Daily Love Rashifal दैनिक लव राशिफल
चंद्र राशि पर आधारित 01 फरवरी 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, दैनिक लव राशिफल..
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
जीवनसाथी को सम्मान मिल सकता है। विवाहित दम्पत्ति के लिए दिन बेहतर रहेगा। घर परिवार में खुशियां वापिस आएंगी। अविवाहित युवक-युवतियों के लिए विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। काम का तनाव नींद कम करेगा।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
साथी की सेहत आपके चिंता का कारण बन सकती है। दिन अनुकूल नहीं है। प्रेमी के साथ लड़ाई हो सकती है या रिश्ता टूट सकता है। पार्टनर के साथ संयम की आवश्यकता है।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
अगर अभी तक प्रेम संबंधो में दूरियां थी तो वह कम होंगी। अगर आप सिंगल हैं तो इच्छुक लव पार्टनर मिलने की संभावना है। कुछ विवाहित लोगों के रिश्ते भी टूट सकते हैं, अगर तलाक लेने के इच्छुक हैं तो आज का दिन सही है।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज का दिन सोच-संभलकर चलने का है । आज जीवनसाथी से तलाक या अलगाव हो सकता है। प्रेमी के साथ दिन बेहतर व्यतीत होगा। बच्चों के साथ नोंक-झोंक हो सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
रिश्तों में कुछ तनाव आ सकता है। मन विचलित होगा, आज आप शिथिल महसूस करेंगे। हौसला रखें और प्रेम संबंधो को सुव्यवस्थित करें। विवाहित लोगों को आपसी समझ बढ़ानी पड़ेगी वरना बच्चों पर आपके झगड़े का असर पड़ेगा।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज आपके प्रेमी को कष्ट हो सकता है। दिन संयम और समझदारी से काम लेने का है। ससुराल पक्ष से बना कर रखें। युवक युवतियों को नौकरी में तरक्की मिल सकती है।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज का दिन अनुकूल है। प्रेमी अगर विदेश में हैं तो उससे वीडियो काल हो सकती है। रोमांस से भरा दिन रहेगा। परिवार में अगर कोई पुरानी लड़ाई चली आ रही है तो वह बढ़ भी सकती है। आज अपनी खुशी को आप सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज नए प्रेम संबंध का प्रपोजल आप पर हावी रह सकता है। आज आपका पार्टनर आपसे नाराज भी हो सकता है। नये मित्र बनेंगे। उनके साथ ज्यादा समय बिताएंगे।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
लव लाईफ के लिए दिन सामान्य है। व्यस्तता के चलसे लवर के साथ विवाद हो सकता है। अगर पार्टनर से ब्रेकअप हो गया है तो मोबाइल से उससे बातें करें ऐसा करने से प्रेमी जीवन में वापस आ सकता है।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
प्रेम संबंध में आज जरूरत से ज्यादा भावनात्मक हो सकते हैं। कहीं न कहीं मन में रिश्तों को लेकर भ्रम रहेगा। पति-पत्नी में नोंक झोंक रह सकती है।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
अपने लव पार्टनर व रिश्तों को अपने दिल से दूर करने की कोशिश संदेह को जन्म देगी। आपका प्रेमी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। रिश्तों को पकड़कर रखें।
आपका प्रेमी आप पर विश्वास करता है इसलिए आप ज्यादा से ज्यादा समय उसके साथ गुजारें। कहीं से कोई बुरी खबर मिल सकती है। कोई भी प्रलोभन जीवनसाथी को गलत दिशा पर ले जा सकता है इसलिए उनका सही मार्गदर्शन करें।