Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि वालों को इस सप्ताह आलस्य और दूसरों के सहारे रहने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उसे समय पर और सही तरीके से पूरा करने के लिए आपको अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपको आज का काम कल पर टालने की आदत से बचना होगा, अन्यथा आप मनचाही सफलता को पाने से चूक सकते हैं। सप्ताह के मध्य में छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस दौरान आजीविका के साधन बाधित होंगे। कारोबार में आपको अपने प्रतियोगियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी और थकान भरी यात्रा करना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा लव पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ किसी धार्मिक या फिर पर्यटन स्थल की यात्रा संभव है। खान-पान का ख्याल रखें, अन्यथा पेट संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
उपाय: प्रतिदन दुर्गा जी पूजा और दुर्गासप्तशती का पाठ करें। सोमवार को चावल, दूध आदि का दान करें।