सावन का महीना शुरू हो गया है और बारिश की बूंदें पड़ते ही हर दिल झूमने लगता है। इस सप्ताह 3 राशि वालों के प्रेमी जीवन में प्यार की बारिश होगी। पूरा सप्ताह वो अपने साथी के इस साथ इस मौसम का मजा लेंगे। जानें ये 7 दिन आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसे रहेंगे
विज्ञापन
मेष राशिः आपके प्रेमी जीवन के लिए अनुकूल रहेगा समय
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
आपके प्रेमी जीवन के लिए यह सप्ताह अनुकूल ही कहा जा सकता है। आप प्रेमी के साथ काफी मौज मस्ती में समय बिता सकते हैं। उपहारों का आदान-प्रदान आप दोनों के मध्य में हो सकता है। रोमांस तथा रोमांच मन में समाया रह सकता है। सप्ताह के आरंभिक भाग में तो शायद आप अपने प्यार के लिए ज्यादा समय ना निकाल पाएं, लेकिन बाद में आप सारी कसर निकाल लेंगे।
विज्ञापन
वृष राशिः किसी तीसरे की बात पर विश्वास न करें
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
यदि आपका प्रेमी जीवन अच्छा चल रहा है और आप दोनों परस्पर एक-दूसरे पर परस्पर विश्वास भी करते हैं तब अचानक यह अविश्वास की बात कहां से आपके मन में उभर रही है और क्यूं आप किसी तीसरे की बात में आ रहे हैं। अगर अविश्वास का कोई कीड़ा आपके मन-मस्तिष्क में उभरता भी है तब आप प्रेमी से बात कर के उसे दूर करें ना कि मन ही मन में कुढ़ते रहें। सप्ताह के मध्य भाग में भी मन में असंतोष बना रह सकता है। आपका प्रेमी आपको समझाने का विश्वास दिलाने का प्रयास भी कर सकता है लेकिन आपका मन सप्ताह के अंतिम भाग में कुछ राहत पा सकता है, उससे पहले नहीं।
मिथुन राशिः प्रेमी के छुट्टियां मनाने जा सकते हैं
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
आपके लिए यह सप्ताह प्रेमी जीवन के दृष्टिकोण से बढ़िया कहा जा सकता है। आप प्रेमी के साथ छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। यदि किन्हीं कारणों से आप नहीं जा पाएं तब भी आप अपने मिलन का कोई ना कोई राह खोज ही लेगें।
विज्ञापन
कर्क राशिः सप्ताह के बीच में हो सकती है कुछ परेशानी
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
नए संबंधों के आरंभ के लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा कहा जा सकता है। इस समय आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो रख सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग कुछ पक्ष में कहना मुश्किल है और इस समय को अपने अनुकूल बनाना खुद आपके हाथ में होगा। आप अच्छी बातें करेगें तो सब अच्छे परिणाम ही सामने आएंगे। यदि आप गलत रवैया अपनाएंगे तो खुद आपको ही अधिक तकलीफ होगी। सप्ताह का अंतिम भाग आपके पक्ष में होगा इस समय प्रेमी से मिलन की संभावना बनती नजर आ रही है। आप दोनो परस्पर रोमांटिक मूड में बने रहेगें।
विज्ञापन
सिंह राशिः लड़ाई झगड़ाें से होगी सप्ताह की शुरुआत
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। सप्ताह का आरंभ ही लड़ाई झगड़ो तथा वैचारिक मतभेद से होगा और आपका कोई जानकर मध्यस्थता कर के सुलह कराने का प्रयास भी करेगा। मध्य भाग में कुछ बातचीत हो भी सकती है लेकिन उसे बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह का अंतिम भाग तो किसी भी तरह से आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। प्रेमी जीवन में परेशानियां और बढ़े इससे अच्छा है कि आप कुछ समय के लिए चुप्पी ही साध लें क्योंकि आपसे गलत बात सहन नहीं होती है और आप फिर एकदम से पलटकर जवाब देते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशिः विवाह की बात करने में देरी न करें
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
आपके प्रेम संबंध यदि काफी लंबे समय से चले आ रहे हैं तब उनके विवाह में बदलने की बात हो सकती है। सप्ताह के आरंभिक समय में यह बातचीत करना उचित होगा, लेकिन सप्ताह का मध्य भाग परेशानियों तथा संकटो से घिरा हो सकता है। आप अपनी अन्य जिम्मेदरियों अथवा परेशानियों से इतना घिर सकते हैं कि प्रेमी की ओर ध्यान ही नहीं जाएगा। जो भी दिक्कते अथवा उलझनें आएंगी उनका अंत सप्ताह के अंतिम भाग में हो सकता है और आपके प्रेमी जीवन में फिर से बहार आ सकती है।
तुला राशिः कुछ दिन रहेंगे प्रेमी से दूूर
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
सप्ताह का आरंभिक समय आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपको प्रेमी जीवन में कुछ कांटे जैसे बिखरे नजर आ सकते हैं। सप्ताह के मध्य भाग में आप किसी काम से प्रेमी से दूर जा सकते हैं। दूर जाने का कारण आपका व्यवसाय अथवा कोई निजी काम भी हो सकता है। दूर जाने से आपके प्रेमी को आपकी कमी खल सकती है और तब उसे आपके प्यार का एहसास होगा। सप्ताह के अंतिम भाग में प्रेमी अपने दुर्व्यवहार के लिए आपसे क्षमा मांग सकता है और आप दोनों फिर से एक-दूसरे के करीब आ सकते हैं। यदि किसी कारणवश आप प्रेमी से संतुष्टि का अनुभव नही करते हैं तब आप खुद को किसी अन्य की ओर खिंचा सा महसूस कर सकते हैं।
वृश्चिक राशिः आपके पक्ष में रहेगा सप्ताह
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह आपको अत्यधिक संतोषजनक परिणाम देने वाला रह सकता है। किन्हीं कारणों से प्रेमी आपसे दूर जा सकता हैं लेकिन यह दूरी किसी आवश्यक काम को निपटाने के लिए होगी, इसलिए आपको प्रेमी का दूर जाना खलेगा नहीं अपितु आप उसका हौसला बढ़ाने का का काम करेंगे। प्रेमी के व्यस्त रहने के कारण आप दोनों की बातचीत भी सीमित हो सकती है लेकिन आपका प्रेम कम होने की बजाय बढ़ेगा ही। कुल मिलाकर प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से आपके पक्ष में ही कहना उचित होगा।
धनु राशिः दाेनों को एक दूसरे से रहेगी शिकायत
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
आपके प्रेम संबंधों में आपकी भागीदारी बनी रहेगी, जो इस समय विवाह के बारे में सोच रहे हैं वह गैर परंपरागत रूप से इस संबंधों में बंध सकते हैं। संबंधों में वृद्धि तो बनी रहेगी, परंतु सप्ताह के अंत में कुछ कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। आपका साथी अकारण किसी के कहने में आकर आपके प्रेम पर उंगुली उठा सकता है। आप दोनों एक-दूसरे से शिकायतें करते रह सकते हैं। नए संबंधों के लिए सप्ताह का अंतिम भाग अनुकूल नही कहा जा सकता है परन्तु सप्ताह का आरंभिक तथा मध्य भाग अनुकूल दिखाई पड़ता है।
मकर राशिः बाहरी व्यक्ति आपके प्रेमी जीवन में करेगा हस्तक्षेप
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
यह सप्ताह प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। यहां आपके संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप स्प्ष्ट रुप से देखा जा सकता है। आपका मन भी अपने रिश्ते से उचाट हो सकता है अथवा आप प्रेमी से कुछ दूरी बना सकते हैं। आप प्रेमी के साथ ही कहीं जाने की योजना भी बना सकते हैं लेकिन यह योजना केवल योजना तक ही सीमित बनी रह सकती है क्योंकि आप प्रेमी को लेकर दुविधा में बने रह सकते हैं। सप्ताह का आरंभिक भाग फिर भी कुछ सही कहा जा सकता है लेकिन मध्य तथा अंतिम भाग अच्छा नहीं कहा जा सकता है।
कुंभ राशिः प्रेमी से बढ़ सकते हैं मतभेद
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
प्रेम संबंधों के लिए आने वाला यह समय कई प्रकार की स्थितियों को देने वाला हो सकता है। इस स्थिति में आप प्रेम संबंधों में विचारशील बने रहेंगे। आप किसी के प्रेम पाश में बंधे रहने की चाह रखना चाहेंगे। आपके संबंधों में वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं तथा कुछ न कुछ अलगाव की स्थिति उभरकर सामने आ सकती है। सप्ताह का आरंभिक व मध्य भाग प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल नही कहा जा सकता है। इस समय प्रेमी से आपके मतभेद बढ़ सकते हैं। इस स्थिति के कारण आपका मन बहुत परेशान रह सकता है। आपके परिवार की ओर से भी आप पर दबाव बढ़ सकता है, लेकिन अंतिम भाग में वर्तमान स्थिति में सुधार की उम्मीद आप रख सकते हैं।
आप अपने प्रेम संबंधों पर चुप्पी साधे रह सकते हैं क्योंकि सप्ताह का आरंभिक समय आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा नहीं होगा। इस समय आप किसी भी प्रकार के गलत संबंधों को उभरने का कोई मौका ना दें अन्यथा आपको कोई न कोई दिक्कत या लांछन सहना पड़ सकता है। आपको चाहिए कि आप कुछ मामलों में जरूरत से ज्यादा जिद न करें तो अच्छा होगा अन्यथा रिश्तों में कुछ कमी आ सकती है। सप्ताह का मध्य भाग तथा अंतिम भाग प्रेम संबंधों के लिए कुछ ठीक कहा जा सकता है। इस समय स्थिति में कुछ सुधार की गुंजाइश नजर आती है।