फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हफ्ते प्यार में किसे मिलेगा झटका और किसका प्यार होगा तगड़ा

Sat, 16 Apr 2016 01:49 PM IST
चन्द्रपभा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 12
मेष राश‌ि
मेष राशि : इस हफ्ते पहले प्यार फ‌िर तकरार होगा
आपके प्रेम संबंधों को देखते हुए यह सप्ताह बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह का आरंभिक समय तो आपके मिलन का कहा जा सकता है लेकिन इस मिलन में भी आप अपने साथी पर जोर आजमाइश ज्यादा कर सकते हैं और हर बात में अपनी ही पसंद को अधिक महत्व दे सकते हैं। जो कि आपके सफल प्रेमी जीवन के लिए नकारात्मक परिणाम दे सकता है जो आपको सप्ताह के आरंभ होने के एकाध दिन बाद ही नजर आने आरंभ हो जाएंगे। सप्ताह के अंतिम भाग में आपको अपनी कमियों का एहसास तो हो जाएगा लेकिन अब प्रेमी को पहले वाला प्रेमी जीवन देना थोड़ा मुश्किल बन सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

वृष राशि: आपसी तनाव और मतभेद बढ़ सकता है

2 of 12
वृष राश‌ि
आपके तनावग्रस्त रहने का असर आपके प्रेम संबंधों पर भी देखा जा सकता है। आपकी परेशानियों को आपका प्रेमी देखना या सुनना ही नहीं चाहेगा जिससे आपकी परेशानियां अधिक बढती दिखाई देगीं। आपका प्रेमी रोमांस के मूड में होगा तो आप अपनी मानसिक उलझनों में रहेगें। इन्हीं सब बातों के कारण आपके विचारों में टकराव आरंभ हो सकता है जो धीरे-धीरे झगडे का रुप ले सकता है। आप छुट्टी का दिन भी इसी रुठने मनाने में बिता देगें और समय की बर्बादी करेगें। सप्ताह के अंतिम भाग तक स्थिति काफ़ी नाजुक हो सकती है और आप दोनों ही अपनी जिद पर अड़े रह सकते हैं।
विज्ञापन

मिथुन राशि: काम आपके प्यार पर हावी हो सकता है

3 of 12
म‌िथुन राश‌ि
आपका प्रेमी जीवन थोडा मिला-जुला रहने की संभावना बन रही है और इसे पूरी तरह से अपने अनुकूल बनाना भी आपके अपने हाथ मे ही होगा । आप आफ‌िस की टेंशन को वही छोडकर आएं अन्यथा आपका दिमाग अपनी जगह पर नहीं रहेगा जिससे आप अपनी लव लाईफ का मजा भी नहीं ले पाएंगे। काम का दबाव होता है तो आप प्रेमी के साथ कहीं जाएं और काम के प्रेशर को भूल जाएं। इससे आप प्रेमी को भी समय दे पाएंगे और प्रेमी की शिकायत भी दूर हो जाएगी साथ ही आप भी तरोताजा महसूस करेगें। एक तीर से कई काम आप कर पाएंगे। सप्ताह के अंत में आपके ही साथियों द्वारा आपके संबंधों का मजाक उड़ाया जा सकता है लेकिन आपको अभी चुप्पी ही साधनी होगी क्योंकि अभी समय आपके पक्ष में नहीं कहा जा सकता है।

कर्क राशि: इस हफ्ते प्यार से कर्तव्य पर ध्यान दें

4 of 12
कर्क राशि
प्रेमी जीवन अपने स्थान पर अपनी महत्ता रखता है लेकिन केवल और केवल प्रेम के बलबूते पर तो जीवन नहीं चलता है इसलिए आपको प्रेम के अलावा अन्य ओर बातों की ओर भी ध्यान देना चाहिए। यह बात किसी ने सही ही कही है कि इश्क आदमी को निकम्मा कर देता है। आप समझदार और भावनाओं से भरे व्यक्ति हैं और अच्छे बुरे की परख भी आपको बखूबी है। प्रेमी जीवन को कुछ समय के लिए परे रखते हुए आप अपनी अन्य जिम्मेदारियों को निभाने का प्रयास करें ताकि घर में भी आपके प्रति अन्य लोग स्नेह की नजर रखें। अपने कर्त्तव्यों से मुंह मोड़ने पर आपका प्रेमी जीवन भी सही नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन

