Scorpio
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है लेकिन उसे पाने के लिए आपको आलस्य और अभिमान से बचना होगा। यदि आप आप चीजों को कल पर टालने की प्रवृति को अपनाते हैं तो आपके हाथ आया अवसर निकल जाएगा और उसे पाने के लिए आपको लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। इसी प्रकार दूसरों के साथ बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और हंसी-मजाक में भी दूसरे व्यक्ति का अपमान न करें अन्यथा आपकी बनी बात बिगड़ सकती है। यदि पूर्व में आप किसी आर्थिक समस्या से घिरे हुए थे,तो इस सप्ताह आप उसका समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। इसमें आपके इष्टमित्र अहम भूमिका निभाएंगे। व्यापारियों को कारोबार में मनचाहाल लाभ मिलेगा लेकिन यदि आप अपने कारोबार के विस्तार की सोच रहे हैं तो आपको किसी भी जोखिम को उठाने से बचना चाहिए। परिवार के भीतर गलतफहमी के चलते जो कटुतापूर्ण माहौल बना हुआ था,वह दूर होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में भले ही आपके पक्ष में अभी निर्णय न आ पाए लेकिन चीजें आपके पक्ष में होती साफ नजर आएंगी। प्रेम संबंध से जुड़ी किसी भी उलझन को सुलझाते समय विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। इस कार्य में कोई महिला मित्र आपकी मददगार साबित होगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान को सफेद पुष्प और सफेद चंदन चढ़ाकर पूजा रुद्राष्टकं का पाठ करें।