फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope (18 April To 24 April 2022) : इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Mon, 18 Apr 2022 01:41 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला
मेष
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह "संतोषं परमं सुखम्" सूक्ति याद रखनी होगी। उन्हें समझना होगा कि जीवन में परिश्रम और प्रयास के फलस्वरूप जो कुछ भी प्रगति या फिर अवसर प्राप्त हो रहे हैं, वो कम नहीं है। सप्ताह की शुरुआत में करियर और कारोबार में धीमी ही सही लेकिन प्रगति होती नजर आएगी। महत्वपूर्ण कार्यों में कुछेक परेशानियां या फिर अनावश्यक विलंब होने की आशंका है। ऐसी स्थिति में अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में धन-संपत्ति आदि से जुड़े विवाद में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में बड़े लाभ का कारण बनेगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ छोटी या लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: हनुमत उपासना सभी कष्टों के निदान और कामनाओं को पूरा करने वाली रहेगी। मंगलवार के दिन विशेष रूप से सुंदरकांड का पाठ करें।
विज्ञापन

2 of 12
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को सप्ताह करियर-कारोबार और निजी जीवन में सतर्क रहने और कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लेने की जरूरत है। सप्ताह की शुरुआत से आपके जीवन में व्यवस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम का अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है तो वहीं आपके विरोधी आपकी योजनाओं और काम में रुकावटें पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और छोटी से छोटी समस्या को टालने की बजाय निबटाते चलें, अन्यथा भविष्य में बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कारोबार में कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। खान-पान में पूरी सावधानी बरतें और अपनी जीवनशैली सही रखें। सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी यात्रा संभव है। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना चाहिए। वहीं विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
 
उपाय : प्रतिदिन भगवान शिव को जल और बेलपत्र या फिर शमीपत्र चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें। 
विज्ञापन

3 of 12
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में ही जीवन से जुड़ी कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी समस्या का समाधान खोजते समय आपको स्वजन की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना हो। ऐसे में किसी भी मसले को शान्तिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें। करियर हो या फिर कारोबार इस सप्ताह योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर लाभ होगा, अन्यथा आपके बने-बनाए काम भी अटक सकते हैं। व्यवसाय में अपनी कार्यक्षमता के अनुसार ही कार्य को विस्तार देने की सोचें। लोगों के बहकावे में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने की गलती बिलकुल न करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत आपकी चिंता का बड़ा विषय बन सकती है। इस दौरान किसी मांगलिक कार्यों में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा। कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपकी ताकत बनेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा।

उपाय: प्रतिदिन सूर्य भगवान को जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र के साथ विष्णु सहस्त्रनाम का भी पाठ करें। 

4 of 12
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य भरा रहेगा। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को सप्ताह की शुरुआत में नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपके करियर का सपना साकार होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आ रही सभी विघ्न-बाधाएं दूर होंगी। विशेष रूप से कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में आपको बड़ी राहत मिल सकती है। संभव है कि फैसला आपके हक में आ जाए। सप्ताह के मध्य में धार्मिक-सामाजिक कार्यों में सहभागिता रहेगी। इस दौरान आपके मान-सम्मान, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी भी बड़े निर्णय को लेते समय परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा बड़े लाभ का कारण बनेगी। इस दौरान किसी प्रिय या प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात भी संभव है, जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की संभावनाएं बनेंगी। प्रेम संबंधों की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ है। यदि आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे थे तो आपकी बात बन जाएगी। जबकि पहले से प्रेम संबंध से जुड़े लोगों के रिश्ते मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना दूध और गंगाजल अवश्य अर्पित करें। महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए नित्य रुद्राष्टकम् का पाठ करें। 
विज्ञापन

