मकर
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने मन और वाणी दोनों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। याद रखें इस सप्ताह आपकी बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी। किसी भी अहम निर्णय को क्रोध या जल्दबाजी में लेने से बचें, अन्यथा भविष्य में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन व तनाव देखने को मिलेगा। नतीजतन, गैर तो गैर, अपने भी आपसे दूर ही रहेगें। इन परिस्थितियों में आप स्वयं को अकेला महसूस कर सकते हैं। कठिन परिस्थितियों में जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ बने रहने पर राहत महसूस करेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।