13
कुंभ राश‌ि
जरूरत पड़ने पर आज आपके मित्र व रिश्तेदार आपकी मदद करेंगे। आज अपनो के सहयोग से आप अपनी समस्या आसानी से हल कर लेंगे। ये समय उनको ये बताने का भी है कि उनका सहयोग आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है। आज आपको अपने पार्टनर से एक नायाब तोहफा मिल सकता है। शुक्रिया और प्यार अदा करें। आज आप अपने काम से परेशान रहेंगे। आपको महसूस होगा कि ऐसी बहुत सी बातें हैं जो कि आपके नियंत्रण में नहीं हैं, पर उनसे आपका काम प्रभावित होता है। आर्थिक संभावनाएं, सरकार संबधित व्यापार के लिए बढ़ेंगी आपके काम शांति से आगे बढ़ेंगे और आपकी आय बढ़ेगी। कुछ भी गलत खाने से आज आपको पेट दर्द हो सकता हैं। जिस खाने का स्वाद जीभ पर रखते ही अच्छा लगता है, जरूरी नहीं है कि वह भोजन आपके शरीर के लिए भी अच्छा हो।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: दोहरी छवि वालें लोगों से सावधान र​हें

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपका अपने परिवार के लोगों के साथ झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। इसलिए जरा अपनी कथनी पर काबू रखें। किसी बहस में पड़ने से आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ेगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे नए व्यक्ति से होगी जो आपसे चोरी-छिपे प्यार करता है। वह आपको कॉफी पर बुला सकता है। आज आपको अपने कार्यस्थल पर ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा जो कि दिखने में तो दोस्त हैं, पर पीठ पीछे आपकी छवि बिगाड़ने में तुले हैं। आज आप सावधान रहें और उनके नकारात्मक प्रभावों से खुद को बचाए रखें। यदि आप गाड़ियों के उत्पादन या लेन देन के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आपको अचानक धन लाभ होने की संभावना है। खासकर ऑटोमोबाइल्स के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन विशेष शुभ है। बुरे सपनों से सावधान रहें। आप पूरी तरह आराम करने की कोशिश करें और परेशान न हों ताकि ठीक से सो सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें