फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 23 July: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 23 Jul 2022 07:27 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Dainik ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
अतिरिक्त आय के लिए आज आप कठोर परिश्रम से पीछे नहीं हटेंगे। दिन अच्छा रहेगा है। जीवनसाथी और दोस्तों का सहयोग मिलेगा।  नौकरीपेशा जातकों के लिए आज कुछ सकारात्मक हो सकता है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आज का दिन आपके लिए काफी परेशानियों से भरा रहा रह सकता है जिसमें आपको ध्यान से चलना होगा। मानसिक दबाव और थकान परेशानी की वजह हो सकती है। सेहत को ठीक बनाए रखने के लिए आराम की आवश्यकता है। घर या वाहन खरीद सकते हैं। आपके प्रिय का मूड आज रोमांटिक रहेगा।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लेमन

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आज प्रतिस्पर्धा और द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। इसका असर आपकी सेहत पर बुरा पड़ने वाला है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और नये साथी भी बनेंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
कार्यक्षेत्र में आपको मान सम्मान का अवसर प्राप्त होंगे। आज आपके खर्चों का भार बढ़ सकता है। साथियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। बेकार समय बिताने से बेहतर है कि अपने व्यक्तित्व को निखारने का कोई कार्य करें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आज नई योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं। आज आप अपनी चीजों का ध्यान अवश्य रखें वरना खोने या चोरी होने की संभावना है। प्रेम सम्बन्धों में लम्बे समय तक चलने वाले सम्बन्ध बनाएंगे। प्यार की खूबसूरती आप स्वयं महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी हो जो आगे चलकर बहुत काम आएगी। आप प्रसन्न और सकून महसूस करेंगे। सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। सोशल विजिट हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकता है। आज फंड निवेश में फायदा हो सकता है।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
व्यापार में मुनाफा होने के अच्छे संकेत हैं। नौकरी में प्रमोशन और आय में बढ़ोतरी भी हो सकती है। कानूनी सलाह लेने के लिये अच्छा दिन है। अविवाहितों के विवाह के योग बन रहे हैं। शादी प्लान कर सकते है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
धन सम्बन्धी मामलों में चिंताएं दूर होगी। अपने प्रियजनों के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। व्यापारिक कार्य में अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। प्रेमी-प्रेमिका के मध्य झगड़ा हो सकता है जो कि संबंधों में दरार ला सकता है। 
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आज का दिन आपकी गंभीरता और सोच की गहराई को प्रदर्शित करता हैं।  आज आपके मन में दूसरों की सेवा करने की तीव्र इच्छा जागे। अधिक काम करने से बचें और खुद पर समय बिताएं।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें