फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल (08 से 14 नवंबर) : इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sun, 07 Nov 2021 07:45 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी, कभी गम लिए होगा। आप पाएंगे की आपके काम आसानी से बनते जा रहे हैं तो कभी बने बनाए काम में अड़चनें आएंगी। सप्ताह की शुरुआत में किसी नई योजना में काम करने को मिलेगा, लेकिन यदि कोई काम साझेदारी में कोई काम करने जा रहे हैं तो चीजों को स्पष्ट करके चलें और धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य में किसी महिला मित्र के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।  इस दौरान कार्यों में कुछेक अड़चनें और सेहत संबंधी दिक्कत आ सकती है। मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। खान-पान का विशेष ख्याल रखें। प्रेम संबंधों में संभलकर कदम आगे बढ़ाएं। जरूरत से ज्यादा लव पार्टनर के जीवन में दखल देने से बचें, अन्यथा आपके संबंध खराब हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में खट्टी-मीठी नोक-झोंक के साथ सामान्य रहेगा।
उपाय : गुरुवार के दिन चने की दाल, केले के फल, बेसन के लड्डू आदि दक्षिणा सहित किसी मंदिर में ब्राह्मण को दान करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह काम-धंधे में अपेक्षाकृत लाभ नहीं होगा। सप्ताह की शुरुआत में कारोबार में मंदी रह सकती है। हालांकि यदि कोई सरकारी काम अरसे से फंसा हुआ था तो उसमें कुछ गति आ सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार की लापरवाही से बचें, अन्यथा गुप्त शत्रु आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलदाई साबित होगा। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार से जुड़े किसी मामले को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा। इस दौरान भाई-बहनों से भी कम सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधो में उतावलेपन से बचें ओर लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। नए विवाहित जोड़ों को इस सप्ताह कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई छोटी यात्रा संभव है।
उपाय : प्रतिदिन सूर्य देवता को तांबे के लोटे में जल, अक्षत और रोली डालकर अघ्र्य दें। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।



विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी योजनाओं को किसी से खुलासा करने से बचना चाहिए अन्यथा विरोधी आपकी योजनाओं पर पलीता लगा सकते हैं। सप्ताह के शुरुआत में तीज-त्योहार की थकान बनी रहेगी। मौसमी बीमारियों का असर भी आपकी सेहत पर पड़ सकता है। यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो बहुत सोच-समझकर कदम उठाएं, कहीं ऐसा न हो कि चौबे चले छब्बे बनने और दुबे बन कर रह गए वाली कहावत जीवन में सच साबित हो जाए। रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। प्रेम संबंधों को यदि विवाह में तब्दील करने की सोच रहे हैं तो उसमें आपको अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय : मंगलवार के दिन हनुमान जी को गुलाब की माला और सिंदूर का चोला चढ़ाएं और प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

4 of 12
राशि
कर्क
कर्क राशि के जातकों को अपनी लाइफस्टाइल को सुधारने की बहुत जरूरत रहेगी। अनियमित दिनचर्या और खान-पान में लापरवाही आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। मौसमी बीमारी को लेकर बहुत सचेत रहें। इस सप्ताह आपको अति भावुकता से बचना होगा। कोई भी निर्णय भावना में बहकर या फिर गुस्से में लेने से बचें, अन्यथा आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कॅरिअर-कारोबार को लेकर कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचेंगे तो प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय : प्रतिदिन शिवलिंग पर जल और बेलपत्र या फिर शमी की पत्ती चढ़ाएं। शिव चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह
सिंह राशि के लिए इस सप्ताह समय और धन का प्रबंधन करके चलना होगा। सप्ताह की शुरुआत में दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सबसे पहले अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें और अपने कामकाज को समय पर निबटाने का प्रयास करें, अन्यथा बने-बनाए काम अटक सकते हें। घर की मरम्मत अथवा सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर अपेक्षा से अधिक धन खर्च होने पर मन चिंतित रहेगा। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपने सीक्रेट किसी को बचाने से बचें। खास तौर पर प्रेम संबंधी मामले में बहुत सावधानी के साथ आगे बढ़ें और इसका प्रदर्शन करने से बचें। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह के अंत तक संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।
उपाय : गुरुवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह मित्रों और परिजनों का पूरा साथ मिलेगा। घर-परिवार से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेते समय जहां भाई-बहन आपको पूरी तरह से सपोर्ट करेंगे वहीं कार्यक्षेत्र में जूनियर्स और सीनियर्स आपके प्रोजेक्ट को पूरा करने में पूरी तरह से सहयोग करते नजर आएंगे। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान निकल आने पर आप काफी राहत महसूस करें। सप्ताह के मध्य में किसी वरिष्ठ आदमी से मुलाकात होगी, जिसके माध्यम से आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। संतान पक्ष की तरफ से भी कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए काफी लकी साबित होगा। यदि आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे थे तो बात बन जाएगी। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय : बुधवार के दिन मूंग के दाल हलवा बांटें या फिर किसी गरीब को मूंग की दाल दान करें। प्रतिदिन गणपति उपासना करें।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी के फटे में टांग अड़ाने से बचना चाहिए, अन्यथा धन और सम्मान दोनों की हानि पहुंच सकती है। कार्यक्षेत्र में कामकाज का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है और गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि आप धैर्य और विवेक का इस्तेमाल करते हुए आप सभी चुनौतियों से पार पाने में कामयाब रहेंगे। छोटी-मोटी अड़चनों के बावजूद आपका कारोबार ठीक-ठाक चलता रहेगा। हालांकि आर्थिक समस्याओं का समाधान निकालने के लए आपको इस सप्ताह आय के अतिरिक्त स्रोतों की ओर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने के मौके मिलेंगे। दांपत्य जीवन में सुख-सौहार्द बढ़ेगा।
उपाय : शुक्रवार के दिन दूध या फिर सफेद बफी का दान करें। शक्ति की साधना करें।

8 of 12
राशि
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसर लेकर आ रहा है। करिअर-कारोबार को लेकर सप्ताह की शुरुआत में ही कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। लंबे समय से बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में मुनाफे की बेहतरीन संभावनाएं बन रही हैं। अचानक से कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मौजूदगी में संपत्ति से जुड़े विवाद का समाधान निकलेगा। आय के नये स्रोत बनेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सप्ताह के अंत तक संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय : हनुमत उपासना करें। मंगलवार और शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें।

9 of 12
राशि
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य दोनों को साथ लिए हुए है। इस सप्ताह इष्ट-मित्रों के साथ खुशियां मनाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। घर-परिवार के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर भी निकल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। सीनियर्स आपके कार्य की तारीफ करेंगे। कारोबार से जुड़े लोगों को बाजार में अटका धन निकल आने पर काफी राहत महसूस होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले बाहर सुलझाने को लेकर विरोधियों से सहमति बन सकती है। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय : किसी गरीब को शनिवार के दिन काला कंबल दान करें। हनुमत उपासना करें।

10 of 12
राशि
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। कई बार आप देखेंंगे कि आपके काम अपने आप बनते जा रहे हैं तो आपको कई बार अपने बने-बनाए काम में भी अड़चनें आती दिखाई देंगी। आपके उपर इस सप्ताह अचानक से बड़ा खर्च आ जाने से बजट गड़बड़ा सकता है। जैसे घर की मरम्मत आदि में आपको जेब से अधिक खर्च करना पड़ सकता है। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों को लेकर बेवजह की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बात को लेकर अपनों के मुंह मोड़ लेने पर आप खुद को काफी अकेला महसूस कर सकते हैं। हालांकि ऐसे समय में जीवनसाथी या लव पार्टनर का पूरा साथ बना रहेगा।
उपाय : शनिवार के दिन सतनजा का दान करें। शनि चालीसा का पाठ करें और शनिवार का व्रत रखें।

11 of 12
राशि
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी राहत भरा रहा सकता है। सप्ताह की शुरुआत में ही लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान निकल आने पर काफी राहत महसूस करेंगे। आपके बेहतर प्रयास से महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और आपके व्यक्तित्व निखार देखने को मिलेगा। सप्ताह के मध्य में किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने के योग बनेंगे। रोजी-रोजगार की दिशा में किये गये प्रयास सार्थक साबित होंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी प्रिय सदस्य के आगमन से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। इस दौरान किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी हो सकती है। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय : शनिवार के दिन स्नान करने से पूर्व तेल-मालिश करें। प्रतिदिन पक्षियों को दाना डालें और हनुमान चालीसा का पाठ करेंं
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। किसी योजना या कारोबार में बड़ा धन निवेश करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना उचित रहेगा। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में बॉस का व्यवहार कभी नरम तो कभी गरम देखने को मिलेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में जूनियर और सीनियर्स दोनों को मिलाकर चलने में ही भलाई रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी आत्मीय के विवाह की सूचना से घर में खुशी का माहौल रहेगा। इस दौरान करियर को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। यदि आप जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो सभी के साथ बेहतर संबंध बनाते हुए आगे बढ़ें। प्रेम संबंधों में उतावलेपन से बचें और अपने लव पार्टनर की भावनाओं और मजबूरियों की अनदेखी न करें। जीवनसाथी की सेहत का विशेष ख्याल रखें।
उपाय : गुरुवार के दिन केसर का तिलक लगाएं और पीपल पर जल चढ़ाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें