वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह मनचाही मुराद पूरी करने के लिए आ रहा है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय शुभ है। यदि आप काफी दिनों से नौकरी की तलाश में जुटे थे तो आपकी यह तलाश इस सप्ताह पूरी हो सकती है। व्यवसाय में में भी अपेक्षा के अनुरूप लाभ होगा। भूमि, भवन, वाहन आदि खरीदने का योग बनेगा। छात्रों को सुखद समाचार प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में सहोदर भाई बहनों की ओर से सहयोगात्मक व्यवहार नहीं मिलने से थोड़ी मानसिक पीड़ा हो सकती है। किसी भी सूरत में आप न खोएं, सप्ताह के अंत तक समस्याओं का समाधान निकल आयेगा। प्रेम संबंधों में किसी भी प्रकार का दिखावा करने से बचें अथवा शर्मिंदा होना पड़ सकता है। पिता की सेहत का विशेष ख्याल रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ दिन- रविवार
शुभ रंग- नारंगी
सफलता का सूत्र- अवसर को हाथ से न जानें दें।
उपाय- प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्यदेव को प्रतिदिन तांबे के लोटे से जल दें। 'ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:' मंत्र का जप करें।