फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 15 फरवरी 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 15 Feb 2021 06:07 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
Daily Love Rashifal | दैनिक लव राशिफल
चंद्र राशि पर आधारित 15 फरवरी 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, दैनिक लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) 
लव लाइफ को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे तो निश्चित रूप से जीवन में एक नई उम्मीद की किरण जगेगी। जीवन में टकराव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए सावधानी पूर्वक चलने की आवश्यकता है।


 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) 
आपको आवश्यकता है अपने प्रेमी से प्यार से बात करने की, अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो रिश्ता टूट भी सकता है। एक सुखी जीवन के लिए आपको धैर्य के साथ काम करना होगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) 
लव पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं। कुछ लोगों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बन सकते हैं, लेकिन उन्हें इस तरह के अनैतिक कार्य से बचना होगा। कार्यस्थल पर किसी से प्रेम हो सकता है। आज खूब ड्रेसअप होकर बाहर निकलेंगे। लोग आकर्षित होंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) 
कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं और यह आपके प्रेम जीवन को लेकर हो सकता है। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान की ओर से कुछ दिक्कतें पेश आ सकती हैं। जिन पर आपको ध्यान देना होगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन अनुकूल है और आपको जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। वहीं जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें भी आज अपने प्रेम जीवन को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) 
आपके प्रेम जीवन के लिए भी काफी यादगार रह सकती है, इसलिए इसे बेहतर बनाने में कोई कसर बाकी ना रखें। यदि आप शादीशुदा हैं तो भी आज के दिन आप खूब इंजॉय करेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों से मुलाकात संभव है और यह मुलाकात किसी अच्छे काम से ही होगी।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) 
आपकी ईगो पार्टनर की नाराजगी का कारण बन सकती है। लाईफ में नया लव रिलेशन और रोमांस आएगा, नई सोच जीवन मे लाएं, रिलेशन में मधुरता आएगी, अपने किए गए वादें पूरे करने की कोशिश करेंगे।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) 
प्रेमी या जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। लवर के साथ घूमने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। प्रेमी को उपहार देने से प्रेमी खुश होगा। 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) 
प्रेम के रंग में पूरी तरह रंगे है। मन भावुक है। लव पार्टनर के साथ प्रेम के पल बिताएंगे। बॉस आपसे खुश हो कर आपकी तरक्की कर सकता है। मैरिड कपल के बीच कमाल की अन्डर स्टेडिंग होगी। घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) 
आज अपनी रिलेशन प्राब्लम्स का बातचीत द्वारा हल निकालें। भावनात्मक न होकर प्रेक्टिकल होकर सोचें, रास्ते निकलेंगे। मन की बात दोस्तों से करें। कार्यक्षेत्र में साथी की तारीफ होगी और वह नई उचाईयों की तरफ बढ़ेगा। 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) 
आज आप अपने प्रिय को कोई तोहफा भी दे सकते हैं, जिससे उनका मन खिल उठेगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सामान्य तरीके से बीतेगा लेकिन शाम होते-होते स्थितियां बेहतर हो जाएंगी।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) 
लव रिलेशन और लव लाइफ के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, मैरिड लाईफ में शांती रहेगी। डिनर का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेमी की किसी बात को टाल देंगे, जिस कारण कोई गलतफहमी हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें