वृश्चिक
सप्ताह की शुरुआत में ही मित्रों अथवा परिजनों के साथ सैर-सपाटे का कार्यक्रम बन सकता है, लेकिन लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करते समय अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में में विस्तार की योजनाएं बनेंगी, लेकिन ध्यान रहे सप्ताह के मध्य में कोई आपको अपने लक्ष्य से भटकाने का प्रयास कर सकता है। इसलिए कोई भी निर्णय खूब सोच-समझकर ही लेें। महिलाओं का अधिक समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी।
उपाय: बंदरों को गुड़-चना खिलाएं। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।