फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar 2022: शुक्र राशि परिवर्तन से इन 7 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, होगा धन लाभ और आएगा अच्छा समय

Sun, 17 Jul 2022 07:51 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
venus transit 2022: शुक्र ऐश्वर्य, विलासिता और पूर्णतः भौतिकवादी वस्तुओं के कारक हैं। - फोटो : अमर उजाला
Shukra Gochar 2022: सुख, वैभव और ऐशोआराम प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह 13 जुलाई को वृषभ राशि की यात्रा समाप्त करके मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि पर ये 7 अगस्त की प्रातः 5 बजकर 20 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद सिंह राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव काफी मिलाजुला किन्तु सकारात्मक रहेगा। साहस पराक्रम की वृद्धि होगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं छोटे भाइयों से सहयोग मिलेगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
 
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपको बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा और काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। जमीन जायदाद अथवा मकान वाहन से संबंधित विवाद समाप्त होंगे । वाहनका क्रय करना चाह रहे हों तो उसे दृष्टिसे भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा । केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। गुप्त शत्रुओं से बचें और अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए शुक्र हर तरह से बेहतरीन सफलता दिलाने वाले सिद्ध होंगे विशेष करके विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेमी विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अति अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र घूमने-फिरने तथा विलासिता पर अत्यधिक खर्च करवाएंगे। अधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी के भी योग। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहना होगा। कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक न करें। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। विदेश यात्रा के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो सफल रहेंगे। जमीन जायदाद तथा मकान-वाहन के भी क्रय का योग।
 
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से एकादश लाभभाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही रोजगार की दिशा में किया गया हर प्रयास सार्थक रहेगा। पद और गरिमा की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहद अनुकूल रहेगा इसलिए परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करें।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए शुक्र हर तरह से सफलता ही दिलाएंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। सरकारी विभागों में किसी भी तरह के टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मित्रों एवं सम्बंधियों से भी सहयोग की प्राप्ति होगी। राजनीति के क्षेत्र में भाग्य आजमाना चाहे तो अवसर अनुकूल रहेगा।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरम्भ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह प्रभाव अनुकूल रहेगा। अपनी ऊर्जा शक्ति एवं अदम्य साहस के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत बनेगा।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा तो बढ़ेगी ही आपके लिए किसी सम्मान अथवा पुरस्कार की घोषणा भी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें,दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। घूमने फिरने पर अधिक खर्च होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उसे दृष्टि से भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर लाएंगे। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह फल अनुकूल रहेगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से छठे शत्रुभाव में गोचर करते हुए शुक्र मिलाजुला फल प्रदान करेंगे यद्यपि इस राशि वालों के लिए ये योग कारक रहेंगे फिर भी गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। जो काफी पढ़े लिखे होंगे। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझाएं। स्वास्थ्य विशेष करके पेट संबंधी विकार से बचें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक कर्ज न दें। अन्यथा दिया गया धन समय पर वापस नहीं मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से पंचम विद्याभाव में गोचर करते हुए शुक्र आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। किसी भी तरह की सर्विस के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो सफल रहेंगे। पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। जो लोग आप को नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी स्नेह मिलेगा।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र लाभदायक ही रहेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा मांगलिक कार्यों का सुअवसर भी आएगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उसमें भी सफल रहेंगे। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। उच्चाधिकारियों से भी संबंध बिगड़ने न दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें