फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope (5- 11 September) : इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Mon, 05 Sep 2022 11:31 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला
मेष
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में उन लोगों से बहुत ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी जो अक्सर आपका काम बिगाड़ने में लगे रहते हैं। किसी भी वाद-विवाद से दूर रहना बेहतर रहेगा। व्यापार में धन संबंधी लेन-देन में खूब सतर्कता बरतें, अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने और दूसरों के भरोसे अपना काम छोड़ने से बचें। सप्ताह के मध्य में कुछ घरेलू चिंताएं सता सकती हैं। इस सप्ताह आपको अपने सेहत और संबंध दोनों पर ध्यान देने की जरूर रहेगी। सेहत संबंधी लापरवाही आपको अस्पताल के चक्कर लगाने के लिए मजबूर कर सकती है। भाई या बहन की किसी बात को लेकर हुई अनबन के चलते मन परेशान रह सकता है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी रह सकती है। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। 
उपाय: हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ और प्रसाद में तुलसी दल चढ़ाएं। 
विज्ञापन

2 of 12
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने जीवन से जुड़े किसी भी लक्ष्य को पूरा करने के लिए लोगों के साथ मिलजुल कर काम करना होगा। घर हो या फिर ऑफिस लोगों के सहयोग के बिना आपका काम नहीं चल पाएगा। ऐसे में यदि लोगों की छोटी-मोटी बात को इग्नोर करते हुए आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा। यदि आप अपने रोजी-रोजगार में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको अपनी परिस्थितियों को देखते हुए इस दिशा में सोच-समझकर ही कदम आगे बढ़ाना चाहिए। किसी भी बड़े निर्णय को लेने से पहले अपने इष्ट-मित्रों या फिर किसी विशेषज्ञ की राय लेना बेहतर रहेगा। इस दौरान किसी भी निर्णय को जल्दबाजी या भावनाओं में बहकर लेने से बचें। आपके प्रेम संबंध में दखलंदाज़ी कर सकता है। ऐसे में किसी भी प्रकार की गलतफहमी को विवाद की बजाय संवाद के जरिए दूर करने की कोशिश करें। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। मुश्किल भरे समय में आपका जीवनसाथी आपका संबल बनेगा। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। चोट-चपेट की आशंका है। 
उपाय: प्रतिदिन दुर्गा देवी की पूजा और श्रीसूक्त का पाठ करें। 

विज्ञापन

3 of 12
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी भागदौड़ भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर या कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी लेकिन लाभप्रद साबित होती। यात्रा के दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति से जान-पहचान होगी जो भविष्य में बड़े लाभ का कारण बनेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस और घर के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। सप्ताह के मध्य में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर जेब से अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है, जिसके चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। यदि आप अपने कारोबार का विस्तार करने की सोच रहे थे तो आपको इसके लिए किसी विशिष्ट व्यक्ति या फिर मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पाटर्नर के साथ प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। बुधवार के दिन मूंग की दाल दान करें। 

4 of 12
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क 
कर्क राशि वालों को इस सप्ताह आलस्य और दूसरों के सहारे रहने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उसे समय पर और सही तरीके से पूरा करने के लिए आपको अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपको आज का काम कल पर टालने की आदत से बचना होगा, अन्यथा आप मनचाही सफलता को पाने से चूक सकते हैं। सप्ताह के मध्य में छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस दौरान आजीविका के साधन बाधित होंगे। कारोबार में आपको अपने प्रतियोगियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी और थकान भरी यात्रा करना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा लव पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ किसी धार्मिक या फिर पर्यटन स्थल की यात्रा संभव है। खान-पान का ख्याल रखें, अन्यथा पेट संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। 
उपाय: प्रतिदन दुर्गा जी पूजा और दुर्गासप्तशती का पाठ करें। सोमवार को चावल, दूध आदि का दान करें। 
विज्ञापन

5 of 12
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में घर में धार्मिक या मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। लंबी या छोटी दूरी की तीर्थ यात्रा भी संभव है। इस दौरान घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। यह समय मार्केटिंग, प्रॉपर्टी और कमीशन पर काम करने वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। सप्ताह के मध्य में इष्ट-मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य पूरा होगा। सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लाभ की योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपका यह सपना पूरा हो सकता है। इससे आपको मनचाहा लाभ भी होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे। यदि आपके प्रेम-प्रसंग में कोई अड़चन आ रही थी तो किसी महिला मित्र की मदद से वह दूर होगी और लव पार्टनर के साथ प्रेम और सांमजस्य बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। संतान से संबंधित कोई बड़ी चिंता दूर होने पर घर में खुशियों का माहौल रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। 
विज्ञापन

6 of 12
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या
कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह जीवन में नए अवसर के द्वार खोलने आ रहा है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहा प्रस्ताव मिल सकता है। सप्ताह की शुरुआत से आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से आपके भीतर गजब का पराक्रम एवं उत्साह देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। सप्ताह के मध्य में किसी व्यक्ति विशेष की मदद से कारोबार के विस्तार की योजना बनेगी। कारोबार के सिलसिले में लंबी या फिर छोटी यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में धर्म-कर्म के प्रति रुचि जगेगी। परिवार समेत किसी तीर्थ स्थल के दर्शन के लिए जा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। वहीं पहले से प्रेम संबंध में बने हुए लव पार्टनर्स के बीच गजब का तालमेल देखने को मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 
उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर पूजा करें। किसी किन्नर को श्रृंगार की वस्तुएं या फिर पैसे दान में दें।
विज्ञापन

7 of 12
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला 
तुला राशि के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य लिए है। सप्ताह की शुरुआत में रोजी-रोजगार के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। किसी मित्र की मदद से किसी बड़ी योजना पर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मनचाही जगह पर ट्रांस्फर या फिर प्रमोशन होने पर घर में खुशियों का माहौल रहेगा। इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीज पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के मध्य में आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में लगेगा और आप ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान कारोबार में आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा और जिसकी मदद से आप पहले से चली आ रही आर्थिक समस्याओंं को दूर करने में कामयाब होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में इष्ट-मित्रों अथवा परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक या पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने शिवलिंग की सफेद चंदन से पूजा करें और ॐ नम: शिवाय मंत्र का जप करें।  

8 of 12
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
जीवन में यदि एक कदम पीछे करने से दो कदम आगे जाने की संभावना बन रही हो तो ऐसा करने से वृश्चिक राशि के जातकों को बिल्कुल नहीं चूकना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपना ईगो छोड़कर सबके साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले को लेकर मन चिंतित रह सकता है। सत्ता सरकार से जुड़े काम को करवाने के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में अचानक से घर की मरम्मत आदि में अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में सावधानीपूर्वक कदम आगे बढ़ाएं और उसका लोगों के सामने प्रदर्शन करने से बचें, अन्यथा आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें। 

9 of 12
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार के किसी सदस्य की बड़ी उपलब्धि से आपका माान-सम्मान बढ़ेगा। घर में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद का समाधान मिलेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने में इष्ट-मित्रों एवं स्वजनों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान आय कम और धन की खर्च की अधिकता बनी रहेगी। जिसके कारण आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। इस दौरान आपको किसी भी चीज को लेकर मानसिक तनाव लेने से बचना होगा, अन्यथाा आपको रक्तचाप संबंधी परेशानी हो सकती है। हालांकि संतान के करियर या विवाह आदि को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस सप्ताह प्रेम संबंध में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। लव पार्टनर से मुलाकात न हो पाने से मन बेचैन रहेगा। खट्टी-मीठी तकरार के साथ वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। सेहत संबंधी किसी दिक्कत को अनदेखा करने की बिल्कुल भी भूल न करें, अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में केसर का तिलक लगाएं और प्रसाद स्वरूप अपने माथे पर भी लगाएं।  नारायण कवच का पाठ करें। 

10 of 12
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर
मकर राशि के जातकों का मन इस सप्ताह किसी घरेलू विवाद या फिर कार्यक्षेत्र से जुड़ी जिम्मेदारी को समय पर पूरा करने को लेकर परेशान रहेगा। इस दौरान मन में चिंता और उग्रता के चलते आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। ऐसे में अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर ही पूरी तरह से नियंत्रण रखें। सप्ताह के मध्य में आपको कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक होगी लेकिन बावजूद इसके आपके आर्थिक हालात में थोड़ा ही सुधार संभव हो पाएगा। इस दौरान धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतें और फिजूलखर्ची से बचें। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कुछ राहत भरा रहने वाला होगा। इस दौरान किसी इष्ट-मित्र की मदद से आप असमंजस की स्थिति से बाहर निकल कर अपने कार्यक्षेत्र उचित निर्णय लेने में कामयाब होंगे। कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। लव पार्टनर के साथ खट्टी-मीठी तकरार के बीच प्रेम कायम रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। सेहत पर ध्यान दें और अपनी दिनचर्या सही रखें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें। शनिवार को शनिदेव का विशेष रूप से पूजन करें। 

11 of 12
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ 
कुंभ राशि के लोगों को इस सप्ताह किसी भी कार्य में मनचाही सफलता पाने या फिर उसे समय से पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम या प्रयास करना पड़ेगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र या कारोबार में आपकी प्रगति मध्यम देखने को मिलेगी। हालांकि इस दौरान आपको अपने इष्ट-मित्रों का पहले की तरह पूरा सहयोग प्राप्त होता रहेगा। रोजी-रोजगार की तलाश कर रहे लोगों का इंतजार थोड़ा बढ़ सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी घरेलू चिंता के कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा, हालांकि सप्ताह के अंत तक आप उसे दूर करने में अंतत: कामयाब होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान विदेश से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ मिल सकता है। सप्ताह की शुरुआत में लव पार्टनर से मुलाकात करने में मुश्किलें आएंगी, जिसके चलते मन थोड़ा खिन्न रहेगा। हालांकि सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए सुकून भरा रहेगा और आप उसके साथ हंसी-खुशी के साथ अधिक समय बिता पाएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना और महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें। शनिवार को शनि संबंधी चीजों का दान करें। 
विज्ञापन

12 of 12
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन 
मीन राशि के लिए यह सप्ताह बेहद अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में रोजगार में आ रही किसी बड़ी अड़चन दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान कारोबार में मनचाहा लाभ होगा और उसके विस्तार की योजनाएं बनेंगी। सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर धन खर्च होगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे। यदि कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके हक में आ सकता है। जो लोग विदेश में अपने करियर को तलाश रहे थे, उनकी यह चाह इस सप्ताह पूरी हो सकती है। कामकाजी महिलाओं को विशेष लाभ हो सकता है। इस सप्ताह किसी के साथ हुई मुलाकात पहले मित्रता में और फिर बाद में प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। वहीं पहले से प्रेम संबंध में चल रहे लोगों के बीच बेहतर ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। लोग आपकी जोड़ी की तारीफ करते नहीं थकेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। सेहत सामान्य रहेगी। 
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और लक्ष्मीनारायण भगवान की पीले पुष्प और पीला फल चढ़ाकर पूजा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें