कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के भीतर इस सप्ताह आशा-निराशा के भाव आते-जाते रहेंगे। परिवार से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान खोजते समय दूसरे की भावनाओं की उपेक्षा न करें। लाभ की दृष्टि से व्यापारियों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। भूमि-भवन संबंधी विवाद को कोर्ट-कचहरी के बाहर निबटा लेना ही उचित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर कार्य का बोझ बना रहेगा। लेखक, पत्रकार, अध्यापक एवं बुद्धिजीवियों के लिए यह सप्ताह अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हेागा। प्रेम संबंधों में भावनाओं में बहने से बचें। कोई भी ऐसा वादा न करें जिसे पूरा न कर सके, अन्यथा बाद में अपमानित होना पड़ सकता है।
शुभ अंक - 8
शुभ रंग - भूरा
सफलता का सूत्र - हिम्मत से काम लें।
उपाय - तिल एवं तेल का दान करें। ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जप करें।