मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी, कभी गम लिए होगा। आप पाएंगे की आपके काम आसानी से बनते जा रहे हैं तो कभी बने बनाए काम में अड़चनें आएंगी। सप्ताह की शुरुआत में किसी नई योजना में काम करने को मिलेगा, लेकिन यदि कोई काम साझेदारी में कोई काम करने जा रहे हैं तो चीजों को स्पष्ट करके चलें और धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य में किसी महिला मित्र के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। इस दौरान कार्यों में कुछेक अड़चनें और सेहत संबंधी दिक्कत आ सकती है। मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। खान-पान का विशेष ख्याल रखें। प्रेम संबंधों में संभलकर कदम आगे बढ़ाएं। जरूरत से ज्यादा लव पार्टनर के जीवन में दखल देने से बचें, अन्यथा आपके संबंध खराब हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में खट्टी-मीठी नोक-झोंक के साथ सामान्य रहेगा।
उपाय : गुरुवार के दिन चने की दाल, केले के फल, बेसन के लड्डू आदि दक्षिणा सहित किसी मंदिर में ब्राह्मण को दान करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।