मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पद, प्रतिष्ठा और प्रगति की दृष्टि से अत्यंत शुभ साबित होने जा रहा है। सप्ताह के प्रारंभ से ही ज्यादातर रूके हुए कामों में गतिशीलता आएगी। परंतु मन में संशय या शंका बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में अपने मन में किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचार को हावी न होने दें। प्रयास करने पर कार्य विशेष में सफलता अवश्य मिलेगी। व्यापारियों के कारोबार में सुधार होगा। हालांकि सप्ताह के अंत में धन के लेन-देन में सावधानी अपेक्षित है। इस दौरान सोच-समझकर धन खर्च या निवेश करें। यह सप्ताह मेडिकल से जुड़े लोगों जैसे वैद्य, डाक्टर, नर्स, आदि लोगों के लिए शुभ साबित होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए समय अनुकूल है।
शुभ अंक – 5
शुभ दिन – गुरुवार
शुभ रंग – पीला
सफलता का सूत्र – ‘लापरवाही न करें।’
उपाय – गायों को गुड़ खिलाएं। भगवान विष्णु का पूजन करें।