फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope (14 से 20 मार्च 2022) : इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Fri, 11 Mar 2022 03:32 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : rashifal
मेष
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह परिश्रम और प्रयास के मिलेजुले फल प्राप्त होंगे। यदि आप करियर-कारोबार की दिशा में प्रयासरत हैं तो आपको अवसर तो मिलेंगे लेकिन शायद आपके मन मुताबिक न हों, लेकिन आपको किसी भी हाथ में आए अवसर को जाने नहीं देना है, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आपको समझना होगा कि अच्छा समय नहीं रहा तो बुरा समय भी नहीं रहेगा। मन की पीड़ा से बचने या फिर कुछ चीजों को नजरंदाज करने के लिए आप खुद को पिकनिक, पार्टियों आदि में व्यस्त रखने की कोशिश करेंगे। हालांकि इसके बावजूद टाली न जा सकने वाली समस्यायें, विवाद व चिंताएं बनी रहेंगी। कारोबार में पास के फायदे में दूर का नुकसान से करने से बचें और किसी भी तरह का रिस्क लेने की गलती बिल्कुल न करें। प्रेम संबंधों से जुड़ी उलझन को सुलझााते समय अपने स्वजनों की भावनाओं की अनदेखी न करें। इस सप्ताह स्वतंत्र होने की आपकी चाहत, संयम में न बंधे रहने की आपकी इच्छा आपको परिवार वं करीबी रिश्तेदारों से दूर ले जा सकती है। असमंजस की स्थिति में अपने शुभचिंतकों की राय लें और कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले दस बार जरूर सोच लें। कठिन समय में जीवनसाथी का साथ आपको धूप में छांव की तरह सुकून देगा। पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में खानपान औ दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें।
उपाय : प्रतिदिन हनुमान जी की उपासना और हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार के दिन पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा या फोटो पर मीठा पान विशेष रूप से चढ़ाएं।
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। करियर और कारोबार की दृष्टि से इस सप्ताह आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर की कृपा आप पर बरसेगी। जिससे मनचाही स्थान पर तबादला या बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। पद और प्रतिष्ठा की बढ़ोत्तरी के पूरे योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सत्ता-सरकार में कोई अहम पद मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी वरिष्ठ या प्रभावी व्यक्ति से हुई मुलाकात भविष्य में लाभ का कारण बनेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। प्रॉपर्टी या कमीशन आदि का काम करने को मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। भूमि-भवन से जुड़ा बड़ा मामला हल हो जाने पर आप काफी कूल महसूस करेंगे। आपकी गतिविधियों का विस्तार व दायरा बड़ा होगा। आपकी क्षमताओं, सहनशीलता और मदद करने की इच्छा में बढ़ोतरी होगी। जिससे आपको काफी लाभ मिलेंगे। मन को बहलाने वाले स्थान या फिर आपके शौक व रुचियां, बच्चे व उनसे जुड़े मामले आपके लिए बेहद खुशी के स्रोत होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय : प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा और चालीसा का पाठ करें। अपने जेब में चांदी का चौकोर टुकड़ा रखें।
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों पर इस सप्ताह कामकाज और जिम्मेदारियों का बड़ा बोझ रहेगा। हालांकि आप चाहेंगे तो समय और अपनी उर्जा का प्रबंधन करके सभी काम को समय पर खत्म कर सकेंगे। यदि आपके जीवन से जुड़ी कोई बड़ी समस्या ने आपको मानसिक रूप से परेशान कर रखा है तो बजाय परेशान होने के शांत दिमाग से उसका हल खोजने की कोशिश करें। आप पाएंगे कि इन परिस्थितियों से अकेले नहीं जूझ रहें हैं और अमूमन ऐसा सभी के साथ होता है। परिस्थितियों का सूझबूझ से मुकाबला करने पर आप सभी मुश्किलों का हल निकाल पाएंगे। कारोबार में औसत लाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार को आगे बढ़ाने या फिर किसी भी योजना में धन निवेश करने के लिए सही समय का इंतजार करना उचित रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी से उलझने की बजाय अपने काम से काम रखें। प्रेम संबंधों में यदि लव पार्टनर के साथ अनबन चल रही या फिर कोई गलतफहमी है तो किसी मित्र की मदद से बिगड़ी हुई बात बन जाएगी। सप्ताह के अंत तक जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकती है।
उपाय : प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

4 of 12
राशि
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सपनों को साकार करने वाला साबित होगा। आप जिस भी दिशा में पूरे मनोयोग से प्रयास करेंगे, उस दिशा में आपको सफलता प्राप्त होगी। सौभाग्य का साथ पूरे सप्ताह बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय शुभ है। पदोन्नति की कामना पूरी हो सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। यदि आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह आपके मन मुताबिक डील हो सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। हालांकि पारिवारिक मामलों में इस सप्ताह आपको बहुत ज्यादा समय और ध्यान देना होगा। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाजी महिलाओं को घर और काम के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी सी मुश्किल आ सकती है। हालांकि जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल की मदद से आप न सिर्फ अपनी सभी समस्याओं से पार पा लेने में कामयाब होंगी बल्कि परिवार के साथ हंसी-खुशी लम्हों को चुराने में भी कामयाब होंगी। परिजनों की तरफ से हरी झंडी मिल जाने पर प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: भगवान शिव और पार्वती दोनों की पूजा करें और यदि संभव हो तो हाथ में चांदी का कड़ा पहनें।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय नजरंदाज करना बेहतर होगा। आपकी कोशिश शत्रुओं को मित्र बनाने और स्वयं अपने संतुलन और आत्मविश्वास को बढ़ाने के प्रयास करने चाहिए। ऐसा करने पर आपको संतुष्टि और आत्मसाक्षात्कार का अनुभव होगा। इस सप्ताह आप अपने करियर में प्रगति करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ सीनियर का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। यदि परिवार से जुड़ी कोई समस्या है तो सभी से राय लेकर उसका समाधान खोजने पर आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि ऐसा करते समय आपको स्वजनों की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना होगा, अन्यथा आपको समस्याओं को सुलझाने का क्रेडिट की बजाय आलोचना मिल सकती है। यदि आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे थे किसी मित्र की मदद से आपकी बात बन सकती है। पहले से प्रेम संबंध में चल रहे लोगों का अपने लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बीतेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। सप्ताह के अंत तक संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बदलते मौसम में अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें।
उपाय : प्रतिदिन सूर्य नारायण की पूजा करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या
कन्या राशि के जातकों इस सप्ताह कुछेक विवाद मानसिक परेशानियां बढ़ाने का कारण बन सकते हैं। ऐसे में किसी से उलझने की बजाय छोटी मोटी बातों को नजरंदाज करना बेहतर रहेगा, अन्यथा आप अपने लक्ष्य से भटक कर फालतू के विवाद में उलझ सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में चुनौतियों और खतरों के प्रति आपको क्रोध और रोष का अनुभव हो सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बड़ी समस्या का कारण बन सकती है। किसी के बहकावे में आकर कोई कदम न उठाएं। धन का प्रबंधन करके चलें अन्यथा आर्थिक संकट आपकी परेशानियों का बड़ा कारण बन सकता है। कारोबार में किसी तरह का रिस्क लेने से बचें। बदलते मौसम में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें और खान-पान का विशेष ख्याल रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको चीजें थोड़ी बदलती हुई नजर आएगी। इस दौरान आप अपनी प्रेम या फिर जीवनसाथी के साथ निकटता और अपने रिश्तों में गर्माहट महसूस करेंगे। लव पार्टनर या फिर जीवनसाथी का साथ आपके लिए किसी भी कठिन चुनौतियों का मुकाबला करना आसान बनाएगा और जिंदगी के अर्थ को और ज्यादा विस्तारित करेगा। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
