इस हफ्ते सूर्य के राशि परिवर्तन और दूसरे ग्रहों की स्थिति का आपके प्रेम संबंध पर क्या असर होने वाला है। आपके रिश्ते पहले से अधिक बेहतर होंगे। जिन्हें प्रेम की तलाश है उनकी तलाश पूरी होगी या चल रहे रिश्ते में दूरियां बढ़ेगी। जानिए प्रेम के मामले में आपके लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन
मेष राशि: आप खुद को अकेला पा सकते हैं
2 of 13
मेष राशि
सप्ताह का आरंभ आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है।इस समय आपको मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों दरारें पड़ने की संभावना बन सकती है। आपका अपना मूड बहुत खराब हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी आपको झेलनी पड़ सकती है। कहीं घूमने जाने का जो प्लान आप बनाएंगे वह शायद ही पूरा हो पाए।आपकी मानसिक स्थिति को आपका प्रेमी भी समझना नहीं चाहेगा। आप खुद को अत्यधिक अकेला पा सकते हैं।
आपके लिए सप्ताह मध्य बाद का समय कुछ राहत भरा महसूस हो सकता है। आप मानसिक शांति के लिए प्रेमी का सहारा ना लेकर किसी अन्य से हाथ मिला सकते हैं। बेहतर तो यही होगा कि आप इस क्षणिक सुख को पाने की मंशा का त्याग करें। जो संबंध आगे बढ़ाने ही नहीं है उसका क्षणिक सुख बाद में आपके भीतर आत्मग्लानि पैदा कर सकती है।
विज्ञापन
वृष राशि: डेट पर जाने के लिए यह समय अच्छा
3 of 13
वृष
आपके प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। सप्ताह का आरंभिक समय आप दोनों को दैहिक सुख देने वाला भी हो सकता है।आप दोनों के संबंधों में रोमांस और दोनों का एक-दूसरे के प्रति आकर्षण ही मुख्य भूमिका निभाने वाला हो सकता है। प्रेम संबंधों में जब तक रोमांस रहता है तभी तक यह संबंध गहरे रहते हैं। दूसरी बात यह कि जब एक-दूसरे के प्रति आप आकर्षण ही महसूस नहीं करेगें तब तक रोमांस भी मुश्किल है। इसलिए अपने प्रेम संबंधों को थोड़ा प्रगाढ़ करने का प्रयास भी करें।
सप्ताह का दूसरा भाग आप दोनों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है इसलिए आप दोनों अगर डेट पर जाना चाहते हैं तब आरंभ या अंतिम भाग में ही जाए। किसी तरह का जोखिम ना उठाएं। सप्ताह के मध्य भाग को आप शांति से ही बिताने का प्रयास करें। सप्ताह के अंतिम भाग में भी आप एक-दूसरे को समझने का प्रयास करेगें।
मिथुन राशि: प्यार में उदारता दिखाएं
4 of 13
मिथुन राशि
इस सप्ताह को आपके पक्ष में शायद ही कहा जा सके। सबसे पहले तो आपको अपनी भावनाओं पर काबू पाना चाहिए। आप अपने ख्यालों के घोड़ो को थोड़ा सा लगाम दें। जो स्थिति आपके सामने आती है उसका सामना करें ना कि उससे भाग जाए। प्यार एक ओर से नहीं होता है इसमें दो व्यक्ति शामिल होते हैं जिनकी अपनी स्वतंत्र भावनाएं भी होती हैं। इन भावनाओं को बैलेंस करना भी जरुरी है क्योंकि ज्यादती और कमी, दोनो ही सूरतों में यह संबंध डगमगा जाते हैं। इसलिए अपनी भावनाओं को इतना भी ना बहाओ कि बाद के लिए कुछ बचे ही ना और इतना भी कंजूसी ना करो कि सामने वाला परेशान हो जाए।
आपके लिए सप्ताह का आरंभ व अंतिम भाग बहुत अच्छे नहीं कहे जा सकते हैं लेकिन मध्य भाग में शायद आप अपने प्रेमी जीवन को कुछ रोमांचक बना सके।यदि आपको जरा भी लगता है कि प्रेम संबंध कुछ कमी लिए हुए हैं तब आप दोनों को परस्पर खुलकर इस मुद्दे पर बात करनी चाहिए और उन्हें रोमांचक बनाना चाहिए।
विज्ञापन
कर्क राशि: प्यार की मस्ती छाई रहेगी
5 of 13
कर्क राशि
आपके लिए यह सप्ताह मिले-जुले फल प्रदान करने वाला हो सकता है। जो लोग अभी तक अकेले हैं और अपना प्यार पाना चाहते हैं उन्हें अपने दोस्तों के साथ उनके दोस्तों को भी एक शाम की छोटी सी रंगीन पार्टी में बुलाना चाहिए। यह पार्टी मस्ती से भरपूर होनी चाहिए जिससे कोई बोरियत महसूस ही ना कर पाए।आपको इसमें बहुत से मित्रों को मिलने का और उनसे बातचीत का मौका मिलेगा। इस दौरान आप जान सकते हैं कि कौन आपके स्तर का है। मस्ती भरे आलम में आपको फ्लर्ट करने का अवसर भी मिल सकता है लेकिन आपको अपनी सीमाओं का भी ध्यान रखना होगा।
सप्ताह का पहला भाग आपके लिए अनुकूल है। जिनका प्यार अभी नया-नया आरंभ हुआ है वह तो खुद को हवा में ही उड़ता महसूस करेगें। दिन रात सोते जागते बस प्रेमी का ही दीदार करने की मंशा हर समय उनके जहन में बनी रह सकती है। सप्ताह के मध्य भाग में हर तरह से सचेत रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
सिंह राशि : उनकी अदाएं आपको प्रेम सागर में डूबने को मजबूर कर सकती हैं
6 of 13
सिंह राशि
यदि आप सही में और दिल की गहराईयों से किसी का साथ चाहते हैं तो आपको खुद में कुछ तब्दीलियाँ लानी ही होगी अन्यथा आपके प्रेम संबंध ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाएंगे।आपको इस सप्ताह भी एक बर अपने प्रेम संबंधों पर गौर करना चाहिए।हो सकता है कि कोई ऎसा आपको टकरा जाए जिससे मिलकर आप खुद को प्यार में गिरने से रोक ही ना पाएं।आप खुद को उस खास व्यक्ति के सामने असहाय पा सकते हैं।उसकी अदाएँ आपको प्रेम सागर में डूबने को मजबूर कर सकती हैं।लेकिन एक बार आप अपने होशो-हवास में पहले यह तय कर लें कि क्या आप वाकई में प्रेम संबंध स्थापित करना चाहते है! तभी आगे बढ़े।
सप्ताह का पहला भाग आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है और दूसरे भाग में भी आपका प्रेमी जीवन आगे बढ़ता दिखाई दे सकता है।बाद में प्रेम जीवन का क्या होगा या कुछ होगा भी या नहीं, अभी ये सब ना सोचें और आप एक अच्छी सी डेट तय करें जिसमें आप और प्रेमी ही हों कोई तीसरा दखल ना दे पाए।सप्ताह के अंतिम सप्ताह को कई बातों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है इसलिए आप इस समय अपने क्रोध को नियंत्रित रखें।
विज्ञापन
कन्या राशि : सप्ताहांत को आप एक खूबसूरत याद में तब्दील करेगें
7 of 13
कन्या राशि
हो सकता है इस सप्ताह आपका मूड ही ना हो घर से बाहर निकलने का। ऎसे में आपके प्रेमी जीवन का क्या होगा? आप घर पर रहना चाहते हैं और प्रेमी आपके साथ बाहर जाने के मूड में है। जाहिर सी बात है तब दोनों के मध्य विचारों का टकराव भ्ाी होगा। इस सप्ताह आपके भीतर आलस्य का भाव देखा जा सकता है। आप किसी भी हालत में घर से बाहर निकलने के मूड में नहीं होगें। वहीं दूसरी ओर आपके प्रेमी के भीतर से प्यार की धारा बहती ही जाएगी। ठीक है यदि आप नहीं जाना चाहते तो सप्ताह के दूसरे या अंतिम भाग में प्रेमी से मिल लें। इस तरह से आपका प्रेमी जीवन भी सुचारु रुप से चलता रहेगा।
जब तक आप घर पर रहेगे तभी तक यह आलस्य भी रहेगा। जैसे ही आप बाहर जाने का मन बना लेगें वैसे ही आपकी फुर्ती भी बाहर आ जाएगी और सप्ताहांत को आप एक खूबसूरत याद में तब्दील करेगें। रोमांस की कोई सीमा होगी ही नहीं। वैसे भी प्यार सीमाओं में बंधकर नहीं किया जा सकता है।
तुला राशि: प्यार कोई खेल नहीं है, यह बात आप दोनों प्रेमी जोड़ो को समझ लेनी चाहिए
8 of 13
तुला राशि
प्यार कोई खेल नहीं है, यह बात आप दोनों प्रेमी जोड़ो को समझ लेनी चाहिए। आप हैं कि मन में कुछ रख रहे हैं और बाहर कुछ और ही दिखा रहे हैं। आपको मन की बात प्रेमी के सामने कह देनी चाहिए। प्रेम संबंधों में किसी तरह की झिझक होनी ही नहीं चाहिए। आप मन से यह भावना भी निकाल दें कि आप प्रेमी जीवन में हार तो नही रहे है! हार जीत तो खेल में होती हैं या प्रतिस्पर्धा में होती है और प्यार ना तो खेल है और ना ही आपका कोई प्रतिद्वंद्वी ही है। यह तो ऎसा खेल है जिसमें केवल प्यार के पाश में बँधे दो प्रेमी जोड़े हैं। इसलिए आपको हार-जीत का ख्याल अपने मन से निकाल देना चाहिए।
अगर आपके मन में फिर भी कुछ संदेह बना रहता है तब आपको कुछ समय खुद व अपने प्रेमी जीवन को दे देना चाहिए ताकि आप सही मुकाम पर पहुंच सके। आपको सप्ताहांत तक कोई ना कोई निर्णय लेना चाहिए और यदि निर्णय ले ही नहीं पा रहे हैं तो आपको सभी कुछ भुलाकर इसे समय पर छोड़ देना चाहिए।
वृश्चिक राशि: सप्ताह का आरंभिक भाग आपके लिए तनाव लेकर आ सकता है
9 of 13
वृश्चिक राशि
आपके लिए यह सप्ताह परेशानियों से हो सकता है अथवा सप्ताह के आरंभ में आप अपने प्रेम संबंधों को बिखरता हुआ महसूस करें। भावनात्मक रुप से आप स्वयं को बहुत कमजोर व असहाय महसूस कर सकते हैं लेकिन आज आपके संबंध जिस भी मोड़ पर आकर खड़े हैं उनका जिम्मेदार अकेला आपका प्रेमी नही है, इसमें आप भी बराबर के जिम्मेदार हैं। आप सारी गलतियाँ प्रेमी के सिर नहीं मढ़ सकते हैं। अब जो हो गया है उसे याद करने से कोई लाभ नहीं होगा उलटे आप मानसिक तनाव का शिकार ही होगें। यदि आप अपने आँसू रोक नहीं सकते हैं तब आपको एक बार खुलकर अकेले में रो लेना चाहिए जिससे आप प्रेमी की यादों को दिल से मिटा सकें।
सप्ताह का आरंभिक भाग आपके लिए तनाव लेकर आ सकता है और दूसरे भाग में आप टूटा दिल बैठ सकते हैं। आपका मन किसी काम को करने में नहीं लगेगा लेकिन फिर भी आप परिवार के साथ खुद को संभालने का प्रयास करेगें। सप्ताहांत में हो सकता है कि मित्रों के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बना लें।
ध्ानु राशि: इस सप्ताह आप खुद को दो पाटो में फंसा पा सकते हैं
10 of 13
धनु राशि
इस सप्ताह आप खुद को दो पाटो में फंसा पा सकते हैं, एक तरफ आपका प्रेम होगा तो दूसरी ओर आपके परिवार अथवा मित्र हो सकते हैं। दोनों ही आपसे आपका समय चाहेगें, अब आप इन दोनों में से किसी एक हो ही खुश रख सकते हैं। इस समस्या से कैसे बाहर निकला जा सकता है ये आपको ही सोचना होगा। यदि आप सच में ही इस मुसीबत को टालना चाहते हैं तब आप थोड़ा-थोड़ा समय दोनों को दे सकते हैं अथवा दोनों में से किसी के पास ही ना जाएँ। आप कुछ भी बहाना सोच सकते हैं। वैसे भी इस सप्ताह आपका काफी खर्चा भी नजर आता है इसलिए बेहतर होगा कि अपनी जेब पर ध्यान दें।
सप्ताह का पहला भाग आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपके फजूल खर्चे दिखाई देते हैं इसलिए बाहर जाएं तो ज्यादा पैसे ना लेकर जाएं और अपना क्रेडिट कार्ड अथवा डेबिट कार्ड घर ही भूल जाए। सप्ताह के अंतिम भाग में आप कुछ राहत महसूस कर सकते हैं।
मकर राशि: प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह की शुरुआत धमाकेदार हो सकती है
11 of 13
मकर राशि
प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह की शुरुआत आपके लिए धमाकेदार हो सकती है। आप प्रेमी की ओर से कुछ उपहार पा सकते हैं अथवा आपका प्रेमी आपको किसी भी रुप में सरप्राईज दे सकता है जिसे देखकर आप गदगद हो सकते हैं। आप प्रेमी पर ढेर सारा प्यार भी उड़ेल सकते हैं। सप्ताह का अधिकाँश समय आप एक - दूसरे के साथ बिता साक्ते हैं। कोई ना कोई बहाना मिलने का आप ढ़ूढ़ ही लेगें क्योंकि जहाँ चाह वहाँ राह की ये पंक्तियाँ आप याद रखेगें। आप डेट पर जाने से पहले एक-दूसरे के बारे में अच्छी तरह जानकर ही जाएँ क्योंकि प्रेम संबंधों के आरंभ में सब हरा ही हरा दिखता है और एक समय ऎसा भी आता है जब कमियाँ भी सामने आने लगती हैं।
आपके लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा कहा जाएगा लेकिन दूसरे भाग में आप दोनों को सोच समझकर ही मिलना चाहिए। यदि लगता है कि कोई आप पर निगाह रख रहा है तब आपको नहीं मिलना चाहिए। अपने मोबाईल को सदा लॉक कर ही रखें ताकि कोई आपके पर्सनल मैसेज ना पढ़ सके।
कुंभ राशि: लव लाईफ को प्रेम से सरोबार करने का सोचें
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
क्या आप जानते हैं कि अपनी लव लाईफ में आप दोनों कुछ भूल रहे है! क्या भूल रहे हैं इसे जानने व देखने की कोशिश भी आप नहीं कर रहे हैं। आप सोचते ज्यादा हैं और करते कम हैं। ख्यालों की दुनिया में तो आप खुद को कहीं से कहीं पाते हैं लेकिन वास्तविकता में आप अपने ख्यालों से कोसों दूर रहते हैं। आपका जो नीरस प्रेमी जीवन चले आ रहा है उसमें कुछ जान डालने की भी सोचें। अपनी सोच को हकीकत में बदलने का प्रयास करें। अपनी लव लाईफ को प्रेम से सरोबार करने का सोचें ना कि फालतू की बातों को ख्यालों में जगह दे।
आप यह ना सोचें कि भीड़ में प्रेमी के साथ हैं तो कोई क्या सोचेगा। किसी के पास इतना समय नहीं है कि वह सदा आपके संबंधों पर ही नजर बनाए रखें। वर्तमान समय में तो बहुत से लोग हैं जो लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं और अपने संबंधों को सहेज कर भी रख रहे हैं। सप्ताह के पहले दो भाग आपके लिए अनुकूल होगें तो इस समय का लाभ आपको उठाना चाहिए।
मीन राशि: यह पूरा सप्ताह प्यार के मामले में आपके लिए अनुकूल है
13 of 13
मीन राशि
प्रेम संबंधों पर आप एक निगाह डालकर देखना चाहते हैं तो देख सकते हैं कि आप वर्तमान में कहाँ खड़े है लेकिन पिछली बातों में केवल कमियों का ही विश्लेषण आप करते हैं तब यह सही नहीं होगा। आप याद ही करना चाहते हैं तो अच्छी बातों को याद कीजिए ना कि कमियों को। अगर आपको कमियाँ भी दिखाई देती हैं तब आप उन्हें नकारात्मक दृष्टिकोण से देखने की बजाय सकारात्मक दृष्टिकोण से देखें ताकि आप उन्हें फिर से अपने प्रेमी जीवन में ना दोहरा पाएं। भले ही आपके पास प्रेमी को देने का समय नही है लेकिन दूर रहकर भी आप पास रह सकते हैं। एक-दूसरे से जुड़े रहने और अपनी भावनाओं को बाँटने के बहुत से साधन आप दोनों के पास हैं।
यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है इसलिए इस अनुकूल समय में आप अपने संबंधों को और गहरा कर सकते हैं। एक-दूसरे का सुख दुख में हाथ बंटा सकते हैं। हो सकता है कि इस सप्ताह आप आर्थिक रुप से अपने प्रेमी की सहायता करें।