मकर
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह यदि दो कदम आगे जाने के लिए एक कदम पीछे करना पड़े तो करने से नहीं चूकना चाहिए। खास तौर पर यदि मामला कार्यक्षेत्र से जुड़ा हो तो बेहद सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। विरोधी आपके कार्य में अड़ंगे डाल सकते हैं, लेकिन चुनौतियों से न घबराएं बल्कि उनका डटकर सामना करें, अंतत: जीत आपकी ही होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कठिन परिश्रम करने पर ही सफलता के योग बनेंगे। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और सेहत संबंधी किसी प्रकार की अनदेखी न करें, अन्यथा आपको अस्पताल तक के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में उपजी गलतफहमियों को विवाद की बजाय संवाद से दूर करने का प्रयास करें, अन्यथा बना-बनाया रिश्ता टूट भी सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय : पक्षियों को दाना डालें। शनि मंदिर में आटे का चौमुखा दिया जलाएं और शनि मंत्र का जप करें।