उपाय : गणपति की साधना करें और प्रत्येक बुधवार को मूंग की दाल किसी धर्म स्थान पर जाकर चढ़ाएं।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह नए लोगों से संपर्क करने और स्वजनों से मेल-जोल बढ़ाने में खासा समय व्यतीत होगा। किसी व्यक्ति विशेष की मदद से लंबे समय से अटका काम चुटकियों में बन जाने से मन प्रसन्न रहेगा। करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद, उन्नति एवं बड़े लाभ का कारण बनेगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से बड़ा लाभ मिल सकता है। घर से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेते समय माता-पिता का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आपका अधिक समय धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में बीतेगा। लंबी या फिर छोटी दूरी वाले किसी धार्मिक स्थान की यात्रा भी संभव है। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का भी अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक व सामाजिक व्यक्तित्व आपकी चमक को बढ़ाएगा। जीवनसाथी का सहयोग बराबर मिलता रहेगा। बच्चों से जुड़े मामले और उनमें भी बेचैनी और तनाव को कम करने का दोनों पक्ष भरपूर प्रयास करेंगे। यदि आप पहले से प्रेम संबंध में हैं तो संभव है कि यह प्रेम अब शीघ्र ही विवाह में तब्दील हो जाए। परिजन आपके प्रेम पर अपनी सहमति की मुहर लगा देंगे। सेहत सामान्य रहेगी, हालांकि यदि आप तन और मन को बेहतर बनाए रखने के लिए ध्यान और योग करते हैं तो ज्यादा बेहतर रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शक्ति की साधना और दुर्गा चालीसा का पाठ करें। किचन में बनी पहली रोटी यदि संभव हो तो किसी सफेद गाय को खिलाएं।

8 of 12
राशि
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह कभी खुशी कभी गम लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको सेहत संबंधी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। बदलते मौसम में अपने शरीर का पूरा ख्याल रखें और यदि पहले से आप किसी रोग से पीड़ित हैं तो उसके प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस सप्ताह बुद्धिमत्तापूर्ण और सावधानी से किए गए निवेश आपके सपने को साकार करने में मददगार साबित हो सकता है, लेकिन ध्यान रहे किसी भी जोखिम भरे काम में आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। कारोबार में किसी पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें और धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतें। इस सप्ताह आप अपने लव पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। आपके भीतर अपने प्यार को पाने और उससे निकटता पाने की गजब की ललक बनी रहेगी। यदि आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं या फिर रूठे साथी को मनाना चाहते हैं तो एक छोटे से गिफ्ट से बात बन सकती है। परिवार के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय : हनुमत उपासना करें और प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें। मंगलवार के दिन मसूर की दाल किसी धर्म स्थान में दान करें।

9 of 12
राशि
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में नए अवसर लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको बड़ी जिम्मेदारी या पद सौंप सकते हैं। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर इस सप्ताह करियर और कारोबार दोनों में ही उन्नति के योग बन रहे हैं। व्यवसाय के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं बड़े लाभ का कारण बनेगी। यदि आपके जीवन की जुड़ी कोई निजी समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन रही है तो किसी व्यक्ति विशेष की मदद से उसका समाधान खोजने में आप इस सप्ताह कामयाब हो सकते हैं। यदि आपको कारोबार में बीते कुछ समय से कुछ नुकसान झेलना पड़ रहा था तो इस सप्ताह कोई बड़ी डील से होने वाला लाभ उसकी भरपाई कराने में मददगार साबित होगा। किसी शुभचिंतक या मित्र की मदद से आय के नए स्रोत बनेंगे और संचित धन में बढ़ोत्तरी होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है।
उपाय: प्रतिदिन लक्ष्मीनारायण की पूजा करें और केसर का तिलक लगाएं।

10 of 12
राशि
मकर
मकर राशि के जाताकों इस सप्ताह पास के फायद में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। किसी के बहकावे या अप्रत्याशित लाभ के लालच में आकर किसी ऐसी जगह धन निवेश न करें, जहां एक बार फंस जाने के बाद दोबारा निकलने की कोई संभावना न हो। कार्यक्षेत्र में अपने कामकाज को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें अन्यथा आपको बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको अपने घर या परिवार के सदस्यों के साथ सामंजस्यता बनाने के लिये अपने काम, अपने पेशे के साथ अपने वास्तविक स्वभाव का मेल बैठाने की जरूरत का अहसास होगा। आर्थिक संकट से उबरने के लिए आपको अतिरिक्त आय के लिए प्रयास करने होंगे। आप व्यवसाय और सामाजिक जीवन में जरूरत से ज्यादा वक्त खर्च करने से बचें। महत्वपूर्ण फैसलों को फिलहाल टाल देना समझदारी का काम हो सकता है लेकिन अगर हितों का टकराव हो जाये तो हरेक चीज पर सावधानीपूर्वक सोच विचार कर लें। आप अपने स्वास्थ्य की अवहेलना ना करें। ना ही उन लोगों की अवहेलना करें जो सही मायनों में आपका ख्याल रखते हैं। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें।
उपाय : हनुमान जी की पूजा और चालीसा का पाठ करें। प्रतिदिन काली चींटी को आटा डालें। 

11 of 12
राशि
कुंभ
कुंभ राशि के लिए यह यह सप्ताह अनुकूलता लिए रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप जिन काम, सौदों में जोखिम उठाएंगे उनमें लाभान्वित होंगे। इस सप्ताह आप किसी बड़े कर्ज या समस्या से मुक्ति पा सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में ध्यान व धर्म में आपकी रुचि जागेगी। किसी धर्म स्थान की यात्रा हो सकती है। इस दौरान सामाजिक-आध्यात्मिक कार्य में खूब मन लगेगा। घर-परिवार में आपके द्वारा उठाए गए कदम की तारीफ होगी। व्यवसाय में मनचाहा लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। इस सप्ताह आपके पास विभिन्न स्रोतों से आमदनी तो होगी लेकिन खर्च भी तेजी से होगा। सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों अधिक धन खर्च होगा। इस सप्ताह आप जिंदगी की अच्छी चीजों व सामाजिकता का लुत्फ उठायेंगे। इस सप्ताह निष्ठा, भरोसे व अच्छे संबंधों पर आधारित साझेदारी बनने की संभावना है जो एक सुखद भविष्य का निर्माण करने में आपकी सहायक होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताएंगे। आपको लम्बे समय से परिवार के जिस प्यार व स्नेह की जरूरत थी, वह आपको स्वजनों से प्राप्त होगा।
उपाय : प्रतिदिन शिव साधना करें। शनिवार के दिन विशेष रूप से काली वस्तु और वस्त्र आदि का दान करें।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन
मीन राशि के जातकों इस सप्ताह अपने कार्यस्थल में कामकाज का थोड़ा ज्यादा बोझ रहेगा। कामकाज की व्यस्तता के बीच घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में थोड़ी बहुत मुश्किलें आ सकती हैं। इस सप्ताह विविध किस्म की गतिविधियों और अनुभवों पर आपका ध्यान केन्द्रित होगा जो आपको व्यस्त रखेगा। हालांकि आप अपने इष्टमित्रों की मदद से चीजों को उनके अंजाम तक पहुंचाने में सफल होंगे। आप व्यक्तिगत और व्यवसायिक दोनों ही धरातलों पर लाभ प्राप्त करेंगे लेकिन धन संबंधी मामलों में फिर भी असंतुष्टि बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में रोजी-रोजगार के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलने की संभावना है। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता-सरकार से लाभ प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। यह समय भावी योजनाएं बनाने के लिये बहुत अच्छा समय है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और लव पार्टनर के साथ सुखद पल व्यतीत करेंगे। परिजनों की नाराजगी को दूर करने में आपकी पत्नी विशेष भूमिका निभाएगी। गलतफहमियां दूर होने पर आप सुकून महसूस करेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय : सुख और सौभाग्य की कामना को पूरा करने के लिए प्रतिदिन लक्ष्मीनारायण की पूजा करें और गुरुवार के दिन चने की दाल एवं गुड़ एवं पीले फल का दान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें