TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
वृषभ राशि के जातक इस सप्ताह अपनी मेहनत और प्रयास से अपनी मंजिल को पाने में कामयाब रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपके कार्य या व्यवसाय से जुड़ी कुछ अड़चने आएंगी लेकिन आप अपनी सूझबूझ से दूर करने में कामयाब होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी। जो छात्र देश या विदेश में उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें शुभ समाचार प्राप्त होगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद कोर्ट के बाहर ही समझौते से सुलझ जाने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज को खरीद कर लाने पर घर में खुशियों का माहौल रहेगा। घर-परिवार से जुड़े किसी बड़े निर्णय को लेते समय माता-पिता की तरफ से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलेगा। इस दौरान आप कोई नया कार्य या व्यापार प्रारंभ कर सकते हैं। काम-काज के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम प्रसंग में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे थे तो प्रयास करने पर बात बन जाएगी। वहीं पहले से जो लोग किसी के साथ किसी के साथ संबंध में हैं, उनके बीच पनपी गलतफहमियां दूर होंगी और नजदीकियां बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने शिवलिंग की पूजा सफेद चंदन से करें। साथ ही साथ ॐ नम: शिवाय मंत्र का प्रतिदिन एक माला जप करें।