फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope: इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sun, 05 Dec 2021 08:08 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने इष्ट मित्रों से अधिक अपेक्षा रखने से बचना चाहिए क्योंकि समय पर मदद नहीं मिलने पर आप खुद उपक्षित पा सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में घर और बाहर दोनों जगह की समस्याओं को लेकर मन चिंतित रहेगा। कार्य विशेष को लेकर चल रहे प्रयासों में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। हालांकि सप्ताह के पूर्वार्द्ध के मुकाबले आपका उत्तरार्द्ध में समस्याओं का समाधान मिलता हुआ नजर आएगा। इस सप्ताह सेहत पर विशेष ध्यान रखें, अन्यथा आप मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। विशेष रूप से भूमि, मकान, वाहन खरीदने जैसा बड़ा फैसला करते समय किसी शुभचिंतक की राय लेना न भूलें। इस सप्ताह प्रेम संबंधों में बहुत सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। सकारात्मक सोच से रिश्तों में मधुरता आयेगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलता रहेगा। 

उपाय : किसी हनुमान मंदिर में केसरिया ध्वजा का दान करें और प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृष 
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाही सफलता दिलाने वाला साबित होगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने पर मन प्रसन्न रहेगा। इष्ट-मित्रों के साथ खुशियां मनाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। किसी पुरानी संपत्ति से जुड़े विवाद का हल निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में खूब लगेगा। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में ही बीतेगा। सप्ताह के अंत तक परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आय के नए स्रोत होंगे और बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। कामकाजी महिलाओं के लिए भी समय उत्तम है। प्रेम संबंधों आपसी विश्वास बढ़ेगा। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। 

उपाय : पारद शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा करें और रुद्राष्टकम् का प्रतिदिन पाठ करें।
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लाभ एवं उन्नति कारक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही रोजी-रोजगार की दिशा में किए जा रहे प्रयास को लेकर कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आर्थिक स्रोतों में वृद्धि होगी। आपकी सेहत सामान्य रहेगी। हालांकि पिता की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में महत्वपूर्ण कार्यों को आज की बजाय कल में टालने से बचें, अन्यथा बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। किसी नई योजना अथवा संपत्ति में धन निवेश करते समय अपने शुभचिंतकों की राय लेना न भूलें और उससे संबंधी सभी चीजों की जांच अच्छी तरह से कर लें। प्रेम संबंध को यदि बेहतर बनाना चाहते हैं तो अपने लव पार्टनर के निजी जीवन में जरूरत से ज्यादा दखलंदाजी करने से बचें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनती रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के साथ लंबी यात्रा पर निकल सकते हैं। 

उपाय : प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें और शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाएं। 

4 of 12
राशि
कर्क 
कर्क राशि के जातकों का मन इस सप्ताह अपने कामकाज से भटक सकता है। जिसके कारण आपके कार्य समय पर नहीं पूरे हो पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कामकाज को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचें अन्यथा आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। उन्हें सफलता के लिए आलस्य छोड़कर अधिक श्रम करने की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार से जुड़े किसी बड़े मामले को सुलझाते समय स्वजनों की भावनाओं की अनदेखी न करें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े यदि कोई मामला हो तो उसे बाहर ही निबटा लेना बेहतर रहेगा। प्रेम-प्रसंग में किसी छोटी-मोटी बात को तूल देने से बचें, अन्यथा बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है। प्रेम संबंधों को बनाए रखने में किसी महिला मित्र की मदद अत्यंत लाभदायक साबित होगी। 

उपाय : प्रतिदिन भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और रुद्राक्ष की माला से 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जप करें। 

विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन की गाड़ी कभी तेजी से चलती तो कभी अटकती नजर आएगी। ऐसे में निजी जीवन या फिर करिअर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला बहुत सोच-समझकर ही लें। ऐसा करते समय किसी शुभचिंतक की सलाह लें या फिर असंमजस की स्थिति में उसे आगे के लिए टाल दें। सप्ताह की शुरुआत में ही कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता पक्ष से जुड़ा काम बड़ी आसानी से हो जाएगा। माता-पिता के साथ सामंजस्य बना रहेगा। उनके द्वारा कुछ सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आपको पूर्व में किए गए प्रयासों का कुछ लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों में इस बात का पूरा ख्याल रखें कि आपकी बात से बात बनेगी और फिर आपकी बात से ही बनी-बनाई बात बिगड़ भी सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। 

उपाय : भगवान विष्णु की प्रतिदिन पीले पुष्प और पीली मिठाई का प्रसाद चढ़ाकर पूजा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।




 
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या
सप्ताह की शुरुआत में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद, लाभप्रद और संबंधों को मजबूत बनाने वाली साबित होगी। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। किसी नई योजना पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे भविष्य में बड़े लाभ की संभावनाएं बनेंगी। व्यवसाय में अपेक्षा के अनुरूप लाभ की प्राप्ति होगी। घर परिवार में भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान पक्ष की कोई बड़ी उपलब्धि से आप का समाज में सम्मान बढ़ेगा। महिलाओं का मन धार्मिक कामकाज में खूब लगेगा। प्रेम प्रसंग में एक दूसरे की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। यदि आप प्रेम संबंधों को विवाह में तब्दील करने की सोच रहे हैं तो इस दिशा में किया गया प्रयास सफल हो सकता है। परिजन आपके रिश्ते पर मुहर लगा सकते हैं। परिवार के साथ खुशियों भरे पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय : बुधवार को मूंग की दाल दान करें। प्रतिदिन 'ॐ नमो भगवते वासुदवाय' मंत्र का जप करें।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला 
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाहा वरदान दिलाने वाला साबित होगा। कार्यों में मिलने वाली सफलता के चलते आपके भीतर आत्मविश्वास में गजब वृद्धि होगी। जिसकी बदौलत आप आप अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से अंजाम देने में कामयाब होंगे। हालांकि आपको अति आत्मविश्वास से बचना भी होगा, अन्यथा लेने के देने भी पड़ सकते हैं। इष्ट मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर-परिवार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेते समय आपके परिजन आपका पूरा साथ देंगे। नतीजतन आप भूमि-भवन या वाहन आदि के क्रय-विक्रय को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी नए काम की शुभ शुरुआत संभव है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी लेकिन भावनाओं में बहकर कोई बड़ा कदम उठाने से बचें, अन्यथा बाद में पछताना भी पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता को बनाए रखने के लिए अपवनी तमाम तरह की व्यस्तता के बीच अपने जीवनसाथी की सेहत और भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। 

उपाय : भगवान विष्णु की साधना करें और माता-पिता एवं गुरु आदर एवं सम्मान करते हुए उन्हें हमेशा खुश रखने का प्रयास करें। 

8 of 12
राशि
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर पूरी तरह से नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, अन्यथा आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला आपकी चिंता का बड़ा सबब बना सकता है। किसी बड़े फैसले को लेने में माता-पिता के राजी नहीं होने पर मन थोड़ा खिन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में दूसरों के बहकावे में आने या फिर किसी के फटे में टांग अड़ाने से बचें, अन्यथा आपको बेवजह कोर्ट-कचहरी तक के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। व्यवासाय में पास के फायदे में दूर का नुकसान करने की बजाय धैर्य से आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। कठिन समय में लव पार्टनर का साथ संबंल का कार्य करेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव में वृद्धि होगी। 

उपाय : हनुमान जी की उपासना करें और प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। गेहूं का आटा और मसूर की दाल मंगलवार को दान करें।

9 of 12
राशि
धनु 
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने समय, संबंध और सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको पेट संबंधी कुछ शिकायत हो सकती है। सेहत संबंधी किसी भी दिक्कत को इग्नोर न करें, अन्यथा कोई पुरानी बीमारी एक बार फिर आपके शारीरिक कष्ट का बड़ा कारण बन सकती है। सप्ताह के मध्य में भावनाओं में बहने की बजाय विवेक से फैसला लेना होगा। यदि एक कदम पीछे करने से दो कदम आगे जाने की संभावना हो तो आपको ऐसा करने में जरा संकोच या समय नहीं जाया करना करना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में इष्ट मित्रों की मदद से लंबे समय से कोई अटका काम पूरा हेागा। घर की मरम्मत या जरूरत से जुड़ी चीज को खरीदने में बड़ी धनराशि खर्च हो सकती है। प्रेम संबंधों से जुड़ी किसी बड़ी उलझन को सुलझाने में कोई महिला मित्र बड़ी मददगार साबित होगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

उपाय : हनुमान जी की उपासना करें और प्रत्येक शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे आटे का चौमुखा दिया जलाएं।

10 of 12
राशि
मकर 
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह समय और धन दोनों का प्रबंधन करके चलना होगा अन्यथा न सिर्फ कामकाज में असफलता बल्कि धन का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में ही परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकन परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा। व्यवसाय में छोटे से लाभ के लिए बड़ा रिस्क लेने से बचें। धन संबंधी लेन-देने के मामले में भी खूब सतर्क रहें। हालांकि इन सभी कठिन परिस्थितियों के बीच घर-परिवार, जिसमें विशेष रूप से माता-पिता का विशेष सहयोग मिलता रहेगा। जिससे चुनौतियों से पार पाने में काफी मदद मिलेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े किसी भी मामले में जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। सेहत को लेकर बेहद सावधान रहें। मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में सावधानी के साथ आगे बढ़ें। किसी भी प्रकार का दिखावा करने से बचें, अन्यथा अपमानित हो सकते हैं। कठिन समय में जीवनसाथी परछाईं की तरह साथ खड़ा रहेगा। 

उपाय : प्रतिदिन हनुमान जी की उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें। शनि संबंधी चीजों का दान शनिवार के दिन विशेष रूप से करें। 

11 of 12
राशि
कुंभ
सप्ताह की शुरुआत में इष्ट मित्रों से पूर्ण सहयोग मिलेगा, जिससे न सिर्फ सोचे हुए कार्य पूरे होंगे बल्कि लाभ की प्राप्ति भी होगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको धन का प्रबंधन करके चलना होगा क्योंकि आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपने गुप्त शत्रुओं को लेकर बेहद सावधान रहना होगा। विरोधी आपकी योजनाओं को पलीता लगाने की कोशिश कर सकते हैं। करिअर और कारोबार के साथ आपको अपनी सेहत पर भी साथ विशेष ध्यान देना होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सफलता के लिए अधिकता श्रम की आवश्यकता बनी रहेगी। कामकाजी महिलाओं का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। सप्ताह के अंत में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। प्रेम प्रसंग में लव पार्टनर की भावनाओं और जरूरत दोनों का ख्याल रखें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। संतान पक्ष से जुड़ी कोई चिंता भी सताएगी। 

उपाय : हनुमान जी की उपासना करें। शनिवार को सवा किलो सतनाजा सात बार अपने ऊपर से घुमाकर पानी में बहाएं। 
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन 
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगी। सप्ताह की शुरुआत में आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कुछेक मुश्किल आ सकती है। उनका मन पढ़ाई से उचट सकता है। कार्य-व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा। यदि आप मन मुताबिक प्रगति चाहते हैं तो आपको अधिक श्रम की आवश्यकता बनी रहेगी। समय का सदुपयोग करें, उचित समय पर उचित निर्णय लें।लोगों के बहकावे में न आएं और योजनाओं को पूरा करने से पहले उसका खुलासा न करें। अपनी बुद्धि और विवेक से कार्य करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से सुख सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। प्रेम-प्रसंग में सोच-समझकर कदम उठाएं। कोई भी ऐसा निर्णय न लें जिससे आपको बाद में पछताना पड़े। खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय : भगवान विष्णु की प्रतिदिन पूजा करें और गुरुवार के दिन विशेष रूप से विष्णु सहस्र नाम का पाठ करें। केला न खाएं, केले का दान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें