कुंभ
इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को रुके हुए कार्यों में आंशिक सफलता मिलेगी। 29 अक्टूबर को आलस्य हावी रहेगा और कार्यों में रुकावट से मन खिन्न रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा, लेकिन संयम और धैर्य रखते हुए आप इस स्थिति से अपने आपको उबार लेंगे। सप्ताह के अंत तक स्थितियां सामान्य हो जाएंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थोड़ा मध्यम है। महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ में बीतेगा। तमाम तरह की चुनौतियों और परेशानियों के बावजूद जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक-3
शुभ दिन-बुधवार
शुभ रंग-नीला
सफलता का सूत्र-हड़बड़ी से बचें।
उपाय-हनुमान जी पर सिंदूर चढ़ाएं। बजरंग बाण का पाठ करें।