5 of 12
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने मन को शांत रखने और अभिमान से बचने की जरूरत है। इस सप्ताह आप क्रोध अथवा भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें, अन्यथा आपको न सिर्फ धन हानि का सामना करना पड़ सकता है, बल्कि वर्षों से बने बनाए रिश्ते भी प्रभावित हो सकते हैं। यदि किसी समस्या के समाधान को लेकर असमंजस की स्थिति में खुद को पाएं तो किसी शुभचिंतक की सलाह लें। असमंजस की स्थिति में किसी बड़े फैसले को आगे के लिए टालना ही बेहतर रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान किसी मित्र की मदद से अधूरे कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर भी आप पर मेहरबान रहेंगे। विदेश से जुड़े कामकाज करने वालों को इस सप्ताह मनचाहा लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध में एकाएक नया मोड़ आ सकता है। किसी भी गलतफहमी को विवाद की बजाय संवाद से दूर करें। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। मौसमी और पुरानी बीमारी को लेकर सतर्क रहें। 

उपाय : प्रतिदिन देवी दुर्गा की उपासना और "ॐ दुर्गाय नमः" मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन

6 of 12
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या 
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति मिलती हुई दिखाई देगी। इस दौरान आपको छोटी-मोटी अड़चनों के बावजूद अच्छा धन लाभ होने वाला है। इसके साथ आप संचित धन में भी वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको बेहद सतर्क होकर चलना होगा। इस दौरान आपको बेवजह की चीजों को लेकर परेशान रहना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलने की आवश्यकता रहेगी। भूलकर भी लोगों की कूटनीति में न फंसें। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता आपको सता सकती है। व्यक्तिगत जीवन में भी जीवनसाथी के साथ संबंध में बहस और नोक-झोंक हो सकती है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं और अपने प्रेम का प्रदर्शन करने से बचें, अन्यथा सामाजिक कलंक लगने की आशंका है। सप्ताह के अंत में लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। यात्रा में अपने सामान और सेहत का विशेष ख्याल रखें। साथ ही साथ वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। 

उपाय : प्रतिदिन गणपति की पूजा और अथर्वशीर्ष का पाठ करें। 
विज्ञापन

7 of 12
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला 
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख-सौभाग्य और उन्नति का कारक बनेगा। इस सप्ताह योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर आपको सफलता मिलेगी। घर-परिवार में शुभ मांगलिक, धार्मिक कार्य संपन्न होने के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सामान्य ही सही लेकिन सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में मनचाहा काम या फिर मनचाही जगह पर स्थानांतरण का सपना पूरा होगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे और उनके क्रय-विक्रय से लाभ होगा। आपकी इस कामना को पूरा करने में किसी प्रभावी व्यक्ति या फिर इष्टमित्र का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। थोक के मुकाबले फुटकर कारोबारियों को ज्यादा लाभ होगा। हालांकि व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने से लाभ होने की संभावना बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आपसी विश्वास बढ़ेगा और लव पार्टनर के साथ समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने पर घर में खुशियों का माहौल रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की सफेद चंदन लगाकर उनकी पूजा और रुद्राक्ष की माला से उनके मंत्र का जाप करें। 

8 of 12
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक 
इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों का मन अपने कार्य और उसमें होने वाली प्रगति को लेकर बेचैन रहेगा। करियर और कारोबार की धीमी प्रगति को लेकर मन चिंतित रहेगा। ऐसे में आपको धैर्य के साथ सोच-समझकर ही कोई बड़ा कदम उठाने की आवश्यकता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में बुद्धिमत्तापूर्वक निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों के षड्यंत्र से सतर्क रहें। इस सप्ताह लम्बी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। व्यवसाय में धन लाभ तो होगा लेकिन व्यय की अधिकता भी बनी रहेगी। हालांकि धन का व्यय भी अच्छे कार्य में ही होगा। जिसका आनंद आप भविष्य में उठा सकेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए लोगों से हुई मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। प्रेम संबंधों की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उठापटक वाला साबित हो सकता है। लव पार्टनर के साथ किसी तरह की गलतफहमी आपके रिश्तों में दरार तक ला सकती है। किसी भी संदेहास्पद स्थिति से बचें नहीं तो एकाएक तनाव बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन में खट्टी-मीठी तकरार के साथ मधुरता बनी रहेगी।
 