सिंह राशि: प्यार के मामले में सप्ताह बढ़‌िया है

5 of 12
स‌िंह राश‌ि
प्रेम संबंधो के लिए यह सप्ताह अनुकूल कहा जा सकता है। आप प्रेमी को लेकर कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं और यदि शहर से बाहर ना भी जा पाए तब आप छुट्टी के दिन आसपास ही घूमने जा सकते हैं या फ‌िल्म देखने का कार्यक्रम बना सकते हैं। मित्रों के साथ मिलकर भी हुडदंग मचा सकते हैं। इस सप्ताह आपका मन अत्यधिक रोमांटिक बना रह सकता है और आप दोनों काफी नजदीक आ सकते हैं। जो लोग नए र‌िश्ते की शुरुआत करने जा रहे हैं उनके ल‌िए भी सप्ताह बढ़‌िया है।
विज्ञापन

कन्या राशि : प्रेमी के साथ सुखी व सुकून भरे पल बिताएंगे

6 of 12
कन्‍या राश‌ि
इस सप्ताह प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ऐसे काम करने पड़ सकते हैं जो आपके प्रेमी को तो पसंद होगें लेकिन आप केवल प्रेमी की खुशी के लिए करेगें। कभी-कभार ऐसा होना भी चाहिए कि आप सामने वाली की खुशियों पर भी उतना ही ध्यान दें जितना आप अपनी खुशियों के लिए देते हैं। ऐसा करने से आपको भी अपार खुशी मिलेगी। आप प्रेमी के साथ सुखी व सुकून भरे पल बिताएंगे और सप्ताह की सारी थकान दूर भाग जाएगी। कुछ कसमें वादे आप दोनों एक दूसरे से कर सकते हैं। जो लोग विवाहित हैं उनके प्रेम संबंध भी इस सप्ताह स्थापित होने की संभावना बन रही लेकिन आप पहले यह समझ लें कि इन संबंधों का अंजाम क्या होगा तभी आगे बढें।
विज्ञापन

तुला राशि : लव लाइफ में रोमांच लाने के ल‌िए ईगो को दूर रख‌िए

7 of 12
तुला राश‌ि
इस सप्ताह के आरंभ में ही प्रेमी के प्रति आपके मन में उदासीनता का भाव उत्पन्न हो सकता है। कारण तो आपको बेहतर समझ आएगा हो सकता है कि आप अपने इस धीमे चलते प्रेमी जीवन से बोरियत महसूस करने लगे हों लेकिन इसे रचनात्मक बनाना केवल प्रेमी का काम तो नहीं है ना, आपको भी अपनी ओर से प्रयास करने होगें तभी प्रेमी जीवन में प्रेम बढेगा और ताजगी की महक भी आएगी। आप अपनी बगिया को जब तक सीचेंगे नहीं तब तक वह महकेगी नहीं। इसलिए इसे महकाने का काम आपकी भी उतनी ही जिम्मेदारी हैं जितनी की आपके प्रेमी की। अपनी ईगो को एक ओर रखिए और पहल कीजिए। सप्ताह के अंतिम भाग में आप अनावश्यक भाग दौड़ में लगे रहेगें।

वृश्चिक राशि: प्रेमी के साथ शॉप‌िंग पर जाने से बचें

8 of 12
वृश्‍च‌िक राश‌ि
सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपके फ‌‌िजूल के खर्चे इस सप्ताह बने रहेगें इसलिए प्रेमी के साथ बाजार जाने को आप नजर अंदाज ही करें। अपनी जेब का ख्याल पहले करें। इस सप्ताह अपनी ऊर्जा को आप अनावश्यक कामों में नहीं लगाएं। आप अपने प्रेमी को चाहते तो बहुत हैं और काफी कुछ उसके लिए करना भी चाहते हैं लेकिन इस सप्ताह उसका रवैया आपको कष्ट पहुंचा सकता है। आपके दिल को काफी दुख पहुंच सकता है और एक बार दिल पर चोट लगने पर आपको उससे उबरने में काफी समय लग जाता है। इससे आपको क्रोध भी आएगा और एक बार क्रोध आने पर आप जल्दी से शांत नहीं हो पाएंगे।

