कन्या
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी भावनाओं पर काबू करने की बहुत जरूरत है। दांपत्य जीवन हो या प्रेम संबंध, आपको अपने पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना होगा, अन्यथा बात ज्यादा बिगड़ सकती है। किसी के साथ नई मित्रता आरंभ हो सकती है, लेकिन ख्याल रहे कि ऐसी स्थिति में पुराने दोस्तों की उपेक्षा भूलकर भी न करें। अधिकारी व सहयोगियों के कारण योजनाएं समय पर पूरी होंगी। वरिष्ठजनों का अनुभव आर्थिक क्षेत्र की बाधाओं में कमी करेगा। सप्ताह के मध्य में संतान के भविष्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान क्रोध व व्यंग्यपूर्ण पूर्ण शब्दों के प्रयोग से बचें। यदि आप किसी के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखने की सोच रहे थे तो किसी मित्र की मदद से बात बन जायेगी।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - आसमानी
सफलता का सूत्र - धीरज से काम लें।
उपाय-गणपति को दूर्वा चढ़ाएं। ॐ वक्रतुंडाय नमः मंत्र का जप करें।