उपाय: सभी प्रकार के संकटों से उबरने के लिए हनुमत उपासना और नित्य सुंदरकांड का पाठ करें।

9 of 12
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु 
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रूप से लाभ एवं उन्नतिदायक साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही लंबी या छोटी दूरी की यात्रा से न सिर्फ धन लाभ होगा बल्कि प्रभावी लोगों से संपर्क भी होगा। जिनकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाएं बनेगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह प्रमोशन और बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का ही सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए धन निवेश करते समय सावधानी बरतें और ऐसा निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक-सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार या फिर इष्टमित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का योग बनेगा। इस सप्ताह भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का सपना पूरा हो सकता है। लव पार्टनर के साथ संबंध और मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन सूर्य नारायण को रोली और अक्षत मिलाकर जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। 

10 of 12
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर 
मकर राशि के जातकों का यह सप्ताह बीते सप्ताह के मुकाबले ज्यादा बेहतर साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में धार्मिक-सामाजिक कार्य में सहभागिता बनी रहेगी। परिवार के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा भी संभव है। इस दौरान आपका स्वास्थ्य अनुकूल बना रहेगा। मानसिक तथा शारीरिक रूप से आप खुद को मजबूत पाएंगे। अप्रत्याशित रूप से कारोबार में फंसा हुआ धन वापस आने से राहत की सांस लेंगे। हालांकि इस दौरान किसी भी ऐसी योजना में धन निवेश करने से बचें, जिसमें किसी भी प्रकार की जोखिम की आशंका हो। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। धन-संपत्ति जमापूंजी धन में वृद्धि होगी। किसी वरिष्ठ या प्रभावी व्यक्ति की मदद से भूमि-भवन से जुड़े विवाद का समाधान निकलेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास बनाए रखें और किसी भी सूरत में अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और किसी भी कठिन परिस्थिति में आपका जीवनसाथी आपके साथ परछाईं बनकर खड़ा रहेगा। 

उपाय : प्रतिदिन हनुमत की पूजा और चालीसा का पाठ करें। मंगलवार के दिन किसी हनुमान मंदिर में जाकर सिंदूर का चोला चढ़ाएं। 

11 of 12
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ 
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह सप्ताह बीते सप्ताह के मुकाबले बेहतर साबित होगा। इस सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर और जूनियर से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों की तलाश खत्म होगी। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो आपको इस सप्ताह मनचाहा लाभ होगा और आपके कारोबार में वृद्धि होगी। विशेष रूप से कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा शुभ और लाभदायक साबित होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कोई बड़ी जिम्मेदारी या बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। कुल मिलाकर परिश्रम और प्रयास का आपको इस सप्ताह पूरा फल मिलने जा रहा है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सप्ताह के अंत में घर में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान पिकनिक आदि के प्रोग्राम बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पहले से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम होंगी। 

उपाय : प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें और शनिवार के दिन पीपल के नीचे आटे का चौमुखा दिया जलाएं।
विज्ञापन

12 of 12
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले में इधर-उधर भटकना पड़ सकता है। घर-परिवार से जुड़ी समस्याओं को लेकर मन चिंतित रहेगा। भूमि-भवन या फिर पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद के चक्कर में आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। हालांकि बेहतर होगा कि आप उसे आपसी समझौते से बाहर ही निबटा लें। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। ऐसे में छोटी-मोटी बातों को तूल न दें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें। कार्यक्षेत्र में सभी के साथ तालमेल बनाकर चलना ही बेहतर रहेगा। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो किसी भी योजना में सोच-समझकर ही धन निवेश करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर परिवार हो या फिर आपका प्रेम संबंध, किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। किसी भी सूरत में स्वजनों की भावनाओं की अनदेखी न करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। 

उपाय : प्रतिदिन सूर्य नारायण को जल दें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें