कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में अपने वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि इसी से आपकी बात बनेगी और बिगड़ेगी। बड़े व्यवसायियों को कारोबार में कुछ एक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी के फटे में टांग अड़ाने से बाज आएं, अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों को बाहर निबटाने पर लाभ में रहेंगे। सप्ताह के अंत में प्रियजनों से वांछित सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान किसी उत्सव में शामिल होने का अवसर मिलेगा। प्रेम सबंधों में लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा।
शुभ अंक - 4
शुभ दिन - सोमवार
शुभ रंग - केसरिया
सफलता का सूत्र - अपने लक्ष्य से न भटकें।
उपाय - काली चीजों जैसे कंबल, चाय की पत्ती एवं उड़द आदि का दान करें। ‘ॐ हं हनुमते नम:’मंत्र का एक माला नित्य जाप करें।