धनु राशि: प्रेम संबंध में नई जान आएगी

9 of 12
धनु राश‌ि
सप्ताह आपके ल‌िए म‌िलाजुला रहेगा। सप्ताह के आरंभ में आपके प्रेम संबंधों में निखार आने की संभावना बनती है और आप दोनों एक-दूसरे को परस्पर उपहार भी दे सकते हैं। समय हंसी खुशी में ही बीतने के योग बनते हैं। सप्ताह के दूसरे भाग में आप कहीं भी जाते हैं तब देर रात तक बाहर ना रहे और सूनी जगहों पर जाने से बचें। प्रेमी के साथ ड्राईव पर जाते हैं तब पीकर गाडी बिलकुल ना चलाएं और गाडी की गति को नियंत्रित रखें। छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेगें तो आप बडे नुकसान से बच सकते हैं। यदि आप पार्टी में भी जाते हैं तब वहां भी एक आदर्श व्यक्ति की तरह ही रहने का प्रयास करें और आवारा लोगों से दूर रहें।

मकर राशि:  छुट्टी का दिन प्रेमी के साथ बिताएं

10 of 12
मकर राश‌ि
सप्ताह के आरंभ में आपको प्रेमी जीवन से जरा हटकर अपने कार्यक्षेत्र पर भी ध्यान देना चाहिए अन्यथा आपके शत्रु घात लगाएं आपकी जड काटने को बैठे हैं। अपने काम की ओर ध्यान दें और छुट्टी का दिन प्रेमी के साथ बिताएं। आपके आसपास के लोग आपकी हर हरकत पर नजर लगाएं बैठ सकते हैं इसलिए अपने प्रेमी जीवन को लेकर सरेआम चर्चा ना करें। प्रेमी का भी थोडा ख्याल रखें और उसकी पसंद नापसंद को ध्यान में रखते हुए कभी कभार उपहार भी दें दें। आफ‌िस में विपरीत लिंगी से बच कर रहना होगा नहीं तो आपके ऊपर छींटाकशी की जा सकती है इसलिए क‌िसी से नजदीकी जताने की कोश‌िश न करें।

कुंभ राशि: प्रेमी के साथ हसीन पल ब‌िताएंगे

11 of 12
कुंभ राश‌ि
प्रेमी से मिलने के और उसके साथ समय बिताने का सुनहरा अवसर आपके हाथ लग सकता है जिससे आप दोनों काफ़ी समय तक अपने अंतरंग क्षण साथ बिता सकते हैं। यह समय साथ बिताने के बाद आप मदहोशी के आलम में ही स्वय को पाएंगे। बाकी के कामों में आपका मन नहीं रमेगा। केवल और केवल आप प्रेमी के साथ मदहोश रहने की चाह रखेगें। आपकी कल्पनाएं काफी ऊंची उड़ान भर सकती है। आपको सोते जागते बस अपने सुनहरे पल याद आते रह सकते हैं और उन्हें याद करते हुए आपको गुदगुदी का अनुभव होता रहेगा।
विज्ञापन

मीन राशि:  प्रेमी का व्यवहार आपको कटु लग सकता है

12 of 12
मीन राश‌ि
सप्ताह का आरंभ आपके प्रेम संबंधों के लिए उचित नहीं कहा जा सकता है। यहां काफी रुकावटे आपके प्रेमी जीवन में आ सकती हैं। आपको हर पग पर कांटो का अनुभव हो सकता है और प्रेमी का स्वभाव भी आपको कटु लग सकता है। सप्ताह के दूसरे भाग में स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने की संभावना बनती है और सप्ताह के अंतिम भाग तक परिस्थिति आपके अनुकूल होगी। आप इस अनुकूल स्थिति का लाभ उठाएं और प्रेमी के साथ घूमने जाएं या किसी मनोरंजक स्थान पर उसे लेकर जाएं ताकि आप दोनों के बीच का गैप फ‌िर से भर जाए और आप दोनों एक-दूसरे के साथ का आनंद ले सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें