लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
नई उम्मीदें आज आपको अपने लव पार्टनर और परिवार के नजदीक लाएगी, आज आप अपने प्रेमी से प्यार का इजहार कर सकते है, इस रिश्ते में परिवार भी आपके साथ है। नौकरी में ट्रांसफर, जीवन साथी और बच्चों से दूरियां बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज विवाह योग बन रहा है। लेकिन रिश्ता होते होते रुक सकता है। आपको सुन्दर जीवन साथी चाहिए और यह इच्छा पूरी होने वाली है। नए लव पार्टनर की तलाश अब खत्म होने वाली हैं। लड़कियो के लिये आज का दिन ज्यादा उत्तम है।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज आप अपने परिवार को पूरा समय देंगे। उनकी छोटी मोटी जरूरतों का ख्याल रखेंगे। गर्लफ्रेंड के साथ आप कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। सलाह है कि अपने साथी या प्रेमी से झूठ न बोले इससे रिश्तों में तनाव आएगा।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
गाने का मन कर रहा है तो अच्छे से गुनगुनाये। माता- पिता से विवाह के लिए ग्रीन सिगनल मिलने वाला हैं। आज अपने गुरु या टीचर से अपनी परेशानी बताए क्योंकि सही मार्गदर्शन आपके जीवन में तरक्की लाएगा। संतान का ध्यान रखें सेहत खराब हो सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आपकी स्पष्ट वादिता के कारण में कई बार तनाव का वातावरण बनेगा। संतान की विद्या की चिंता सता सकती है। जीवन साथी आपका पूरा साथ देगा प्रेमिका से फोन पर बात हो पायेगी। सोशल मीडिया पर ज्यादा समय गुजरेगा।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज आप अपनी लवलाईफ का पूरा आनंद लेगे। जीवनसाथी आज आपका सहयोग करेगा। खुशियों और मौज का माहौल रहेगा। प्रेमी के साथ सेल्फी फोटो ले कर अपने खुशियों के पल दोस्तों के साथ शेयर करेंगे।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
रोमांटिक लाईफ अच्छी रहेगी। आज के दिन प्रेमी आपकी सारी बात सुनेगा भी और मानेगा भी। दाम्पत्य जीवन में आज सुखों की वर्षा होगी, इसके साथ ही अगर कुछ दिन पहले साथी से कोई मतभेद हुआ है तो वह भी आज आप दूर कर सकते है।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
प्रेम सम्बन्धों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। लव पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। पिता के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। पति-पत्नी में भी अनबन हो सकती है। दिन को शांतिपूर्ण गुजारने के लिए संयम रखे। शाम तक स्थिति ठीक हो जाएगी।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज आप अपने लव पार्टनर से बहुत उम्मीदें लगाये बैठे हैं और आपका पार्टनर या साथी आपकी उम्मीदें पूरी भी करेगा, जिसे आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। कान में दर्द हो सकता है। आज शहनाई भी बज सकती है। अंगूठी साथ ले जायें, आपके विवाह का प्रपोजल आपका फ्रेंड मान जाएगा। फेसबुक पर चैट करते हुए आज का सारा दिन बीतेगा।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखे। पति पत्नी में विवाद होने की आशंका हैं। आप अपने व्यवहार में नम्रता लाए। आज अपने प्रियतम के साथ समय बिता कर आपको खुशी मिलेगी। बच्चों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। आफिस से जल्दी घर आ सकते है। दिन को और सार्थक बनाने के लिये फूलों का गुलदस्ता साथ ले जाए।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज आपकी लवलाइफ में बहार ही बहार है। आज का दिन उन युवक-युवतियों के लिए स्पेशल है, जो अभी तक अकेले है आज उनके मन का मीत मिलेगा। स्त्री, और लड़कियाँ जिन्होने नौकरी के लिए इन्टरव्यू दिया था, उन्हे काल लेटर आ सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
अगर अपने अपने मन की बात अपने प्रेमी या प्रेमिका को नहीं बताई तो आज अपने प्यार का इजहार कर लें। फेसबुक, इन्टरनेट पर चैंटिंग करते आज का समय बीतेगा। किसी अजनबी से मुलाकात होगी, ध्यान रखें आपके साथ धोखा न हो जाए।